Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home स्वास्थ्य

केले के छिलके में है औषधीय गुणों का भंडार, इस तरह करें सेवन

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 19, 2025
in स्वास्थ्य
A A
banana peel
7
SHARES
235
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: केला बेहद स्वादिष्ट फल है और यह हर उम्र के लोगों को पसंद आता है. केला खाते वक्त अधिकतर लोग छिलका फेंक देते हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि केले का छिलका भी खाने लायक होता है और इसका सेवन करने से सेहत को कई गजब के फायदे मिल सकते हैं. जिस केले के छिलके को हम अक्सर बेकार समझकर फेंक देते हैं, वह भी कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है. आयुर्वेद और वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार केले का छिलका भी शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचा सकता है, बशर्ते आप इसे सही तरीके से सेवन करें.

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो केले के छिलके में फाइबर, पोटैशियम, विटामिन B6, विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट्स और मैग्नीशियम जैसे कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं. ये तत्व शरीर के पाचन तंत्र को मजबूत बनाने, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं. इसके अलावा केले के छिलके में मौजूद फाइटोन्यूट्रिएंट्स शरीर को हानिकारक तत्वों से बचाने में भी सहायक होते हैं. केले के छिलके में मौजूद घुलनशील फाइबर ब्लड शुगर को धीरे-धीरे बढ़ने देता है, जिससे डायबिटीज के मरीजों को लाभ मिल सकता है.

इन्हें भी पढ़े

लहसुन

औषधि गुणों से भरपूर है लहसुन के पत्ते? जान लें इसे खाने से क्या होता है

April 4, 2026
periods

पीरियड्स से पहले क्यों बनने लगती है गैस, क्यों होती मरोड़, जानें ?

March 29, 2026
Paan Sherbet

मिनटों में खाना पचाता है पान का शरबत, जानें कैसे बनाएं?

March 25, 2026
shiny teeth

रोज की 5 आदतें जो चुपचाप पहुंचा रहीं दांतों को नुकसान!

March 24, 2026
Load More

केले का छिलका कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी मदद करता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है. अगर आप इसे नियमित रूप से सही मात्रा में खाते हैं, तो यह आपकी हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाए रख सकता है. जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए केला ही नहीं, बल्कि उसका छिलका भी उपयोगी हो सकता है. इसमें उच्च मात्रा में फाइबर होता है जो आपको लंबे समय तक फुल महसूस कराता है, जिससे ओवरईटिंग से बचा जा सकता है. साथ ही यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और शरीर की फैट बर्निंग क्षमता को बढ़ाता है.

केले के छिलके में मौजूद पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीबैक्टीरियल गुण त्वचा के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं. यह छिलका चेहरे पर रगड़ने से मुंहासे, झाइयां और दाग-धब्बे दूर हो सकते हैं. बालों में छिलके का पेस्ट लगाने से रूसी और बालों का झड़ना कम हो सकता है. केले के छिलके को सीधे न खाएं. इसे साफ धोकर कुछ मिनट उबाल लें या भाप में पका लें. इसके बाद आप इसे स्मूदी, चाय या सब्जी में मिला सकते हैं. दक्षिण भारत में तो केले के छिलके की चटनी भी बनाई जाती है. इसका स्वाद हल्का कड़वा हो सकता है, इसलिए नींबू, दही या मसालों के साथ मिलाकर इसे स्वादिष्ट बनाया जा सकता है.

बाजार में मिलने वाले केले पर अक्सर मोम या केमिकल्स लगे हो सकते हैं, इसलिए छिलका खाने से पहले उसे अच्छे से गुनगुने पानी और नमक से धोना चाहिए. अगर आप पहली बार सेवन कर रहे हैं तो थोड़ी मात्रा से शुरुआत करें. केले का छिलका न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, बल्कि यह आपके रसोई कचरे को भी कम करने का एक प्रभावी उपाय है. अगली बार जब आप केला खाएं, तो उसका छिलका फेंकने से पहले जरूर सोचें.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
new parliament

नई संसद में मोदी के साथ क्यों खड़ीं हैं माया?

May 26, 2023
Dr Jayanti Prasad Nautiyal honored with 'Sahitya Gaurav Samman'

‘साहित्य गौरव सम्मान’ से सम्मानित हुए प्रख्यात साहित्यकार डॉ जयंती प्रसाद नौटियाल

July 5, 2023
ram mandir

अयोध्या में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा, सीएम योगी के नेतृत्व में लिखा जायेगा भक्ति का नया अध्याय !

June 2, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • आ गया नया ‘कर साथी’, जो चुटकियों में भरवाएगा आपका ITR
  • AI चैट से लीक हो सकता है आपका डेटा, ऐसे रखें अपनी बातें प्राइवेट
  • बिजली बिल बढ़ने से रोकेगा कोल इंडिया! लिया बड़ा ये फैसला

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.