नई दिल्ली। ईपीएफओ ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 8.25 प्रतिशत का ब्याज दर तय किया है। पिछले कुछ सालों से इंटरेस्ट रेट्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मौजूदा समय में इस स्कीम के तहत कई बदलाव किए गए हैं। जिससे प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों को ज्यादा से ज्यादा फायदा मिल सके। बता दें, EFPO 3.0 में एटीएम से निकासी, पेपरलेस सेटलमेंट पर संस्था ने काफी जोर दिया है। आइए जानते हैं कि सब्सक्राइबर्स के लिए क्या-क्या बदलने वाला है।
क्या है EFPO 3.0 से जुड़ा अपडेट
संस्था इस कोशिश में है कि क्लेम का सेटलमेंट ज्यादा तेजी के साथ हो सके। EPFO 3.0 में सब्सक्राइबर्स को अपने फंड्स का ज्यादा एक्सेस मिलेगा। इससे वो पीएफ को यूपीआई के जरिए भी ट्रांसफर कर पाएंगे। साथ ही यूपीआई आधारित एटीएम से निकाल पाएंगे। इस नए प्रयास से सब्सक्राइबर्स जरूरत के समय में निकासी कर पाएंगे। बता दें, EPFO 3.0 के सर्विसेज शुरू होने के बाद सब्सक्राइबर्स बैंक अकाउंट से यूपीआई के जरिए आसानी से पैसा निकाल या ट्रांसफर कर पाएंगे।
इसी नई सर्विस को शुरू करने के लिए लेबर मिनिस्ट्री की तरफ से भी प्रयास तेज कर दिया गया है। जुलाई के महीने में ही डेटा का स्थानंतरण कर दिया है। अब पूरा डाटा एक सिंगल नेशनल डेटाबेस पर आ गया है।
EFPO 3.0 में क्या-क्या बदल रहा है?
मौजूदा समय में आंशिक या पूरा पैसा निकालने के लिए सब्सक्राइबर्स को वेबसाइट या ऑफिस जाकर फॉर्म भरना होता है। एक बार आपका क्लेम प्रोसेस कर लिया जाए उसके बाद 15 से 20 दिन के अंदर अकाउंट में पैसा ट्रांसफर हो जाएगा। EPFO 3.0 में ऐसी को टाइमलाइन नहीं है।
इस नई सर्विसेज के शुरू होने के बाद 50 से 75 प्रतिशत तक पैसा सब्सक्राइबर्स यूपीआई या यूपीआई आधारित एटीएम से निकाल पाएंगे। सब्सक्राइबर्स चेक कर पाएंगे कि कितना पैसा बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जाएगा।
सब्सक्राइबर्स के लिए सबसे बड़ा फायदा यह है कि सदस्य लिंक्ड यूपीआई पिन के जरिए पैसा बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर पाएंगे। एक बार पैसा ट्रांसफर होने के बाद सब्सक्राइबर्स अपनी जरूरत के हिसाब से उसको उपयोग कर पाएंगे।
सदस्य face authentication के जरिए UMANG App से अपना UAN एक्विवेट कर पाएंगे। इससे आसानी से वो पासबुक का एक्सेस कर पाएंगे। गलत जानकारी को सही और ऑनलाइन क्लेम सेटलमेंट भी कर पाएंगे।
ऑटो सेटलमेंट की राशि 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई है। इसके अलावा अब सब्सक्राइबर्स महज 3 दिन में ही अपने फंड्स को एक्सेस कर पाएंगे। इस फैसले से सब्सक्राइबर्स घर खरीदने से लेकर बच्चों की फीस को समय से भुगतान कर पाएंगे।






