Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

वेकोलि में वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा 2023 का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

वेकोलि के उमरेड क्षेत्र को सर्वोच्च 'सान्याल मेमोरियल अवॉर्ड' से नवाजा गया

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 12, 2024
in राज्य, राष्ट्रीय, विशेष
A A
13
SHARES
424
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। खान सुरक्षा महानिदेशालय, पश्चिमी एवं उत्तरी अंचल तथा वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में 11 जनवरी, 2024 को वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा 2023 का पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम, सी.डब्लू.एस. तडाली, ऊर्जाग्राम, चंद्रपुर में आयोजित समारोह में माननीय श्री प्रभात कुमार, महानिदेशक, खान सुरक्षा महानिदेशालय, धनबाद, मुख्य अतिथि तथा श्री एस डी चिद्दरवार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वेकोलि के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री मनोज कुमार ने की।

इन्हें भी पढ़े

HAL

HAL ने तैयार किया नया स्टील्थ क्रूज़ मिसाइल कॉन्सेप्ट, भारत की मारक क्षमता को मिलेगी और मजबूती

March 25, 2026
Electricity bill

उत्तराखंड : बकाया बिल पर UPCL सख्त, कई सरकारी दफ्तरों की बिजली काटी

March 25, 2026
Railway

रेल टिकट रिफंड नियमों में बड़ा बदलाव, इस तारीख से होगा लागू

March 25, 2026
pm modi

लोकसभा में इन 4 चार बिल पर चर्चा करेगी मोदी सरकार!

March 24, 2026
Load More

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री मनोज कुमार ने कहा कि खनन कार्य में सुरक्षा को एक जीवन शैली के तौर पर अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के साथ किया हुआ कार्य ही सफल है एवं सभी के सामूहिक भागीदारी से ही शून्य दुर्घटना का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने अपने उद्बोधन में नई तकनीकी के इस्तेमाल, समुचित प्रशिक्षण, जागरूकता, सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन, स्वस्थ जीवन शैली आदि पर जोर दिया। उन्होंने सभी से सुरक्षा के साथ कोयला उत्पादन करने का आह्वान किया।

खान सुरक्षा महानिदेशक श्री प्रभात कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि सुरक्षा दैनिक कार्यों का अंग होना चाहिए। वेकोलि प्रबंधन, कर्मी गण तथा खान सुरक्षा महानिदेशालय, सब के मिले-जुले प्रयासों से ही इस उद्देश्य की पूर्ति हो सकेगी। उन्होंने वेकोलि द्वारा बेहतर सुरक्षा के लिए किए गए कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वेकोलि में अकूत क्षमता है। कम्पनी के हर अच्छे प्रयास में डी जी एम एस का सहयोग हमेशा उपलब्ध है। अंत में उन्होंने वर्त्तमान वित्तीय वर्ष के उत्पादन लक्ष्य को सुरक्षात्मक तरीके से हासिल करने के लिए वेकोलि को अपनी शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुरक्षा ध्वजारोहण तथा सुरक्षा ज्योति के प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। वेकोलि के शहीदों के लिए मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। स्वागत उद्बोधन श्री डी बी रेवतकर, महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं संरक्षण) ने किया।

समारोह में सुरक्षा का संदेश देतीं सभी क्षेत्रों की झांकियों ने सब की सराहना प्राप्त की। साथ ही वेकोलि के सभी क्षेत्रों ने सुरक्षा संबंधी विषयों पर अपने स्टॉल प्रदर्शित किए। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर टीम वेकोलि के कलाकारों ने प्रशंसा बटोरी। कार्यक्रम के दौरान गणमान्यों ने सुरक्षा स्मारिका का विमोचन किया।

