Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

अपनी ही राजनीति में उलझी है कांग्रेस

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 31, 2022
in राष्ट्रीय
A A
(Rahul Gandhi)
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

अगले महीने राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने वाले हैं लेकिन लग नहीं रहा है कि कांग्रेस इस मामले में कोई पहल कर रही है। असल में कांग्रेस अभी अपनी ही राजनीति में उलझी है। उसे आंतरिक मसले निपटाने से फुरसत नहीं है इसलिए वह विपक्ष को एकजुट करने की कोई पहल नहीं कर पा रही है। इस बीच राज्यसभा के चुनाव भी आ गए, जिसमें कांग्रेस को किसी तरह से अपने सहयोगियों से लड़-भिड़ कर एकाध अतिरिक्त सीटें हासिल करनी हैं। हालांकि वह प्रयास भी सिरे नहीं चढ़ रहा है। डीएमके ने जरूर एक सीट दी है लेकिन राजद ने सीट नहीं छोड़ी और जेएमएम ने भी अपना उम्मीदवार देने का ऐलान किया है।

इस बीच दूसरी पार्टियां विपक्षी एकजुटता के लिए प्रयास कर रही हैं। हैरानी की बात है कि कांग्रेस पार्टी के इतने नेता हैं, फिर भी कोई पहल नहीं हो रही है, जबकि क्षेत्रीय पार्टियों के नेता अकेले होने के बावजूद देशाटन कर रहे हैं। जो पार्टियां कभी कांग्रेस के साथ गठबंधन में रही हैं या यूपीए का हिस्सा रही हैं वो अलग राजनीति कर रही हैं। उनकी आपस में मुलाकातें हो रही हैं और भाजपा विरोध का मोर्चा बन रहा है लेकिन इस पूरे प्रयास में कांग्रेस कहीं शामिल नहीं है। टीआरएस, सपा, जेडीएस, तृणमूल कांग्रेस, राजद, जेएमएम आदि भाजपा विरोधी पार्टियों के नेता आपस में मिल रहे हैं पर कांग्रेस कोई पहल नहीं कर रही है।

इन्हें भी पढ़े

LPG Gas

LPG से UPI और रेलवे टिकट तक के बदलेंगे नियम, 1 अक्टूबर से होंगे लागू

September 30, 2026
Nitin Gadkari

E20 तो बस शुरुआत, E100 पर दौड़ेंगी गाड़ियां; गडकरी ने बताया भविष्य का प्लान

September 30, 2026
Modi Government

केंद्रीय कैबिनेट: गेहूं की एमएसपी में वृद्धि, 2.79 लाख करोड़ रुपये की तीन योजनाओं को मंजूरी

September 30, 2026
warships

ऐतिहासिक कदम: इस साल भारतीय नौसेना को मिलेंगे 18 युद्धपोत

September 30, 2026
Load More

के. चंद्रशेखर राव ने बेंगलुरू जाकर पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा से मुलाकात की और भाजपा विरोधी मोर्चा बनाने के बारे में बात की। एक तरफ राव जेडीएस के साथ मोर्चा बनाने की बात कर रहे हैं तो दूसरी ओर कांग्रेस के बड़े नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा कि कांग्रेस और जेडीएस का कोई तालमेल नहीं होगा। सोचें, चुनाव अगले साल मई में होने हैं और अगर अभी सिद्धरमैया इस तरह की घोषणा नहीं करते तब भी काम चल सकता था। कांग्रेस राष्ट्रपति चुनाव के लिए जेडीएस से बात कर सकती थी। लेकिन कांग्रेस के नेता खुद ही सहयोगियों से बातचीत का रास्ता बंद करते जा रहे हैं।

उधर महाराष्ट्र में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने महा विकास अघाड़ी सरकार में शामिल दोनों सहयोगी पार्टियों- शिवसेना और एनसीपी के खिलाफ मोर्चा खोला है। वे आगे के सारे चुनाव अकेले लडऩे की बात बार बार कह रहे हैं। इसी तरह पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने अधीर रंजन चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बना रखा है, जिनका एकमात्र एजेंडा ममता बनर्जी से लडऩा है। ऐसा नहीं है कि ममता बनर्जी के खिलाफ लड़ाई छेड़ कर वे कांग्रेस को मजबूत कर रहे हैं। कांग्रेस मजबूत हो रही होती तो उनका लडऩा समझ में आता। लेकिन एक तरफ कांग्रेस खत्म हो रही है और दूसरी ओर ममता से दूरी इतनी बढ़ती जा रही है कि आगे तालमेल और मुश्किल हो जाएगा। बिहार में राजद के साथ कांग्रेस का तालमेल खत्म हो गया है और झारखंड में भी राज्यसभा की एक सीट को लेकर जेएमएम-कांग्रेस में तनातनी चल रही है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
City killer’ asteroid to pass harmlessly between Earth and Moon

पृथ्वी और चंद्रमा के बीच बिना किसी नुकसान के गुजरेगा ‘सिटी किलर’ क्षुद्रग्रह

March 25, 2023
Chief Secretary Radha Raturi

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक, दिए ये निर्देश

April 16, 2024
Ramvir Singh Bidhuri

दम तोड़ चुकी है केजरीवाल की नैतिकता और अंतरात्मा

November 23, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली जल बोर्ड : 17,970 करोड़ से होगा पानी और सीवर व्यवस्था का कायाकल्प
  • LPG से UPI और रेलवे टिकट तक के बदलेंगे नियम, 1 अक्टूबर से होंगे लागू
  • E20 तो बस शुरुआत, E100 पर दौड़ेंगी गाड़ियां; गडकरी ने बताया भविष्य का प्लान

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.