जयपुर : राजस्थान में भजनलाल सरकार एक्शन मोड़ पर है। सरकारी कर्मचारी अब बिना अनुमति के कार्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। मुख्य सचिव सुधांश पंत के निर्देश पर कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर दिए है। जारी आदेश में कर्मचारियों को अनुशासन की नसीहत दी गई है। कार्मिकों को सुबह 9.30 बजे कार्यालय में पहुंचना होगा। लंच के अलावा कार्यालय से शाम 6 बजे तक नहीं जाने की हिदायत दी है। डेढ़ से 2 बजे के अवाला बिना अनुमति के आफिस नहीं छोड़ने के निर्देश दिए है। इसके अलावा डाक और पत्रावलियों को भी लंबित नहीं रखने के निर्देश दिए है। बता दें प्रदेश मे करीब 12 लाख कर्मचारी है।







