Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

‘साहित्य गौरव सम्मान’ से सम्मानित हुए प्रख्यात साहित्यकार डॉ जयंती प्रसाद नौटियाल

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 5, 2023
in राज्य, विशेष
A A
Dr Jayanti Prasad Nautiyal honored with 'Sahitya Gaurav Samman'

साहित्य गौरव सम्मान प्राप्त करते हुए डॉ नौटियाल

23
SHARES
754
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून : विश्व हिन्दी सेवा संस्थान, प्रयागराज, उत्तरप्रदेश एवं स्वामी श्री स्वरूपनन्द सरस्वती महाविद्यालय भिलाई (छतीसगढ़) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 27वें राष्ट्रीय अधिवेशन, देहरादून के लब्ध प्रतिष्ठ भाषाविद एवं साहित्यकार डॉ जयन्ती प्रसाद नौटियाल को सर्वोच्च राष्ट्रीय साहित्य सम्मान “साहित्य गौरव” से सम्मानित किया गया । संस्था के अध्यक्ष एवं प्राचार्य डॉ शहाबुद्दीन नियाज मुहम्मद शेख ने डॉ नौटियाल के साहित्य और भाषा के लिए किए गए योगदान के लिए उनकी सराहना की और कहा कि उनका भाषा शोध 2023 प्रामाणिक है इसमे डॉ नौटियाल ने हिन्दी को विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा सिद्ध किया है ।

इस अवसर पर बोलते हुए संस्था के उपाध्यक्ष एवं सोनभद्र ( उ प्र ) किशोर न्यायालय के सदस्य डॉ ओम प्रकाश त्रिपाठी जी ने डॉ नौटियाल कि साहित्य सेवा को सराहा और उनके भाषा शोध 2023 का समर्थन करते हुए इसके प्रचार प्रसार हेतु सभी विद्वानों से अनुरोध किया । संस्था के सचिव श्री डॉ गोकुलेश्वर कुमार द्विवेदी ने अपने परिचयात्मक उद्बोधन में संस्था के सम्मान के महत्व पर प्रकाश डाला एवं डॉ नौटियाल के भाषा शोध 2023 की तथा उनकी साहित्य साधना की सराहना की । मंचासीन सभी गणमान्य विद्वानों ने डॉ नौटियाल को शाल ओढा कर स्मृति चिन्ह सहित “साहित्य गौरव” की उपाधि से सम्मानित किया।

इन्हें भी पढ़े

खाकर विरोध करो, भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों से बोल आए मंत्री, अब घिर गए

August 28, 2026
Deputy CM Samrat Chaudhary

महिला स्टार्टअप के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपये, रक्षाबंधन पर बिहार सरकार का तोहफा

August 27, 2026
rishikesh karnprayag rail project

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, 2028 तक ब्यासी सेक्शन में दौड़ेंगी ट्रेनें

August 27, 2026
CM Dhami

टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए CM धामी, प्रदेश की खुशहाली की मांगी मन्नत

August 26, 2026
Load More

इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि रायपुर छत्तीसगढ़ स्थित मैट्स विश्व विद्यालय के कुलपति डॉ के पी यादव ने विश्व विद्यालय की ओर से डॉ नौटियाल को सम्मानित करते हुए कहा की डॉ नौटियाल का भाषा शोध 2023 एक प्रामाणिक शोध है तथा वे इस शोध से पूर्णत: सहमत हैं।

प्रोफेसर डॉ लक्ष्मीकान्त वैष्णव ने साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित होने वाले वरिष्ठ साहित्यकार डॉ नौटियाल का परिचय देते हुए कहा कि “डॉ जयंती प्रसाद नौटियाल,का जन्म 3 मार्च 1956 को देहरादून में हुआ । डा नौटियाल, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से उप महाप्रबंधक पद से सेवा निवृत्त होकर देहरादून में निवास कर रहे हैं। डॉ नौटियाल ने अनेक राष्ट्रीय एवं विश्व कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इन्हे विश्व का सर्वाधिक बहुमुखी प्रतिभा संपन्न व्यक्ति होने का गौरव प्राप्त है। इनका बायोडाटा (Resume) विश्व का सबसे वृहद एवं अद्वितीय है। यह 8 खंडों में है तथा 4500 से अधिक पृष्ठों में है। इसमें डॉ नौटियाल की 5100 उपलब्धियां दर्ज हैं । डॉ नौटियाल ने एम ए, पी एच डी, डी लिट, एम बी ए, एल एल बी सहित 81 डिग्री/डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स किए हैं।

