Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

सरदार पटेल की वजह से पूरे भारत का टाइम है एक, वरना…

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 1, 2024
in राष्ट्रीय
A A
Sardar Patel
14
SHARES
458
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: भाई…घड़ी में समय कितना हुआ है? जी… 12 बजाने वाला है. कितना आसान है न किसी घड़ी में समय देखकर किसी को बताना, लेकिन अगर आपसे यह सवाल किया जाए कि इंडियन स्टैंडर्ड टाइम कैसे तय हुआ, किसने कराया तो आपका क्या जवाब होगा? सोच में पड़ जाएंगे. तो आइए जानते हैं कि विश्व के अन्य देशों की तरह भारत का इंडियन स्टैंडर्ड टाइम कब और कैसे निर्धारित हुआ था, किसने कराया था.

इंडियन स्टैंडर्ड टाइम  1 सितंबर 1947

इन्हें भी पढ़े

जन विश्वास बिल

आम आदमी की जिंदगी आसान करेगा जन विश्वास बिल!

April 3, 2026

विदेशी हो जाएगा ये देसी बैंक! RBI ने दी मंजूरी

April 3, 2026
getting rewards for giving garbage

प्लास्टिक बोतल दो, इनाम लो! कचरा देने पर मिल रहा रिवॉर्ड, जानिए क्या है ये अनोखी पहल?

April 3, 2026
fund

2 लाख करोड़ वाले सुरक्षा कवच से देशों की अर्थव्यवस्था में आएगी नई जान!

April 3, 2026
Load More

भारत को आज़ादी (Independence of India) मिली, तो 1 सितंबर 1947 को पूरे देश के लिए एक समय ज़ोन चुना गया, जिसे आईएसटी कहा गया. यह दुनिया के कॉर्डिनेटेड समय (यानी UTC) के हिसाब से +05:30 माना गया यानी साढ़े पांच घंटे आगे वाला टाइम ज़ोन. उत्तर से दक्षिण, पूर्व से पश्चिम हम समय के एक सूत्र में बंध गए थे. भारत को अपना स्टैंडर्ड समय मिल गया था. विविधता पूर्ण देश की भारतीय स्टैंडर्ड समय की परिकल्पना भी अद्भुत थी. इसका क्रेडिट भी काफी हद तक भारत के लौह पुरुष यानि वल्लभ भाई पटेल को जाता है.

इंडियन स्टैंडर्ड टाइम का इतिहास बेहद दिलचस्प है. कहा जाता है कि पहले भारत में कोई भी इंडियन स्टैंडर्ड टाइम नहीं हुआ करता था, लेकिन ब्रिटिश काल में पहली बार इसका जिक्र हुआ, एक अन्य कहानी है कि ब्रिटिश काल में मुंबई (बम्बई), चेन्नई (मद्रास), कोलकाता (कलकत्ता) जैसे शहर और राज्य के अनुसार टाइम जोन को निर्धारित किया गया था.

क्या है इंडियन स्टैंडर्ड टाइम का इतिहास

बॉम्बे टाइम जोन:- इंडियन स्टैंडर्ड टाइम को दुनिया के कॉर्डिनेटेड समय (यानी यूटीसी) से साढ़े पांच घंटे आगे वाला टाइम ज़ोन माना गया. इससे पहले समस्या तो थी और वो भी गंभीर! आखिर विविधता पूर्ण देश को कैसे एक समय में बांध दिया जाए. समय और भारतीय स्टैंडर्ड टाइम को लेकर बहस हुईं क्योंकि बॉम्बे और कलकत्ता (कोलकाता) का अपना टाइम जोन था.

अंग्रेज़ों ने 1884 में इस टाइम ज़ोन को तब तय किया जब अमेरिका में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर टाइम ज़ोन तय किए जाने की बैठक हुई. ग्रीनविच मीनटाइम यानी जीएमटी से चार घंटे 51 मिनट आगे का टाइम ज़ोन था बॉम्बे टाइम. 1906 में जब आईएसटी का प्रस्ताव ब्रिटिश राज में आया, तब बॉम्बे टाइम की व्यवस्था बचाने के लिए फिरोज़शाह मेहता ने पुरज़ोर वकालत की और बॉम्बे टाइम बच गया!

कलकत्ता टाइम ज़ोन:-

दूसरा था कलकत्ता टाइम ज़ोन. साल 1884 वाली बैठक में ही भारत में दूसरा टाइम जोन था कलकत्ता टाइम. जीएमटी से 5 घंटे 30 मिनट 21 सेकंड आगे के टाइम ज़ोन को कलकत्ता टाइम माना गया. 1906 में आईएसटी प्रस्ताव नाकाम रहा, तो कलकत्ता टाइम भी चलता रहा.

ऐतिहासिक किस्सा

देबाशीष दास ने अपने एक लेख में इसकी ऐतिहासिकता को लेकर कई किस्से शेयर किए. भारतीय स्टैंडर्ड टाइम समय का परिचय: एक ऐतिहासिक सर्वेक्षण में उन्होंने इसका जिक्र किया है. लिखा है- जुलाई 1947 में, स्वतंत्रता से ठीक पहले, सरदार वल्लभभाई पटेल से कलकत्ता के समय को समाप्त करने का अनुरोध किया गया था.

सरदार वल्लभभाई पटेल की भूमिका

कहा गया- जब पूरे भारत में, विशेष रूप से बंगाल में एक बहुत ही महत्वपूर्ण और आवश्यक मामले को संबंधित अधिकारियों द्वारा अनदेखा किया जा रहा है, यानि बंगाल का समय जो भारतीय मानक समय से एक घंटा आगे है और केवल बंगाल में ही इसका पालन किया जाता है जो नागरिकों के हितों के लिए हानिकारक है. हम बंगाली समय के एक रूप यानी भारतीय मानक समय का पालन करना चाहते हैं. जिसका पालन अन्य सभी प्रांतों में किया जाता है. ” बंबई के संबंध में भी ऐसा ही अनुरोध किया गया था.

पटेल का सुझाव

गृह विभाग ने सुझाव दिया कि इस मामले पर संबंधित राज्य सरकार विचार करें. और दोनों शहर सहमत हो गए, कलकत्ता ने लगभग तुरंत और बॉम्बे ने ढाई साल बाद इसे स्वीकार कर लिया. कलकत्ता और पश्चिम बंगाल प्रांत ने 31 अगस्त/1 सितंबर 1947 की मध्यरात्रि को IST को अपना लिया

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Vishwa Hindu Parishad

विश्व हिंदू परिषद ने फूंका आतंकवाद का पुतला, दीप प्रज्वलन कर दी श्रद्धांजलि

April 27, 2025
महाकुंभ में अव्यवस्था

अव्यवस्था की भेंट चढ़ती आस्था का महाकुंभ!

February 17, 2025
ukraine war

यूक्रेन पर रूसी हमले का राजनीतिक अर्थशास्त्र

March 1, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • आम आदमी की जिंदगी आसान करेगा जन विश्वास बिल!
  • अभिषेक शर्मा पर हो गया बड़ा एक्शन, आईपीएल ने क्यों ठोका बड़ा जुर्माना
  • विदेशी हो जाएगा ये देसी बैंक! RBI ने दी मंजूरी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.