पुरस्कार वितरण के कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य कर रहे कर्मियों, खदानों एवं क्षेत्रों को पुरस्कार प्रदान किए गए। इस वर्ष ओवरऑल ग्रुप -ए खुली खदान में एंकोना – I & II, मुंगोली और एमकेडी-I (संयुक्त) तथा एमकेडी-III और पौनी -II (संयुक्त) क्रमवार प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रही। साथ ही ओवरऑल ग्रुप -ए भूमिगत खदान में छतरपुर-I, नेहरिया और तवा-II (संयुक्त) तथा सावनेर-I क्रमवार प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रही। इस वर्ष का ‘डी के देशमुख मेमोरियल अवॉर्ड’ राजुर इनक्लाइन, वणी नार्थ क्षेत्र के ओवरमैन श्री मोहम्मद अल्लाउदीन को दिया गया। साथ थी नवाचार में उत्कृष्ट कार्य के लिए ‘भास्कर भट्टाचार्य मेमोरियल अवॉर्ड’ वणी क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक ए सी सिंह, प्रमोद कुमार एस डी मून और मोहम्मद शेख को संयुक्त रूप में दिया गया। सर्वोत्कृष्ट उत्खनन कार्यों के लिए दिए जाने वाला ‘प्रकाश नंदन मेमोरियल अवॉर्ड’ उमरेड ओसीएम, उमरेड क्षेत्र को दिया गया। सर्वाधिक सुरक्षित क्षेत्र को दिया जाने वाला सर्वोच्च ‘सान्याल मेमोरियल अवॉर्ड’ वेकोलि के उमरेड क्षेत्र को प्रदान किया गया।

इस अवसर पर वेकोलि के निदेशक तकनीकी (संचालन)/कार्मिक श्री जे पी द्विवेदी, निदेशक तकनीकी (योजना एवं परियोजना) श्री ए. के. सिंह, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री अजय मधुकर म्हेत्रे, खान सुरक्षा निदेशक, उत्तरी अंचल, एन आर – 1, नागपुर श्री नीरज कुमार, खान सुरक्षा निदेशक, पश्चिमी अंचल, एन आर – 2, नागपुर श्री के रविंदर, खान सुरक्षा निदेशक, पश्चिमी अंचल, नागपुर श्री मनोज कुमार गुप्ता, खान सुरक्षा महानिदेशालय के वरिष्ठ अधिकारी गण, कोल इंडिया सेफ्टी बोर्ड के सदस्य, वेकोलि संचालन समिति एवं सुरक्षा मंडल के सदस्य प्रमुखता से उपस्थित थे। कार्यक्रम में झंकार महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती अनीता अग्रवाल के साथ-साथ उपाध्यक्षगण तथा सदस्यों की भी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन श्री एस. पी. सिंह, पूर्व सलाहकार (जनसम्पर्क), श्रीमती अनुपमा टेंभुर्णीकर, मुख्य प्रबंधक (कार्मिक) तथा श्री सी. जे. जोसफ, सदस्य, सीआईएल सुरक्षा बोर्ड, ने किया। धन्यवाद ज्ञापन श्री आभाष चंद्र सिंह, क्षेत्रीय महाप्रबंधक, वणी क्षेत्र ने किया। अगले वर्ष के खान सुरक्षा पखवाड़ा – 2024 के आयोजन की जिम्मेदारी पाथाखेड़ा क्षेत्र को दी गई।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
israel vs iran military

अगर ईरान युद्ध में उतरा तो बदल जाएगा सीन, जानिए इजरायल vs ईरान की सैन्य ताकत

October 16, 2023

झंडेवाला देवी मंदिर में वासंतिक नवरात्र मेला आरंभ, माँ शैलपुत्री की विधिवत हुई पूजा-अर्चना

March 30, 2025
खुफिया एजेंसी

खुफिया एजेंसियों में जरूरी सुधार का सही समय

December 9, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • HAL ने तैयार किया नया स्टील्थ क्रूज़ मिसाइल कॉन्सेप्ट, भारत की मारक क्षमता को मिलेगी और मजबूती
  • हर एक घंटे में 10 मिसाइलों से हमला कर रहा ईरान, इजराइल में भारी तबाही
  • उत्तराखंड : बकाया बिल पर UPCL सख्त, कई सरकारी दफ्तरों की बिजली काटी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.