इन्होंने 88 पुस्तकों के लेखन में योगदान दिया है,इनकी अधिकांश पुस्तकें विश्वविद्यालयों में पाठ्य पुस्तक व संदर्भ पुस्तकों के रूप में चल रही हैं। इन्होंने हिंदी साहित्य को 1850 रचनाओं से समृद्ध किया है। इन्हें हिंदी भाषा और साहित्य के लिए 112 अवॉर्ड, सम्मान, और पुरस्कार मिल चुके हैं। इनके सेवा कार्य और शोध के लिए 225 प्रशंसा पत्र प्राप्त हुए हैं। राष्ट्र की 140 शीर्ष समितियों में इन्होंने प्रतिनिधित्व किया है। शोध के क्षेत्र में भी इनका योगदान उल्लेखनीय है,इन्होंने 167 शोध परियोजनाओं को संपन्न किया है। इन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में 730 व्याख्यान दिए हैं।

इन्होंने 150 प्रकार के बौद्धिक कार्यों में योगदान दिया है। इन्हें 73 प्रकार के व्यवसायों/ पदों पर कार्य करने का अनुभव है। इनके विवरण 911से अधिक वेबसाइटों में उपलब्ध हैं। प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी इन्हे स्थान मिला है। डॉ नौटियाल का शोध “ विश्व में हिन्दी सबसे बड़ी भाषा है , सम्पूर्ण विश्व में बहु चर्चित शोध आलेख है । यह शोध आलेख विश्व के हजारों समाचारपत्रों एवं पत्र पत्रिकाओं तथा वेब पोर्टलों पर उद्धृत हो चुका है । हिंदी विकिपीडिया, अंग्रेजी विकिटिया जैसे अन्य पोर्टलों पर इनके विवरण उपलब्ध हैं।

इस समारोह के विशिष्ट अतिथि,शासकीय महाविद्यालय रायगढ़ के हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ चंद्र शेखर सिंह जी एवं स्वामी श्री स्वरूपनन्द सरस्वती महाविद्यालय कि प्राचार्या डॉ हंसा शुक्ला ने अपने व्याख्यान में विश्व हिन्दी सेवा संस्थान के सम्मान प्राप्त साहित्यकारों को बधाई दी एवं विश्व हिन्दी सेवा संस्थान की साहित्य के प्रचार प्रसार में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संयोजन डॉ सरस्वती वर्मा ,डॉ रेशमा अंसारी, डॉ मदुरै त्रिपाठी, श्रीमति सीमा निगम द्वारा किया गया। उक्त सम्मान समारोह में सम्पूर्ण भारत पधारे हिन्दी के विद्वान, साहित्यकार, हिन्दी प्राध्यापक तथा संस्था के राष्ट्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

सीएम धामी ने उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का लिया जायजा

December 8, 2023
Xi Jinping

शी जिनपिंग आखिर क्यों नहीं आ रहे भारत? किस बात की है उन्हें टेंशन!

September 5, 2023
CM yogi

11 वर्षों में स्वयं को तपाकर और खपाकर पीएम मोदी ने 140 करोड़ भारतीयों को बनाया विश्वास का प्रतीकः सीएम : योगी

June 11, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • किन सब्जियों को साथ खाने से हो जाती है पथरी? दूर कर लीजिए सारे शक
  • अंतरिक्ष में भारत की ऊंची छलांग! 2030 तक $45 अरब का होगा स्पेस मार्केट
  • ग्रहण मोक्ष के बाद घर और मंदिर में गंगाजल कैसे छिड़कें? जानिए इसका महत्व

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.