Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस ने किया सत्याग्रह

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 28, 2022
in राज्य
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

विकासनगर। केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ पछुवादून और जौनसार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि केंद्र सरकार की इस योजना का विरोध सत्याग्रह कर किया जाएगा। विकासनगर, कालसी और सेलाकुई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना देकर केंद्र सरकार से अग्निपथ योजना को तत्काल बंद कर पुरानी प्रक्रिया जारी रखने की मांग की। सोमवार को विकासनगर शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन के सामने एक दिवसीय सत्याग्रह किया गया। पूर्व काबीना मंत्री नवप्रभात ने कहा कि केंद्र सरकार की पूर्व में लागू की गई अधिकांश नीतियां देश के लिए घातक साबित हुई हैं। नोटबंदी ने अर्थव्यवस्था को चौपट किया, जीएसटी व्यापारियों पर भारी पड़ रही है। अब अग्निपथ योजना लाकर मोदी सरकार ने देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि इससे देश की अनुशासित सेना के मनोबल पर भी विपरीत प्रभाव पड़ेगा। कहा कि अग्निपथ योजना के दूरगामी विपरीत प्रभाव सामने आएंगे, जिससे देश की सुरक्षा ही खतरे में पड़ जाएगी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष शम्मी प्रकाश ने कहा कि देश का युवा सरकार से रोजगार अवसर मुहैया कराने की मांग कर रहा है, लेकिन केंद्र सरकार चार साल की नौकरी के बाद युवाओं को सेवानिवृत्त करने की योजना पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत की अनुशासित सेना में अल्पकालिक भर्ती से सैनिकों के मनोबल पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा।

इससे सियाचीन जैसे सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र की रक्षा करना सेना को भारी पड़ेगा। दूसरी ओर कालसी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में विरोध मार्च निकालकर सत्याग्रह किया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि देश आंतरिक सुरक्षा के मुद्दे पर फेल हो चुकी केंद्र सरकार ने अब सीमाओं की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर दिया है। अग्निपथ योजना देश की सुरक्षा के साथ युवाओं के लिए भी नुकसानदायक है। कहा कि जो बच्चे लंबे समय से सेना भर्ती की तैयारी कर रहे थे, उन्हें मात्र चार साल की सेवा के लिए चुना जाना उनके अधिकारों का हनन है। कहा कि कांग्रेस अग्निपथ योजना का पुरजोर विरोध करती है। सहसपुर विधानसभा अंतर्गत नगर सेलाकुई में कांग्रेस ने अग्निवीर योजना के विरोध में सत्याग्रह का आयोजन किया। सत्याग्रह के संयोजक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आर्येंद्र शर्मा ने कहा कि अग्निवीर योजना मात्र एक छलावा है। जिससे युवाओं का भविष्य बर्बाद होगा। कहा कि चार साल के बाद योजना से वापस आने वाले युवाओं के लिए सरकार ने कोई ठोस योजना नहीं बनाई। मात्र प्राइवेट कंपनियों के द्वारा उनको अपने यहां सिक्योरिटी की नौकरी देने के लिए एक ऑफर दिया जा रहा है, जिसकी कोई गारंटी नहीं है। देश के युवा इस समय अग्निवीर योजना का बढ़-चढ़कर विरोध कर रहे हैं।

इन्हें भी पढ़े

suspended

उत्तराखंड: भ्रष्टाचार के आरोप में जिला पर्यटन विकास अधिकारी निलंबित, जानें क्या हैं पूरा मामला

July 1, 2026
madrasa

उत्तराखंड में शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: मदरसा बोर्ड समाप्त

July 1, 2026
Mayawati

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर मायावती ने जताई चिंता, राजनीतिकरण से बचने की दी सलाह !

June 30, 2026
arrest

राजस्थान पैरामेडिकल परीक्षा से पहले कथित नकल गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

June 30, 2026
Load More

सत्याग्रह में ये रहे शामिल
विकासनगर में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कुंवर पाल, हरबर्टपुर शहर अध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि चौहान, जिला महासचिव राजीव शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष नीरज जैन, पूर्व शहर अध्यक्ष संजय जैन, प्रदेश सचिव प्रेम प्रकाश अग्रवाल, बलजीत सिह, लवलेश शर्मा, नौशाद अली, बॉबी नौटियाल, दिनेश, सदाकल अली, केवल आजाद, आशीष पुंडीर, राजेश सिंघल, अब्दुल खालिद, कितेश जायसवाल, रेशमा अंसारी, शिवांगी नौटियाल, विकास शर्मा, भुवन पंत, बचित्तर सिंह, नईम अहमद, देवानंद पासी, साजिद अली, हरबान दास, इमरान, राजगीर आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर, कालसी में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह, चकराता ब्लॉक प्रमुख निधि राणा, अभिषेक चौहान, संजय किशोर, अजय नेगी, माया दत्त, लायक राम शर्मा, बलवीर सिंह चौहान, टीकम सिंह राणा, श्याम दत्त वर्मा, अनीता निराला, चंदन सिंह रावत, अरुण चौहान, सरदार सिह, संजय चौहान, सुखपाल सिंह, मामू खान आदि सत्याग्रह में शामिल रहे। ब्लॉक अध्यक्ष मेघ सिंह, मेजर अशोक नेगी, हरीश बिष्ट, संजीव उपाध्याय, अमित पंवार,रमेश पंवार, अखिलेश गुप्ता, अरशद खान, दीपक धीमान, मुकेश कुमार, राजेंद्र बिष्ट, रमेंश चंद, सतीश कुमार आदि शामिल रहे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
लोकसभा सत्र के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक

संसद: लोकसभा सत्र के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक

December 13, 2023
uddhav thackeray

उद्धव ठाकरे के पास एक उम्मीद और थोड़ी संभावनाओं के सिवा कुछ भी नहीं बचा है

February 18, 2023
Ganesh Joshi

कृषि विपणन में सुधार के लिए बड़े कदम : कृषि मंत्री गणेश जोशी

June 15, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • चीन ने कबाड़ प्‍लेन बेचकर नेपाल को लगाया अरबों का चूना, अब खुलेगी पोल
  • केंद्र सरकार ने Meta को नोटिस भेजा, WhatsApp के नए Username फीचर शुरू करने पर लगाई रोक
  • चीनी ऐप से हैक हो रहे ई-रिक्शा, चालक और सवारियों के लिए बड़ा खतरा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.