Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

कितनी सीटें जीतेगा महायुति, अजित पवार ने कर दी भविष्यवाणी!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 11, 2024
in राजनीति, राज्य
A A
ajit pawar
16
SHARES
547
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

मुंबई: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. राज्य में 20 नवंबर को एक ही फेज में सभी 288 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, राजनीतिक पार्टियों के हौसले और भी बुलंद होते जा रहे हैं. राज्य में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी महायुति (Mahayuti Alliance) और विपक्षी महा विकास अघाड़ी (Maha Vikas Aghadi) के बीच है. NDA नीत महायुति गठबंधन को चुनाव जीतकर एक बार फिर सरकार बनाने का भरोसा है. डिप्टी सीएम और NCP प्रमुख अजित पवार (Ajit Pawar) के बयान से साफ झलक रहा है कि पार्टी आत्मविश्वास से लवरेज है.

कितनी सीटें जीतेगी महायुति?

इन्हें भी पढ़े

raghav chadha

राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा

April 2, 2026
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

BHU में जाति पूछकर सपा नेता ने ब्राह्मण छात्र को थप्पड़ मारा, केस दर्ज

April 2, 2026
aawas yojana

जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना

April 1, 2026
शराब

उत्तराखंड में आज से शराब महंगी, जानें नए रेट

April 1, 2026
Load More

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने सोमवार को भविष्यवाणी की कि सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन आगामी विधानसभा चुनावों में 175 से अधिक सीटें जीतेगा. अजित पवार की NCP के अलावा, महायुति गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के नेतृत्व वाली शिवसेना (Shiv Sena) शामिल है. न्यूज एजेंसी ANI ने अजित पवार के बारामती में दिए गए बयान के हवाले से बताया कि, ‘महायुति को 175 से अधिक सीटें मिलेंगी और बारामती में मैं एक लाख से अधिक वोटों के अंतर से जीतूंगा.’

1991 से बारामती से निर्वाचित हैं अजित पवार

पवार ने बारामती में ग्रामीणों से मुलाकात की और उनके मुद्दों को सुना. एनसीपी प्रमुख 1991 से बारामती निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं. इस बार अजित पवार के खिलाफ इस सीट पर उनके भतीजे युगेंद्र पवार भी चुनाव लड़ रहे हैं. युगेंद्र का यह पहला विधानसभा चुनाव है. युगेंद्र पवार NCP (शरद पवार) के उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं, जिसका नेतृत्व उनके दादा शरद पवार (Sharad Pawar) कर रहे हैं. बता दें कि महा विकास अघाड़ी गठबंधन में एनसीपी (SP) के अलावा कांग्रेस और शिवसेना (UBT) शामिल है.

महायुति के घोषणापत्र में क्या-क्या?

बीते 6 नवंबर को NCP ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया, जिसमें ‘लड़की बहन योजना’ की मासिक वित्तीय सहायता राशि को मौजूदा 1,500 से बढ़ाकर 2,100 करने का वादा किया गया. किसानों के लिए, पार्टी ने ‘शेतकरी सम्मान निधि योजना’ की राशि को 12,000 से बढ़ाकर 15,000 प्रति वर्ष करने का वादा किया. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने अजित पवार के हवाले से कहा, ‘हम सरकार बनने के 100 दिनों के भीतर न्यू महाराष्ट्र विजन पेश करेंगे.’

पार्टी के अन्य वादों में 25 लाख नौकरियां और प्रशिक्षण के माध्यम से 10 लाख छात्रों को 10,000 रुपये मासिक वजीफा प्रदान करना शामिल है. इसमें आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को 15,000 रुपये मासिक वेतन देने, बिजली बिल में 30 प्रतिशत की कमी लाने और सौर और नवीकरणीय ऊर्जा को प्राथमिकता देने का भी वादा किया गया है.

पिछले चुनाव का क्या है रिजल्ट?

288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए 20 नवंबर को चुनाव होंगे. मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी. बता दें कि साल 2019 के पिछले विधानसभा चुनाव में BJP ने 105 सीटें, शिवसेना ने 56 और कांग्रेस ने 44 सीटें जीतीं थीं. साल 2014 में भाजपा ने 122 सीटें, शिवसेना ने 63 और कांग्रेस ने 42 सीटें जीती थीं. राज्य में बहुमत का आंकड़ा 145 है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
जंतर मंतर पहुंची शिक्षा शव यात्रा

एक देश एक शिक्षा को लेकर जंतर मंतर पहुंची शिक्षा शव यात्रा

September 21, 2023

सॉफ्ट हिंदुइज्म कार्ड से हार्ड हिंदुत्व को चुनौती

June 13, 2023

द. अफ्रीका में रोहित की कप्तानी में खेलेंगे कोहली

December 7, 2021
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अब PF निकालना चुटकियों का काम, UPI से मिनटों में मिलेगा पैसा
  • राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा
  • एमएस धोनी जल्द कर सकते हैं मैदान पर वापसी?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.