Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

पठान को लेकर चल रहे विवाद पर अनुराग ठाकुर ने कही ये बड़ी बात

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 27, 2023
in राष्ट्रीय
A A
Anurag Thakur
19
SHARES
638
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : शाहरुख की फिल्म ‘पठान’ आई और आते ही छा गई. किंग खान के फैन्स फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं. देश के ज्यादातर शहरों में पठान का जलवा लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. इसका सबूत बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है. हिंदू संगठनों के विरोध और सोशल मीडिया पर बॉयकॉट ट्रेंड के बावजूद दो दिनों में पठान की कमाई ने बॉलीवुड के सारे रिकॉर्ड तोड दिए हैं. दो दिनों में पठान ने 100 करोड का आंकड़ा पार कर लिया है.

इस सबके बीच केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का भी बयान आया है. जिसमें उन्होंने पिछले कुछ समय से चल रहे बॉयकॉट ट्रेंड पर भी अपने विचार रखे. अनुराग ठाकुर ने फिल्मों के बॉयकॉट ट्रेंड के सवाल पर कहा कि हमारी फिल्में आज दुनिया में अपना नाम बना रही हैं. तब इस(बॉयकॉट) प्रकार की बातें आने से वातावरण पर प्रभाव पड़ता है. वातावरण खराब करने के लिए कई बार पूरी जानकारी के बिना भी लोग कमेंट करते हैं तो उसका भी नुकसान होता है, ये नहीं होना चाहिए.

इन्हें भी पढ़े

Tax

आज से नया टैक्‍स कानून, बदल जाएंगे HRA समेत ये 10 नियम!

April 1, 2026
crude oil

कच्चा तेल 100 डॉलर के पार, फिर डीजल बिकता 193 रुपये लीटर, जानिए सस्ता क्यों?

April 1, 2026
RSS

संघ की वैचारिक यात्रा का ऐतिहासिक दस्तावेज ‘आरएसएस @100’

April 1, 2026
toll plazas

एक अप्रैल से नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा, बढ़ जाएगा टैक्‍स

March 29, 2026
Load More

मंत्री की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब बुधवार को रिलीज हुई शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘पठान’ के एक गाने को लेकर बहिष्कार का आह्वान किया जा रहा है. इससे पहले अक्षय कुमार की “सम्राट पृथ्वीराज”, आमिर खान की “लाल सिंह चड्ढा” और दीपिका पादुकोण की “पद्मावत” को भी बॉयकॉट ट्रेंड का सामना करना पड़ा था.

समस्या है तो संबंंधित विभाग से बात करें- ठाकुर

उन्होंने आगे कहा कि भारत सरकार ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन बना रखा है कि कोई भी फिल्म थिएटर में जाएगी तो वो वहां से पास होकर ही जाएगी. वे सभी पहलुओं पर नजर रखते हैं. वहां से अनुमति के बाद वे थिएटर में आती है. अगर किसी को (फिल्म को लेकर) कोई समस्या है, तो उन्हें संबंधित विभाग से बात करनी चाहिए, जो इसे निर्माता और निर्देशक के समक्ष उठाएगा.

अनुराग ठाकुर शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) फिल्म महोत्सव का उद्घाटन करने के लिए मुंबई में हैं, जो आठ यूरेशियन देशों के क्षेत्रीय समूह से 58 फिल्मों का प्रदर्शन करेगा. यहां बोलते हुए उन्होंने रचनात्मक स्वायत्तता की भी जोरदार वकालत की और कहा कि ओवर-द-टॉप (ओटीटी) प्लेटफॉर्म पर कंटेंट की निगरानी के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपाय किए गए हैं. रचनात्मकता पर कोई प्रतिबंध नहीं होना चाहिए.

उन्होंने कहा कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय को ओटीटी प्लेटफार्मों पर कंटेंट के बारे में शिकायतें मिलती हैं, लेकिन लगभग 95 प्रतिशत शिकायतों का समाधान उत्पादकों के स्तर पर किया जाता है और अन्य को कंटेंट के प्रकाशकों के सहयोग के दूसरे चरण में सुलझाया जाता है.

दो दिनों में पठान की जबरदस्त कमाई

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की मूवी ने पहले दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचते हुए 106 करोड़ की ग्रॉस कमाई की थी. हिंदी सिनेमा के इतिहास में ये सबसे बड़ी ओपनिंग साबित हुई है. पोस्ट पैनडेमिक जहां कई फिल्मों का लाइफलाइटम कलेक्शन 50 करोड़ भी मुश्किल से पहुंचा. वहीं पठान ने पहले दिन ही ताबड़तोड़ कमाई कर इतिहास रच दिया है. दूसरे दिन भी पठान का जादू बरकरार रहा. रिपब्लिक डे की छुट्टी का फायदा लेते हुए पठान के हिंदी वर्जन ने भारत में 70 करोड़ कमाए. पहले दिन पठान ने 54 करोड़ कमाए थे.

कोटा में सीट नहीं मिलने पर हुआ बवाल

राजस्थान के एक मूवी हॉल में सीट नहीं मिलने पर दर्शकों ने जमकर बवाल किया. राजस्थान के कोटा में पठान फिल्म को लेकर लोगों ने नटराज सिनेमा में बवाल काटा. सीटिंग से ज्यादा टिकट बेच देने की वजह से लोगों को हॉल के अंदर जगह नहीं मिली, जिसके बाद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया. लोगों को हंगामा करता देख सिनेमा हॉल और कैंटीन के कर्मचारी भाग गए. जिसके बाद लोगों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी. हॉल के बाहर जहां लोग अपना गुस्सा उतार रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ कैंटीन में लूटपाट जैसा नजारा दिखा. लोगों का आरोप है कि सिनेमा संचालक ने सीट से ज्यादा टिकटें बेच दी, जिससे लोगों को अंदर जगह नहीं मिली. बवाल होने के बाद सिनेमा संचालक ने कई दर्शकों का पैसा वापस कर दिया.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
delhi politics

क्या इस बार दिल्ली सियासी करवट लेने जा रही है? किसको मिलेगी दिल्ली की कमान ?

February 6, 2025

17 मई क्रांतिकारी महावीर सिंह के शहीदी दिवस पर दी जाएगी श्रद्धांजलि

May 16, 2023

लिंगायतों के गढ़ में बीजेपी के लिए मुश्किल लड़ाई!

May 7, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना
  • हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी
  • अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.