Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

भारत पर टैरिफ लगाकर खुद फंस गया है अमेरिका!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 17, 2025
in विश्व, व्यापार
A A
india-us trade deal
16
SHARES
527
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत व्यापार टैरिफ और 25 प्रतिशत रूसी तेल खरीदने के लिए जुर्माना लगाया है। यानि भारतीय सामानों पर अमेरिका का टैरिफ अब 50 प्रतिशत हो गया है। अगर 27 अगस्त कर रूसी तेल के लिए 25 प्रतिशत जुर्माना नहीं हटाया जाता है तो भारत वो इकलौता देश होगा, जिसपर सबसे ज्यादा अमेरिकी टैरिफ होगा। ट्रंप के टैरिफ का सीधा असर भारत के कपड़ा, फार्मा, स्टील और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर होगा। ट्रंप प्रशासन के इस फैसले को भारत ने अन्यायपूर्ण और एकतरफा बताया है। जबकि भारतीय प्रधानमंत्री ने साफ कर दिया है कि भारत अपने किसानों, मजदूरों और घरेलू उद्योग के लिए कोई समझौता नहीं करेगा, चाहे कोई भी कीमत क्यों ना चुकानी पड़े।

भारत के फैसले पर कई कुछ लोगों ने हैरानी जताई है कि आखिर कैसे भारत ने अमेरिका के आगे घुटने टेकने से इनकार कर दिया? एशिया टाइम्स में लिखते हुए नीदरलैंड के इंटरनेशनल रिलेशन और इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपर्ट रिचर्ड मार्टिन ने लिखा है कि मोदी ने ऐसा फैसला किया है, क्योंकि ‘भारत जानता है कि वह अमेरिका पर पूरी तरह निर्भर नहीं है और उसके पास कई वैकल्पिक रणनीतिक विकल्प मौजूद हैं। यही कारण है कि इस फैसले के तुरंत बाद भारत ने अमेरिका से खरीदे जाने वाले हथियारों के सौदे को रोक दिया जो ये संकेत है कि नई दिल्ली अब अपने पत्ते नये तरीके से खोलने के लिए तैयार है।

इन्हें भी पढ़े

iran war

हर एक घंटे में 10 मिसाइलों से हमला कर रहा ईरान, इजराइल में भारी तबाही

March 25, 2026
money laundering

नए निवेशकों के लिए ये 5 मंत्र हो सकते हैं वरदान!

March 25, 2026
tax on income

इनकम टैक्स में 7 बड़े बदलाव: 1 अप्रैल से बदल जाएगा टैक्स का पूरा गणित

March 24, 2026
Strait of Hormuz

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंग… जहाजों के लिए बनी मौत की घंटी

March 23, 2026
Load More

‘भारत के हाथों में कई ऑप्शन’
रिचर्ड मार्टिन ने कहा है कि अमेरिका के टैरिफ फैसले के खिलाफ भारत सख्ती से खड़ा हो गया है, क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी जानते हैं कि उनके पास कई ऑप्शन हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिकी टैरिफ आते ही भारत ने अमेरिका से हथियार सौदे रोक दिए, जो दिखाता है कि भारत के विकल्प पेंटागन से काफी आगे तक हैं। उन्होंने कहा है कि भारत की ताकत की वजह BRICS जैसे मल्टीलेटरल प्लेटफॉर्म हैं और वो अकेला अमेरिका पर निर्भर नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत ब्रिक्स के साथ साथ जी20 और एससीओ जैसे प्लेटफॉर्म पर भी अपनी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने खास तौर पर ब्रिक्स पर जोर दिया है, जिसमें संयुक्त अरब अमीरात, मिस्र, इथियोपिया और इंडोनेशिया जैसे देश भी शामिल हो चुके हैं, जिससे ब्रिक्स अब $32.5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बना चुका है।

उन्होंने कहा कि ब्रिक्स पर वैश्विक कारोबार का करीब 40 प्रतिशत हिस्सा हो चुका है। दूसरी तरफ भारत, जो अब रूस से 65–69 बिलियन डॉलर का व्यापार करता है, वो रूसी तेल के लिए रुपये-रूबल में भुगतान कर रहा है। इसके अलावा भारत की संयुक्त अरब अमीरात के साथ करेंसी स्वैप व्यवस्था भी तेजी से बढ़ रही है। इसका मतलब है कि अमेरिका के डॉलर-आधारित दबाव तंत्र की पकड़ भारत पर पहले जैसी नहीं रही। जब ट्रंप टैरिफ बढ़ाते हैं, तो भारत सिर्फ पश्चिम की ओर देखने के बजाय पूर्व और दक्षिण की ओर भी आसानी से झुक सकता है।

ग्लोबल सप्लाई चेन में भारत की बड़ी भूमिका
उन्होंने कहा कि भारत अब दुनिया के 60 प्रतिशत जेनरिक दवाइयों का निर्यात करता है और उसने 2023–24 में 28 अरब डॉलर की दवाइयों का निर्यात किया। अगर अमेरिका भारतीय दवाओं पर टैरिफ लगाता है, तो इसका बोझ सीधे अमेरिकी नागरिकों की जेब पर पड़ेगा, जहां स्वास्थ्य सेवा पहले से महंगी है। इसके अलावा भारत की IT और ICT सर्विस सेक्टर, जिनका मूल्य करीब 150 बिलियन डॉलर सालाना है, वो अभी भी अमेरिका की कॉरपोरेट अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। तो फिर डोनाल्ड ट्रंप कैसे भारत पर टैरिफ लगातर फायदे में रह सकते हैं। भारतीय इंजीनियर और टेक्नॉलॉजी समाधान हर जगह मौजूद हैं। इस लिहाज से डोनाल्ड ट्रंप का टैरिफ वार उल्टा असर डाल सकता है और अमेरिकी कंपनियों की लागत बढ़ेगी और भारत के IT टैलेंट को लेकर अनिश्चितता पैदा होगी।

रिचर्ड मार्टिन ने मोदी सरकार की डिप्लोमेसी के बारे में बात करते हुए एशिया टाइम्स में लिखा है कि भारत की रणनीति पूरी तरह से साफ है। आज जितना प्रेशर बनाएंगे, भारत भारत वैकल्पिक ध्रुवों की ओर गहराई से बढ़ेगा। इस लिहाज से ट्रंप का टैरिफ वार अमेरिका को ही रणनीतिक रूप से कमजोर करेगा। यदि वाकई अमेरिका चाहता है कि भारत उसके साथ बना रहे, तो उसे प्रोत्साहन, निवेश और साझा सप्लाई चेन के रास्ते तलाशने होंगे, न कि भारत पर टैरिफ लगाने से कुछ हासिल होगा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

बैकों की मनमानी को कैसे रोकता है रिजर्व बैंक

March 24, 2023
TV journalist

पत्रकारिता का पतन: एक साझा जिम्मेदारी!

September 11, 2023

झंडेवाला मंदिर में हुआ गोपाष्टमी पर गोपूजन का कार्यक्रम

November 22, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मीन राशि में शनि-मंगल-बुध की युति, त्रिग्रही योग करेगा इन राशियों पर खुशियों की बौछार
  • मिनटों में खाना पचाता है पान का शरबत, जानें कैसे बनाएं?
  • क्रिमिनल जस्टिस’ को फेल करती है 8 एपिसोड वाली सीरीज, अब आ रहा नया सीजन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.