Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

जोशीमठ में दरारों के बाद एक और आपदा, यहां आई मुसीबत

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 23, 2023
in राज्य
A A
हिमाचल के घरों में आईं दरारें
26
SHARES
866
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

शिमला: उत्तराखंड के जोशीमठ में इस साल की शुरुआत में घरों में दरारें आई थीं. ये दरारें तो घर में आई थीं, लेकिन जख्म इनमें रहने वाले लोगों को देकर गईं. आज भी कई लोग शेल्टर होम में रहने को मजबूर हैं, क्योंकि उनका आशियाना अब रहने लायक नहीं रह गया है. इन आशियानों पर यह तो बुलडोजर चला दिया गया है या तो ‘डेंजर’ लिखकर छोड़ दिया गया है. वहीं अब जोशीमठ की तरह की हिमाचल प्रदेश में कई घरों में दरार आई हैं. ये दरारें लाहौल और स्पीति जिले के लिंडुर गांव में आई हैं.

जानकारी के मुताबिक, लिंडुर गांव में 16 में से 9 घरों में जमीन धंसने के कारण दरारें आ गई हैं. घरों में दरारें देख गांव के लोग दहशत में हैं. गांव के लोगों ने जमीन धंसने के पीछे के कारण का पता लगाने के लिए भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की मांग की है. गांव के करीब 70 निवासी खुले में सोने को मजबूर हैं, क्योंकि उन्हें डर है कि उनके घर गिर सकते हैं. गांव के लोगों ने कहा कि दरारों से उनकी उपजाऊ फसल को भी नुकसान पहुंचा है.

इन्हें भी पढ़े

पान मसाला

पान मसाला में मिले कैंसर वाले रसायन: 55 इकाइयों में छापा, 15 करोड़ का माल जब्त

August 23, 2026

उत्तराखंड के 810 नए बूथों पर मजबूत टीम बना रही भाजपा, SIR के बाद बढ़ गई मतदान केंद्रों की संख्या

August 23, 2026
Baba Ramdev

वन नेशन वन इलेक्शन पर स्वामी रामदेव बोले- ‘शिक्षा और विकास को मिलेगी रफ्तार’

August 23, 2026
Bhadar River

भदार नदी में डूबा युवक, पुल नहीं होने से जान जोखिम में डाल रहे ग्रामीण

August 23, 2026
Load More

गोहरमा ग्राम पंचायत की प्रधान सरिता ने कहा कि इसी साल जून के जुलाई महीने में लिंडुर गांव की परिधि में दरारें देखी गईं थीं. अब वो दरारें चौड़ी और फैल गई हैं, जिससे घरों को खतरा हो गया है. गांव के ही 16 में से नौ घरों में दरारें आ गई हैं. इन घरों में से चार घर अब रहने लायक नहीं रह गए हैं. उनको असुरक्षित घोषित कर दिया गया है.

हर साल नाले में आती है बाढ़, होता है रिसाव

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, “गांव पास में ही जहमला नाला है, जहां से पानी का रिसाव होता रहा है. नाले के कारण ही गांव में हर साल बाढ़ आ जाती है.” प्रधान सरिता ने कहा कि हो सकता है कि बाढ़ के कारण ही ये दरारें आई हों. हालांकि इसका पता केवल भूवैज्ञानिक विभाग के सर्वेक्षण से ही लगाया जा सकता है. हमने अधिकारियों से क्षेत्र का भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण कराने का अनुरोध किया है.

अधिकारियों ने किया गांव का दौरा, ली जानकारी

वहीं गांव के नौ घरों में दरार आने की सूचना पर लाहौल और स्पीति जिले के अधिकारियों ने दौरा किया और हालात का जायजा लिया. अधिकारियों ने गांव वालों से जानकारी ली. लाहौल और स्पीति के उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि जिन ग्रामीणों के घरों में दरारें आ गई हैं, उन्हें सुरक्षित स्थानों पर जाने का विकल्प दिया गया है, लेकिन अभी तक कोई भी बाहर नहीं गया है. फिहाल डरने की कोई बात नहीं है. ग्रामीण घबराए हुए हैं.

जहमला नाले की समस्या का होगा हल?

उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि जो-जो लोग प्रभावित हुए हैं, उनको तत्काल मदद पहुंचाने के लिए तहसीलदार को निर्देश दिया गया है. ग्रामीणों ने जहमला नाले की बात कही है. हम लोगों ने सरकार से दो से तीन पंचायतों को प्रभावित करने वाली सीपेज समस्या को हल करने के लिए जहमला नाले के नहरीकरण को सुनिश्चित करने का आग्रह किया है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
good governance

जन-जन की सरकार, जन-जन द्वार’ बना उत्तराखंड में सुशासन का मजबूत मॉडल; लाखों शिकायतों का त्वरित समाधान

February 4, 2026
tunnel rescue operation

उत्तरकाशी : PM मोदी के प्रमुख सचिव ने टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायज़ा

November 27, 2023
Mahashivratri

झंडेवाला देवी मंदिर में धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि पर्व!

February 26, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • पान मसाला में मिले कैंसर वाले रसायन: 55 इकाइयों में छापा, 15 करोड़ का माल जब्त
  • उत्तराखंड के 810 नए बूथों पर मजबूत टीम बना रही भाजपा, SIR के बाद बढ़ गई मतदान केंद्रों की संख्या
  • संसद में आने वाला है महिला आरक्षण-परिसीमन बिल? जानिए क्यों बढ़ी आहट

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.