Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

बूचा नरसंहार पर UN में वोटिंग से पहले रूस ने खेल दिया उल्टा दांव, भारत पर निगाहें

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 7, 2022
in विश्व
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली l यूक्रेन पर रूस के हमले के बीच वहां के कई इलाकों से खौफनाक तस्वीरें सामने आ रही हैं। खासकर बूचा से सामने आई खौफनाक तस्वीरों ने दुनिया में खलबली मचा दी है और रूस के खिलाफ युद्ध अपराधों के लिए मुकदमा और कठोर पाबंदी लगाने की मांग की गई है। संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में आज रूस के खिलाफ प्रस्ताव पर मतदान होना है। लिथुआनिया ने बिना उकसावे के यूक्रेन के खिलाफ युद्ध छेड़ने के लिए रूस को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से बेदखल करने का प्रस्ताव पेश किया है। वोटिंग को लेकर भारत का क्या रूख रहता है इस पर भी नजर है। वहीं इस बीच बूचा नरसंहार को लेकर रूस ने उल्टा दांव खेल दिया है।

भारत में रूसी दूतावास की ओर से कहा गया है कि बूचा में जघन्य हमला द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी अपराधों के बुरे सपनों को वापस लाया है। रूस इस अपराध में शामिल लोगों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए दृढ़ता से खड़ा है। मुख्य चुनौती वास्तव में स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करना है। रूसी दूतावास की ओर से कहा गया कि अफसोस की बात है कि मॉस्को के खिलाफ अब तक बड़े पैमाने पर खोखले आरोप लगे हैं, जबकि इस बात के सबूत हैं कि वास्तव में एक सनकी झूठा ऑपरेशन था जिसे कीव ने ही अंजाम दिया था। जब हम न्याय चाहते हैं तो इस सबूत को ध्यान में रखना बेहद जरूरी है।

इन्हें भी पढ़े

Israel-Iran war

दुनिया में हाहाकार! दिखने लगे हैं ईरान-अमेरिका युद्ध के साइड इफेक्ट्स

March 5, 2026
पेट्रोल उत्पाद

भारत के दोस्‍त ने तेल सप्‍लाई पर खत्‍म कर दी टेंशन!

March 5, 2026
us israel attack on iran

ईरान का ‘मल्टी-लेयर’ वार मशीन, अमेरिका-इजरायल परेशान क्यों?

March 5, 2026
India-Finland

भारत ने यूरोप में बना लिया एक और दोस्त, अमेरिका-चीन ख़त्म होगी निर्भरता

March 5, 2026
Load More

संयुक्त राष्ट्र महासभा रूस के खिलाफ प्रस्ताव पर प्रस्ताव को अमेरिका के नेतृत्व में पश्चिमी देशों का समर्थन प्राप्त होगा, वहीं रूस ने कहा है कि वोटिंग से दूर रहने वाले देशों को भी वह अपना विरोधी ही समझेगा। यूक्रेन के बूचा में काफी संख्या में शव मिलने से जुड़ी घटना पर भारत के विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा हम इन हत्याओं की निंदा करते हैं। हम इस घटना की स्वतंत्र जांच कराने के आह्वान का समर्थन करते हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूक्रेन की स्थिति पर लोकसभा में कहा कि भारत संघर्ष के पूरी तरह से खिलाफ है और तत्काल हिंसा समाप्त करने के पक्ष में हैं और इस मुद्दे पर उसने कोई पक्ष चुना है तो वह शांति का पक्ष है। भारत का रुख राष्ट्रीय विश्वास एवं मूल्यों, राष्ट्रीय हितों और राष्ट्रीय रणनीति के तहत निर्देशित है। हम संघर्ष के पूरी तरह से खिलाफ हैं। हम मानते हैं कि हिंसा एवं निर्दोष लोगों के जीवन की कीमत पर कोई समाधान नहीं निकल सकता।

जयशंकर ने कहा कि संवाद और कूटनीति ही एकमात्र उपाय है। वहीं भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन ने यूक्रेन से संबंधित नवीनतम घटनाओं और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा हुई भारत-अमेरिका टू प्लस टू विदेश और रक्षा मंत्री स्तरीय वार्ता का अगला चरण 11 अप्रैल को वाशिंगटन में निर्धारित है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
UCC and CAA

यूसीसी और सीएए से देश में होंगे बड़े बदलाव पर विवाद क्यों!

February 11, 2024
sonika yadav

‘जहां चाह, वहां राह !’ प्रेग्नेंसी के बीच सोनिका यादव ने 145 किलो वज़न उठाकर देश को किया गौरवान्वित

October 30, 2025
पर्यावरण

प्रकृति के लिए भी न्याय जरूरी

January 24, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दुनिया में हाहाकार! दिखने लगे हैं ईरान-अमेरिका युद्ध के साइड इफेक्ट्स
  • भारत के दोस्‍त ने तेल सप्‍लाई पर खत्‍म कर दी टेंशन!
  • ईरान का ‘मल्टी-लेयर’ वार मशीन, अमेरिका-इजरायल परेशान क्यों?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.