Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

चारधाम यात्रा : देहरादून की सड़कें होंगी जाम-मुक्त, प्रशासन के निशाने पर ई-ऑटो

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 6, 2026
in राज्य
A A
e-auto
16
SHARES
521
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून। चारधाम यात्रा का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और देहरादून की सड़कों पर अभी से वाहनों का दबाव बढ़ने लगा है. ऐसे में परिवहन विभाग ने एक बड़ा फैसला लिया है. मुख्य मार्गों पर मनमाने ढंग से दौड़ रहे ई-रिक्शा और ई-ऑटो पर सख्त कार्रवाई होगी. आरटीओ (प्रशासन) संदीप सैनी ने यात्रा सीजन से पहले विशेष अभियान चलाने के संकेत दे दिए हैं.

देहरादून में इस वक्त करीब चार हजार ई-रिक्शा पंजीकृत हैं. इनके लिए अलग-अलग आंतरिक रूट तय किए गए हैं. मकसद यह था कि ये छोटी गलियों और मोहल्लों में चलें और मुख्य सड़कें बड़े वाहनों के लिए खुली रहें, लेकिन जमीनी हकीकत बिल्कुल उलट है. बड़ी तादाद में ई-रिक्शा चालक तय रूट को ताक पर रखकर मुख्य मार्गों पर धड़ल्ले से चल रहे हैं. आईएसबीटी से घंटाघर, घंटाघर से सर्वे चौक और सर्वे चौक से क्रॉसिंग तक, यह पूरा खंड रोजाना जाम की चपेट में रहता है और इसकी बड़ी वजह यही बेलगाम ई-रिक्शा हैं.

इन्हें भी पढ़े

cm samrat chaudhary

CM सम्राट के बड़े ऐलान, कोसी-गंडक कॉरिडोर, नया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनेगा

July 25, 2026
police

सीएम योगी के जिले में 42 पुलिसवाले एक साथ लाइन हाजिर, SSP के ऐक्शन से हड़कंप

July 25, 2026
train

रेलवे का कांवड़ियों को तोहफा: 30 जुलाई से 6 स्पेशल ट्रेनें, 4 का रूट बढ़ाया

July 24, 2026
traffic challan

‘नो-एंट्री’ तोड़ने वालों के 68,330 चालान, गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस का अभियान

July 24, 2026
Load More

चारधाम यात्रा सीजन में बढ़ेगी मुश्किल
बात सिर्फ रोजमर्रा के जाम की नहीं है. यही मार्ग मसूरी, सहस्त्रधारा और लच्छीवाला जाने वाले पर्यटकों के लिए भी मुख्य रास्ता है. चारधाम यात्रा शुरू होते ही बाहर से आने वाले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों की गाड़ियां इन्हीं सड़कों से गुजरेंगी. अगर अभी से व्यवस्था नहीं सुधरी तो यात्रा सीजन में हालात और बिगड़ सकते हैं. परिवहन विभाग यह बात पहले से जानता है, इसीलिए इस बार यात्रा शुरू होने का इंतजार किए बिना पहले ही मोर्चा संभालने की तैयारी है.

शहर में पहले भी कई बार हुई कार्रवाई
यह पहली बार नहीं है जब विभाग ने ई-रिक्शा के खिलाफ कमर कसी हो. इससे पहले भी मानक संचालन प्रक्रिया जारी की गई, चालान काटे गए, वाहन जब्त किए गए. लेकिन कुछ दिनों बाद सब वापस पुराने ढर्रे पर आ गया. इस बार देखना होगा कि विभाग का यह अभियान महज कागजी कार्रवाई बनकर रह जाता है या सच में जमीन पर दिखता है.

प्रशासन के निशाने पर ई-ऑटो
सिर्फ ई-रिक्शा ही नहीं, शहर में सैकड़ों ई-ऑटो भी बिना किसी तय रूट के मुख्य सड़कों पर चल रहे हैं. रेलवे स्टेशन, प्रिंस चौक, तहसील चौक, दर्शनलाल चौक और लैंसडाउन चौक आदि ये सभी व्यस्त इलाके ई-ऑटो की भीड़ से परेशान हैं. इनके लिए न तो दूरी तय है और न रूट. जिसका नतीजा यह है कि ये जहां मन आए, वहां घूमते रहते हैं. परिवहन विभाग ने ऐसे वाहनों को भी चिह्नित कर कार्रवाई का भरोसा दिया है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

टाइम्स दिनभर: EXIT POLL से विपक्ष की ‘बत्ती गुल’…EVM पर बवाल फुल!

June 3, 2024

भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर परिवहन विभाग ने तैयार की कार्ययोजना

January 5, 2024

मोदी के लिए ये भी बड़ी ऐतिहासिक जीत!

June 6, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- युवाशक्ति ही देश की असली ताकत
  • CM सम्राट के बड़े ऐलान, कोसी-गंडक कॉरिडोर, नया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनेगा
  • टोल टैक्स में मिलेगी बड़ी राहत, 40% तक होगा सस्ता; NHAI ने बदला फॉर्मूला

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.