नई दिल्ली: सीबीएसई ने अपने सभी स्कूलों को एक जरूरी एडवाइजरी जारी की है. जिसमें कहा गया है कि बाजार में नकली और घटिया क्वालिटी वाली NCERT किताबें धड़ल्ले से बिक रही हैं. ये किताबें सस्ते दामों पर मिल रही हैं लेकिन इनमें प्रिंटिंग की गलतियां और कंटेंट में त्रुटियां भरी पड़ी हैं. इससे बच्चों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ सकता है. बोर्ड ने स्कूलों से कहा है कि पैरेंट्स और स्टूडेंट्स को सिर्फ असली किताबें ही खरीदने की सलाह दें.
स्कूल खुद भी सतर्क रहें
सीबीएसई ने साफ निर्देश दिया है कि अगर स्कूल खुद किताबें खरीदते हैं तो वो भी सिर्फ बोर्ड या NCERT द्वारा अधिकृत जगहों से ही लें. कोई लोकल दुकान या अनजान विक्रेता से किताबें न लें. नकली किताबें बच्चों को गलत जानकारी दे सकती हैं और एग्जाम में नुकसान पहुंचा सकती हैं.
असली NCERT किताबें कहां से खरीदें
असली किताबें सिर्फ इन प्रमाणित जगहों से मिलेंगी- सबसे पहले NCERT के रीजनल प्रोडक्शन एंड डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर्स यानी RPDC से. दूसरा NCERT की ऑफिशियल वेबसाइट www.ncert.nic.in पर लिस्टेड अधिकृत विक्रेताओं से. तीसरा NCERT पोर्टल की पोस्टल सप्लाई सर्विस से घर बैठे मंगवाएं. चौथा NCERT का ऑफिशियल अमेजन स्टोरफ्रंट amazon.in/NCERT से ऑर्डर करें. इन जगहों से किताबें 100% असली और सही होंगी.
प्रमुख RPDC सेंटर्स के कॉन्टैक्ट डिटेल्स
अहमदाबाद RPDC नजिवन ट्रस्ट बिल्डिंग में है.फोन 079-27541446 और मोबाइल 9327209081 पर कपिल कंल से संपर्क करें. बेंगलुरु RPDC 100 फीट रोड बनशंकरी थर्ड स्टेज पर है.फोन 080-26725740 और मोबाइल 8447438881 पर ई लुगुन उपलब्ध हैं. गुवाहाटी RPDC मालीगांव में है फोन 0361-2674869 और मोबाइल 9954091108 पर श्री सुब्रतो पॉल से बात करें. कोलकाता RPDC पनिहाटी में है फोन 033-25530454 और मोबाइल 9911688943 पर गीतेश सुहाने से संपर्क करें. दिल्ली मुख्यालय श्री अरविंदो मार्ग पर है फोन 011-26562708 और मोबाइल 9899536228 पर संपर्क करें.ईमेल cbm.ncert@nic.in या pdncert@gmail.com पर भी मेल कर सकते हैं.
सीबीएसई ने की ये अपील
बोर्ड ने स्कूलों से गुजारिश की है कि ये जानकारी टीचर्स, पैरेंट्स और स्टूडेंट्स तक जरूर पहुंचाएं. सिर्फ असली किताबें इस्तेमाल करने से पढ़ाई की क्वालिटी बनी रहेगी और अकादमिक ईमानदारी भी कायम रहेगी. नकली किताबों से बचें.बच्चों का भविष्य दांव पर न लगाएं.







