Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

मुश्किल में एक और AAP नेता

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 17, 2023
in दिल्ली, राज्य
A A
आम आदमी पार्टी
25
SHARES
845
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

सूरत : गुजरात में आम आदमी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष गोपाल इटालिया को सूरत पुलिस की क्राइम ब्रान्च ने हिरासत में लिया है। माना जा रहा है कि पुलिस ने उनके विवादित बयानों को लेकर दर्ज केस में उन्हें पकड़ा। हालांकि, बेल पर उन्हें छोड़ दिया गया। पिछले साल सितंबर में इटालिया ने गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी और गुजरात बीजेपी चीफ सीआर पाटिल को लेकर कथित तौर पर अपमानजनक बातें कहीं थीं। इसके बाद उमरा पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया था।

गुजराती न्यूज पोर्टल ‘देश गुजरात’ की ओर से दी गई खबर में बताया गया है कि गढ़वी ने एक वायरल वीडियो में हर्ष सांघवी को ‘ड्रग्स सांघवी’ और पाटिल को ‘पूर्व शराब तस्कर’ कहा था। एक बीजेपी कार्यकर्ता प्रताप चोडवाडिया ने गोपाल इटालिया के खिलाफ केस दर्ज कराया था। बाद में इस केस को क्राइम ब्रान्च को सौंप दिया गया था। बाताया जा रहा है कि इसी केस में इटालिया को हिरासत में लिया।

इन्हें भी पढ़े

getting rewards for giving garbage

प्लास्टिक बोतल दो, इनाम लो! कचरा देने पर मिल रहा रिवॉर्ड, जानिए क्या है ये अनोखी पहल?

April 3, 2026
raghav chadha

राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा

April 2, 2026
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

BHU में जाति पूछकर सपा नेता ने ब्राह्मण छात्र को थप्पड़ मारा, केस दर्ज

April 2, 2026
aawas yojana

जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना

April 1, 2026
Load More

गोपाल इटालिया को हिरासत में लिए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘गुजरात में आम आदमी पार्टी के शानदार प्रदर्शन से बीजेपी इस कदर बौखलाई है कि अब हमारे गुजरात के नेता गोपाल इटालिया को गिरफ्तार कर लिया है। बीजेपी का अब बस एक मकसद है किस तरह आम आदमी पार्टी को खत्म किया जाए। एक-एक करके सबको जेल में डालेंगे ये लोग।’

पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव के दौरान गोपाल इटालिया अपने पुराने बयानों को लेकर भी विवादों में रहे थे। पीएम मोदी और उनकी मां को लेकर विवादित बातें कहते हुए भी उनके वीडियो सामने आए थे। इसको लेकर दिल्ली में पुलिस ने उनसे पूछताछ की थी। भाजपा ने चुनाव के दौरान गढ़वी के बयानों को लेकर ‘आप’ की घेराबंदी की थी। पहली बार सभी सीटों पर चुनाव लड़ने वाली केजरीवाल की पार्टी ने 5 सीटों पर जीत हासिल की थी।

गोपाल इटालिया को ऐसे समय पर हिरासत में लिया गया जब पार्टी के कई नेता कानूनी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया तिहाड़ जेल में बंद हैं। वहीं, पार्टी के राष्ट्रीय संजोयक अरविंद केजरीवाल से भी शराब घोटाले में एक दिन पहले ही सीबीआई ने 9  घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
new parliament

कायम रहे संसद की मर्यादा

May 30, 2023
अल्मोड़ा में यात्री बस

उत्तराखंड: अल्मोड़ा में यात्री बस खाई में गिरने से 22 लोगों की मौत!

November 4, 2024
Makar Sankranti

मकर संक्रांति का महत्त्व

January 12, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • आम आदमी की जिंदगी आसान करेगा जन विश्वास बिल!
  • अभिषेक शर्मा पर हो गया बड़ा एक्शन, आईपीएल ने क्यों ठोका बड़ा जुर्माना
  • विदेशी हो जाएगा ये देसी बैंक! RBI ने दी मंजूरी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.