Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

महिला एवं बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्या ने अभिभावक आंगनबाड़ी सम्मेलन का किया उद्घाटन

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 21, 2025
in राजनीति, राज्य
A A
Minister Baby Rani Maurya
15
SHARES
488
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

मुरार सिंह कंडारी


लखनऊ। लखनऊ के सरोजिनी नगर ब्लॉक स्थित रामचौरा आंगनबाड़ी केंद्र पर महिला एवं बाल विकास विभाग की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्या ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और केंद्र पर पंजीकृत लाभार्थियों के अभिभावकों के साथ विश्व बाल दिवस के अवसर पर आयोजित अभिभावक आंगनबाड़ी सम्मेलन (ECCE दिवस) का विधिवत उद्घाटन किया।

इन्हें भी पढ़े

Kharge and Jairam Ramesh

राज्यसभा में क्या हुआ कि आपस में भिड़ गए खरगे और जयराम रमेश

February 13, 2026
raghav chadha

जवाबदेही का बिगुल: ‘राघव चड्ढा ने संसद में उठाई ‘राइट टू रिकॉल’ से महंगाई तक की आवाज’

February 13, 2026
Samarpan

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर ‘समर्पण’ आधारित पुस्तक का हुआ विमोचन

February 13, 2026
loksabha

लोकसभा स्पीकर को हटाने की 3 कोशिशें फेल, ओम बिरला की कुर्सी कितनी सेफ?

February 12, 2026
Load More

अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र, समुदाय में महिलाओं और बच्चों को पोषण, वृद्धि निगरानी, और गतिविधि-आधारित शाला पूर्व शिक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि योगी सरकार बच्चों को सुपोषण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। हॉट कुक्ड मील योजना और नियमित अभिभावक सम्मेलनों (ECCE दिवस) से बच्चों की पोषण स्थिति में सुधार के साथ-साथ उनकी सीखने की क्षमता भी मजबूत हो रही है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्या ने मंत्री ने रामचौरा आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अभिभावक आंगनबाड़ी बैठक की गतिविधियों का अवलोकन किया और केंद्र में उपलब्ध सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कार्यरत कर्मचारियों से वार्ता करते हुए कहा कि बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए मौसमानुसार पौष्टिक आहार और सुदृढ़ शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। केंद्र पर आने वाली महिलाओं और बच्चों की समस्याएँ एवं सुझाव भी सुने गए। मंत्री ने गोद भराई एवं अन्नप्राशन की औपचारिकताएँ भी संपन्न कराईं।

कार्यक्रम के अंत में हॉट कुक्ड मील का वितरण किया गया। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने रॉकेट लर्निंग संस्था के सहयोग से अभिभावक आंगनबाड़ी बैठक में कई नए नवाचार शामिल किए, जिनका प्रदर्शन कार्यक्रम में किया गया। इस दौरान मंत्री तथा वरिष्ठ अधिकारियों ने अभिभावकों, बच्चों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से संवाद किया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत गतिविधियों, भावगीत, निशाना खेल, तथा बच्चों की प्रशंसा कार्यक्रम की सराहना की गई। कार्यक्रम में सभी बच्चों को फल प्रदान किए गए तथा तीन बच्चों को विद्यारम्भ प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

अपर मुख्य सचिव लीना जौहरी ने आंगनबाड़ी केंद्रों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा के सूचकांक प्रदेशभर में लगातार बेहतर हो रहे हैं। निदेशक सरनीत कौर ब्रोका ने केंद्र की गतिविधियों की समीक्षा की और कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर एक साथ किया गया, जिसमें हॉट कुक्ड मील वितरण, अभिभावक बैठकें और बच्चों की विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित हुईं। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती लीना जौहरी, निदेशक श्रीमती सरनीत कौर ब्रोका सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
narendra modi

नरेंद्र मोदी का स्वर्णिम सफ़र, 75वें जन्मदिवस पर एक विस्तृत विश्लेषण

September 17, 2025

गांधीजी का अपमान क्यों?

October 10, 2022
RSS

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और घोष : घोष केवल संगीत और वादन नहीं, यह साधना है!

October 12, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • एक-दो नहीं, 4-4 बिल के जरिए H-1B पर अटैक कर रहा अमेरिका ?
  • राज्यसभा में क्या हुआ कि आपस में भिड़ गए खरगे और जयराम रमेश
  • चीन को दबाने के लिए अमेरिका को चाहिए भारत का साथ?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.