Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

बेसिक शिक्षकों की भर्ती में नहीं रखे जाएंगे बीएड अभ्यर्थी, नियमावली फिर होगी संशोधित

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 15, 2024
in राज्य
A A
teacher
10
SHARES
321
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून : प्रदेश में बेसिक शिक्षकों की 3,604 पदों के लिए इस साल होने वाली भर्ती में बीएड अभ्यर्थी नहीं रखे जाएंगे। शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने कहा, इसके लिए बेसिक शिक्षक भर्ती सेवा नियमावली 2019 में संशोधन कर इसमें से बीएड को हटाया जाएगा। सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान से डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) करने वाले ही भर्ती हो सकेंगे।

प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में सहायक अध्यापक के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया वर्ष 2018-19 से पूरी नहीं हो पाई है। शिक्षा विभाग ने वर्ष 2018-19 में सहायक अध्यापक के 361 पदों के लिए आवेदन मांगे थे, लेकिन उस दौरान 345 पदों पर ही भर्ती हो पाई। इसके बाद 2020-21 में 2287 पदों पर भर्ती होनी थी, लेकिन विभिन्न वजहों से मात्र 1504 पदों को ही भरा जा सका।

इन्हें भी पढ़े

e-auto

चारधाम यात्रा : देहरादून की सड़कें होंगी जाम-मुक्त, प्रशासन के निशाने पर ई-ऑटो

April 6, 2026
पीठाधीश्वर मिथलेश शरण नंदिनी

‘अयोध्या में ‘विकास’ या सांस्कृतिक विनाश?’ संत के बयान से मचा हड़कंप

April 6, 2026
leader

केरल चुनाव: कितने उम्मीदवार दागी और कितने करोड़पति?, जानिए

April 5, 2026
भू-माफिया

उत्तराखंड में बड़ा खेल, जाति छिपाकर बेच दी 1.170 हेक्टेयर जमीन

April 4, 2026
Load More

जबकि, वर्ष 2021-22 में बेसिक शिक्षक भर्ती के 451 पदों में से एक भी पद पर भर्ती नहीं हुई। विभाग की ओर से वर्ष 2018-19 से अब तक बेसिक शिक्षकों के 3,099 पदों के लिए आवेदन मांगे गए, इसके विपरीत मात्र 1,849 पदों को ही भरा जा सका है। आवेदन मांगे जाने के बावजूद विभिन्न वजहों से भर्ती के 1250 पद खाली हैं।

कुछ बीएड अभ्यर्थी सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्ति पा चुके
इसके अलावा विभाग में बेसिक शिक्षकों के 2,354 अन्य पद खाली चल रहे हैं। शिक्षक भर्ती के 1,250 पदों पर बीएड अभ्यर्थियों को रखा जाए या नहीं इसके लिए विभाग की ओर से न्याय विभाग से सुझाव मांगा गया है। विभाग की ओर ये यह भी कहा गया कि पूर्व में कुछ बीएड अभ्यर्थी सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्ति पा चुके हैं।

बीएड अभ्यर्थियों को न रखा तो कुछ शिक्षकों की सेवाएं होगी समाप्त

शिक्षा विभाग की ओर से 3,099 पदों के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया के दौरान कुछ बीएड अभ्यर्थियों को सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्ति दी जा चुकी है। यदि विभाग की ओर से इस भर्ती में से शेष बचे 1,250 पदों पर बीएड अभ्यर्थियों को न रखा गया, तो लगभग 70 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त हो सकती हैं।

पहले की तरह मेरिट के आधार पर होगी भर्ती

शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने कहा, प्रदेश के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों से दो साल का कोर्स पूरा करने वाले डीएलएड अभ्यर्थियों की पूर्व की तरह मेरिट के आधार पर भर्ती होगी। भर्ती का पैटर्न नहीं बदलेगा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Vishwa Hindu Parishad

विश्व हिंदू परिषद ने फूंका आतंकवाद का पुतला, दीप प्रज्वलन कर दी श्रद्धांजलि

April 27, 2025
rahul gandhi

राहुल गांधी के सवाल तो पुराने ही हैं?

February 8, 2023

गौ दर्शन, सद्गुरु देव एवं माता-पिता की सेवा से जीवन का होता है कल्याण : बाबा रामदेव

June 6, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ‘महिलाओं को मिलेगा आरक्षण, सरकार ने संसद का बुलाया विशेष सत्र
  • ईरान वॉर : डबल डिजिट में कमाई पर लगा ‘ग्रहण’?
  • कॉमेडी और हॉरर का मजेदार कॉकटेल है ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.