प्रकाश मेहरा
एक्जीक्यूटिव एडिटर
नई दिल्ली: 4 बच्चों की मां बेटी के ससुर संग फरार, अलीगढ़ सास-दामाद के बाद समधी समधन की लव स्टोरी चर्चा में आई। अलीगढ़ के सास-दामाद केस के बाद अब बदायूं में भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है. यहां सास-दामाद तो नहीं बल्कि समधी और समधन फरार हो गए। महिला को अपनी बेटी के ससुर से प्यार हो गया। महिला अपने पीछे चार बच्चों को छोड़ गई है। फिलहाल महिला का पति उसे ढूंढ रहा है। चार बच्चों की मां ममता का दिल अपने ससुर शैलेंद्र पर ऐसा आया कि वह रातोंरात उसके साथ फरार हो गई।
पत्नी-समधी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार !
मामला दातागंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है. महिला का पति पेशे से ट्रक ड्राइवर है और अक्सर घर से बाहर रहता था। पीड़ित पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस से पत्नी-समधी के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।17 अप्रैल को केस दर्ज किया गया है. ममता और शैलेंद्र की तलाश जारी है। उन दोनों की लोकेशन ट्रेस की जा रही है।
गांव के रहने वाले ट्रक ड्राइवर ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी का बेटी के ससुर के साथ अनैतिक संबंध हो गए। महिला के पति ने आरोप लगाया है कि तीन बार पहले भी महिला ने समधी के साथ भागने की कोशिश की थी। आखिरकार महिला समधी के भाग गई। वह अपने साथ पैसे और जेवरात भी ले गई।







