Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

बांग्लादेशी हिंदुओं को सता रहा मौत का खौफ, नाम बताने में भी लग रहा डर

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 24, 2025
in विश्व
A A
Bangladeshi Hindus
15
SHARES
511
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू दास की भीड़ ने जिस बर्बरता से हत्या की और पिछले 7-8 महीनों में हिंदुओं पर हो रहे हमलों की वजह से बांग्लादेशी हिंदू बेहद डर में हैं. हर वक्त उनको मौत का खौफ सता रहा है. वहां के एक युवक ने खुद इस डर को बयां किया और उसने अपना नाम और पहचान बताने से भी इनकार कर दिया. उसका कहना है कि अगर उसकी आवाज भी पहचान ली तो वह अगली सुबह शायद न देख पाए.

मोहम्मद यूनुस के राज में कट्टरपंथियों को खुली छूट मिली हुई है, जिसकी वजह से अल्पसंख्यक समुदाय डर में जी रहा है. इंडिया टुडे से बात करते हुए देश के हालातों पर इस बांग्लादेशी हिंदू युवक ने बताया कि अल्पसंख्यक डरे हुए हैं. उसने कहा कि हम जिंदा तो हैं, लेकिन चलती-फिरती लाशों की तरह जी रहे हैं.

इन्हें भी पढ़े

Himalaya

हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी

April 1, 2026
nato

अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

April 1, 2026
Strait of Hormuz

ईरान के ‘टोल प्लान’ से जंग का नया मुद्दा बना होर्मुज?

April 1, 2026
nasa moon mission

54 साल बाद आखिर नासा को मून मिशन की जरूरत क्यों पड़ी?

April 1, 2026
Load More

बांग्लादेशी युवक ने अपना नाम न बताने की शर्त पर कहा कि डर इतना ज्यादा है कि पहचान होने पर उसकी जान जा सकती है. उन्होंने कहा, ‘अगर मेरा चेहरा या आवाज पहचान ली गई तो शायद कल सुबह मेरी आखिरी सुबह हो.’

शेख हसीना के तख्तापलट के बाद चर्चा में आए कट्टरपंथी छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में हिंसा फैल गई और दूर दराज के इलाकों में भी चरमपंथी समूहों ने हिंदू घरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया. इस दौरान दीपू दास की हत्या की घटना सामने आई, जिससे पूरा हिंदू समुदाय डर में जी रहा है.

18 दिसंबर को मयमनसिंह शहर में कपड़ों के कारखाने में काम करने वाले दीपू दास की ईशनिंदा के आरोप में हत्या कर दी गई थी. हालांकि, बांग्लादेश की रैपिड एक्शन बटालियन के कपंनी कमांडर मोहम्मद शम्सुज्जमान का कहना है कि अभी तक इस बात के ठोस सबूत नहीं मिले हैं कि उसने ईशनिंदा की. उन्होंने कहा कि कोई ऐसा सबूत नहीं मिला है, जिससे यह कहा जा सके कि दीपू दास ने फेसबुक पर कुछ ऐसा लिखा था, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं.

दीपू दास के परिवार का कहना है कि उनके भाई की हत्या एक साजिश के तहत की गई थी. बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के वरिष्ठ सलाहकार ने मंगलवार (23 दिसंबर, 2025) को कहा कि पिछले हफ्ते ईशनिंदा के आरोप में जिस हिंदू मजदूर की हत्या कर दी गई थी, उसके परिवार की जिम्मेदारी सरकार लेगी.

शिक्षा सलाहकार सी आर अबरार ने 25 वर्षीय दीपू दास के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की. दीपू दास की 18 दिसंबर को मयमनसिंह में भीड़ ने पीटकर हत्या कर दी थी और उनके शव को आग लगा दी गई थी. अबरार ने कहा, ‘सरकार ने दीपू दास के बच्चे, पत्नी और माता-पिता की देखभाल की जिम्मेदारी ले ली है.’ उन्होंने कपड़ा कारखाने के मजदूर की हत्या को ‘एक क्रूर अपराध’ बताया.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
gold

सोना चमका, रिकॉर्ड तोड़ा, 1 लाख पार का जादू छोड़ा !

June 13, 2025
Kejriwal

केजरीवाल के नाम आया समन, तो मच गया सियासी घमासान

January 5, 2024
india bangladesh

बांग्लादेश ने दिया पश्चिम बंगाल में मुसलमानों की सुरक्षा पर बयान, भारत ने क्या कहा?

April 18, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना
  • हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी
  • अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.