Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

अनुराग ठाकुर बोले- कांग्रेस सांसद पर 300 करोड़ कैश मिले तो क्या एजेंसियां न पूछें?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 15, 2024
in राजनीति, राज्य
A A
The Union Minister for Information & Broadcasting, Youth Affairs and Sports, Shri Anurag Singh Thakur holding a press conference on Cabinet Decisions, in New Delhi on July 22, 2021.

The Union Minister for Information & Broadcasting, Youth Affairs and Sports, Shri Anurag Singh Thakur holding a press conference on Cabinet Decisions, in New Delhi on July 22, 2021.

16
SHARES
522
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर इन दिनों चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। देश भर में जनसभाएं कर रहे ठाकुर का मानना है कि उनकी सरकार फिर से भारी बहुमत से सत्ता हासिल करेगी। चुनावी दंगल के बीच हिन्दुस्तान के राजनीतिक संपादक मदन जैड़ा ने उनसे भाजपा के लक्ष्य, रणनीति और विपक्ष के हमलों आदि मुद्दों पर विस्तार से बातचीत की जिसके प्रमुख हिस्से प्रस्तुत हैं।

आप देश भर में धुआंधार चुनाव प्रचार कर रहे हैं, क्या दिखाई दे रहा है?
मैंने अब तक तमिलनाडु, कर्नाटक, राजस्थान उत्तर प्रदेश, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में चुनाव प्रचार किया है। मैं तो यही कहूंगा कि उत्तर से दक्षिण तक पश्चिम से पूरब तक एक ही बात सुनने को मिलती है। माई च्वाइस मोदी-‘मेरी पसंद मोदी’। लोगों के दिलो-दिमाग पर मोदी राज कर रहे हैं। मोदी सरकार की उलपब्धियां चीख-चीख कर रही हैं ‘एक बार फिर मोदी सरकार’।

इन्हें भी पढ़े

aawas yojana

जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना

April 1, 2026
शराब

उत्तराखंड में आज से शराब महंगी, जानें नए रेट

April 1, 2026
गिरफ्तार

साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते प्रोवाइड कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

March 29, 2026
Sri Ram Katha

हैदराबाद : श्री राम नवमी पर हुई 9 दिवसीय श्री राम कथा की भव्य पूर्णाहुति, सूर्य तिलक बना आकर्षण

March 27, 2026
Load More

मिशन दक्षिण कितना कामयाब होगा?
जहां तक तमिलनाडु की बात है, वहां हमारा वोट प्रतिशत भी बढ़ेगा और सीटें भी आएंगी। कर्नाटक में पिछली बार हमारा प्रदर्शन शानदार था और मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस बार भी रहेगा। वहां महज एक साल के भीतर कांग्रेस के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर पैदा हो गई है। इसकी मुख्य वजह कांग्रेस की झूठी गारंटी है। जो वादे किए थे, वह जमीन पर नहीं उतरे। तेलंगाना में मुझे लगता है कि हमारी सीटें दोगुनी हो जाएंगी। आंध्र प्रदेश में भी हमें बढ़त मिलेगी और केरल में भी हम अच्छा प्रदर्शन करने जा रहे हैं।

विपक्ष कह रहा रहा है कि तीसरी बार भाजपा सरकार बनी तो संविधान ही बदल जाएगा, ऐसा क्यों?
मैं शुक्रगुजार हूं कि आपने यह सवाल पूछा। आज 14 अप्रैल को बाबा साहेब आंबेडकर का जन्म दिन भी है जिन्होंने संविधान बनाया। लेकिन उन्हीं बाबा साहेब का कांग्रेस ने तिरस्कार किया। उन्हें पार्टी से बाहर निकाला। चुनाव हरवाया। जीते जी उनके खिलाफ एक के बाद दूसरा षडयंत्र रचा। अब उनके जाने के बाद भी उनके नाम पर षडयंत्र कर रहे हैं। बाबा साहेब के बनाए संविधान में 62 बार संशोधन कांग्रेस ने किया।

केंद्र में जब भाजपा की सरकार बनी तो मोदी जी ने संसद की पहली सीढ़ी पर सिर झुकाया। इसके बाद बाबा साहेब के संविधान पर दूसरी बार सिर झुकाया। पीएम मोदी ने कहा, ‘सबका साथ-सबका विकास करूंगा’। मैं यही कहंगा कि हमने संविधान दिवस भी मनाया। 14 अप्रैल को अवकाश भी घोषित किया। हमने पंच तीर्थ बनाए। दीक्षा भूमि, शिक्षा भूमि, जन्म भूमि, चैतन्य भूमि और महापरिनिर्वाण भूमि।

पांच जगहों पर संग्रहालय और बाबा साहेब के केंद्र बन गए। ये सब मोदी जी ने किया। इसलिए यह कहना ही गलत है। कांग्रेस केवल लोगों को बांट कर सत्ता में आना चाहती है, कभी जाति के नाम पर, कभी क्षेत्र के नाम पर तो कभी बाबा साहेब के नाम पर।

केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग को भी विपक्ष बड़ा मुद्दा बना रहा है?
यदि कांग्रेस के सांसद के पास साढ़े तीन सौ करोड़ रुपये नकद मिलेंगे, तृणमूल कांग्रेस के मंत्री के पास 65 करोड़ कैश मिलेगा, जमीन के बदले नौकरी देने के नाम पर कई लोगों की जमीन अपने परिवार के नाम कराई जाएगी, इसी प्रकार जेल से लेकर शराब मंत्री और मुख्यमंत्री किसी घोटाले में शामिल होंगे तो क्या सरकारी एजेंसियां उनके खिलाफ जांच नहीं करें?

मुझे केवल इतना कहना है कि चुनाव के नाम पर विपक्षी दल अपने गलत कामों पर पर्दा न डालें। जो कभी भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करने की बात करते थे और जो कभी सोनिया गांधी को गिरफ्तार करके दो घंटे पूछताछ करने की बात करते थे। जब उन्हीं अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आज कार्रवाई की जाती है तो वो छटपटाते हैं लेकिन कुर्सी के साथ चिपककर बैठ जाते हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
जिहाद

जिहाद के नाम पर आतंक फैलाने वाले इस्लाम और भारत दोनों के दुश्मन, इनका समूल नष्ट किया जाए

December 3, 2025
BJP president JP Nadda

बीजेपी को मिला 2024 में जीत दिलाने वाला फॉर्मूला, जानें प्लान?

June 14, 2023
मुफ्त की रेवड़ियां

मुफ्त की रेवड़ियां बांटने से आर्थिक अनुशासन की अनदेखी हो रही है!

June 1, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना
  • हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी
  • अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.