Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

तेल के तीन रास्ते… तीनों बंद, दुनिया में फिर से मचने वाला है कोहराम?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 15, 2026
in विश्व, व्यापार
A A
Crude oil
26
SHARES
855
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते दुनिया की कुल तेल जरूरत का 20% पूरा करने वाला प्रमुख होर्मुज स्ट्रेट पहले से ही बंद है. दूसरी ओर हूती विद्रोही भी ताबड़तोड़ हमलों के साथ बाब अल मंदेब पर कंट्रोल के कगार पर पहुंच चुके हैं, तो वहीं सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन पर ड्रोन हमलों के लते देश का प्राइमरी बाईपास ऑयल रूट भी बंद हो गया है. इन तीनों जरूरी तेल के रास्तों का बंद होना दुनिया के लिए बुरी खबर है, क्योंकि पहले से रुकावट झेल रहे तेल-गैस की सप्लाई और भी बाधित हो सकती है. रिपोर्ट्स में भी इस बड़े संकट के बारे में अनुमान जाहिए किए जा रहे हैं.

सऊदी से नया ग्लोबल संकट

इन्हें भी पढ़े

EPFO

नौकरी छोड़ने के बाद EPF का ब्याज टैक्स फ्री नहीं होता, जानें क्यों?

October 5, 2026
Post Office

Post Office की गदर स्कीम, 5 साल में सिर्फ ब्याज से ₹450000 की कमाई

October 5, 2026
Omani co-pilot

फ्लाईदुबई प्लेन को हाईजैक करने वाला था ओमानी को-पायलट, क्रू दोस्त की वजह से टाला हमला

October 5, 2026
russia-ukraine conflict

रूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, मध्यस्थता का दिया ऑफर

October 4, 2026
Load More

Hormuz Strait-बाब-अल-मंदेब के बाद ताजा अपडेट की बात कें, तो सऊदी अरब की पूर्व-पश्चिम तेल पाइपलाइन पर ड्रोन हमले के कारण देश का प्राथमिक बाईपास मार्ग बंद हो गया. रॉयटर्स की एक रिपोर्ट देखें, तो इससे दुनिया का सबसे बड़ा तेल निर्यातक देश Oil Export Reserve खत्म होने से महज 5-7 दिन दूर रह गया है. रिपोर्ट में आशंका जताई गई है कि इस संकट से संभावित रूप से वैश्विक तेल आपूर्ति (Global Oil Supply) का 4% बाधित हो सकता है.

एनर्जी मार्केट के लिए बड़ा झटका

सउदी अरब की ये मुख्य पाइपलाइन लगभग 1,200 किलोमीटर लंबी है, जिसे आपातकालीन स्थिति में बंद करना पड़ा है. ये अरब प्रायद्वीप के पार लाल सागर के यानबू बंदरगाह तक रोजाना करीब 40 लाख बैरल तेल की आपूर्ति करती है. दुनिया के ऊर्जा बाजारों (Global Energy Markets) के लिए यह एक बड़ा झटका है, जो पहले से ही मिडिल ईस्ट युद्ध के चलते होर्मुज में रुकावट और फिर बाब-अल-मंदेब बंद होने की समस्या से जूझ रहे हैं.

बड़ा इशारा कर रहे ये आंकड़े

11 सितंबर को ओपेक (OPEC) को ब्रिटेन की ओर से पेश किए गए ताजा आंकड़ों से पता चलता है कि तेल उत्पादन में महीने-दर-महीने लगभग 19 लाख बैरल प्रति दिन की भारी गिरावट दर्ज की गई है. ये जुलाई में 81 लाख बैरल प्रति दिन थी. ऑयल प्रोडक्शन में  अचानक आई इस बड़ी गिरावट ने जून में उत्पादन में आई शॉर्ट टर्म बढ़ोतरी को भी खत्म कर दिया है, जब तेल उत्पादन 71 लाख बैरल प्रति दिन रिकॉर्ड किया गया था.

1990 के बाद सबसे बुरा हाल

सऊदी अरब में तेल उत्पादन 1990 के बाद से सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है और ये ग्लोबल टेंशन बढ़ाने वाली खबर है. अगस्त में सऊदी अरब का कच्चा तेल उत्पादन घटकर 62.40 लाख बैरल प्रति दिन हो गया, जो 1990 के बाद से दर्ज किया गया सबसे निचला स्तर है. इसके पीछे बड़ी वजह US-Iran War है, जिसके बढ़ने से पूरे क्षेत्र में प्रमुख ऊर्जा स्रोतों को व्यवस्थित रूप से अवरुद्ध किया जा रहा है.

इस संकट के बीच यानबू के पास अपनी अनुमानित 3.5 करोड़ बैरल तेल क्षमता में से केवल पांच से सात दिनों का निर्यात स्टॉक बचा ही है. वहीं मिस्र के ऐन सुखना और सिदी केरीर बंदरगाहों पर सऊदी अरब के अतिरिक्त रिजर्व से केवल कुछ अतिरिक्त दिनों का बफर ही उपलब्ध है. हालांकि, अभी रियाद की ओर से नुकसान की पूरी जानकारी शेयर नहीं की गई है और इससे भी ऊर्जा बाजारों में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है.

दुनिया में मचने वाला है कोहराम!

तेल के तीनों रास्तों में रुकावट का असर अभी से देखने को मिलने लगा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का सिलसिला जारी है. सोमवार को Brent Crude Price 109 डॉलर प्रति बैरल, WTI Crude Price 103 डॉलर प्रति बैरल, Murban Crude Price 120 डॉलर प्रति बैरल के आसपास ट्रेड कर रहा था. तो वहीं नेचुरल गैस की कीमतों में भी करीब 2 फीसदी की बढ़ोतरी (Natural Gas Price Hike) देखने को मिली.

होर्मुज और बाब अल मंदेब के बाद सऊदी अरब के वैकल्पिक मार्ग के अचानक बंद होने का संबंध कच्चे तेल की कीमतों में आई तीव्र वृद्धि से है, जिससे वैश्विक ईंधन लागत रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई है. ये ग्लोबल महंगाई को बढ़ाने वाली है. बता दें कि अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड 2008 के वित्तीय संकट के बाद से अभूतपूर्व स्तर पर पहुंच चुकी है. इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी का अनुमान है कि इस साल कुल वैश्विक तेल आपूर्ति में 57 लाख बैरल प्रति दिन की कमी देखने को मिल सकती है. और ये भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत तेल आयात करने वाले तमाम देशों में रणनीतिक तेल भंडार की गंभीर कमी के बीच प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं को कमजोर बना सकती है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

मंत्री गणेश जोशी ने कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा तैयार किए गए डैशबोर्ड का किया अनावरण

November 24, 2023

एक राष्ट्र, एक संविधान फिर गरीब और सरमायदार पर कार्यवाही करने में भेदभाव क्यों..?

June 29, 2025
UGC

UGC के नए इक्विटी नियमों पर बवाल, जनरल कैटेगरी के छात्रों में असंतोष, सोशल मीडिया से कैंपस तक विरोध !

January 24, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते
  • परिवहन और एमएसएमई क्षेत्र के लिए केंद्रीय सरकार का बड़ा एलान, कैसे होगा फायदा?
  • HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.