नई दिल्ली : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के छुट्टियों के कैलेंडर के मुताबिक कल 14 अप्रैल को देश के कई शहरों में बैंक बंद रहने वाले हैं। कल अंबेडकर जयंती के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। बैसाखी के त्योहार और अंडबेडकर जयंती के कारण कई शहरों में बैंक बंद रहने वाले हैं। इस गिनती में देश के ज्यादातर राज्य और शहर शामिल है। कल शेयर बाजार भी बंद रहने वाला है।
इन शहरों में कल 14 अप्रैल को बंद रहेंगे बैंक
अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद-आंध्र प्रदेश, हैदराबाद-तेलंगाना, इंफाल, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि शामिल है। इसके अलावा कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रांची, शिमला, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में भी बैंक बंद रहेंगे। आरबीआई के मुताबिक डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती/बोहाग बिहू/चेराओबा/वैसाखी/बैसाखी/तमिल नववर्ष दिवस/महा बिसुभा संक्रांति/बीजू महोत्सव/बिसू महोत्सव के कारण कल बैंक बंद रहने वाला है।
15 अप्रैल को यहां बंद रहेंगे बैंक
15 अप्रैल, 2023 को त्रिपुरा, असम, केरल, बंगाल और हिमाचल प्रदेश में भी विशु/बोहाग बिहू/हिमाचल दिवस/बंगाली नववर्ष दिवस (नबवर्ष) के कारण बैंक बंद रहने वाला है।
14 अप्रैल (शुक्रवार)- डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर जयंती/बोहाग बिहू/चिराओबा/वैसाखी/बैसाखी/तमिल नववर्ष दिवस/महा बिसुभा संक्रांति/बीजू महोत्सव/बिसू महोत्सव- मिजोरम, मध्य प्रदेश को छोड़कर अधिकांश में बैंक बंद हैं। नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, मेहलाया, होमचल प्रदेश।
15 अप्रैल (शनिवार)- विशु/बोहाग बिहू/हिमाचल दिवस/बंगाली नववर्ष दिवस (नबवर्ष)- त्रिपुरा, असम, केरल, बंगाल, हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद हैं।







