Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

भारत बदल गया!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 17, 2022
in राष्ट्रीय
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

हरिशंकर व्यास

बदलने का अर्थ है 140 करोड़ लोगों के दिमाग का बदलना। बुद्धि का जड़ होना। जिंदगी के हर मामले में मार्केटिंग, झांकियों, झूठ, इलहाम, भक्ति, इबादत, धर्म की पुरानी इतिहास अवस्था वाला व्यवहार। हिंदू हो या मुसलमान या कोई और धर्मावलंबी या सेकुलर, भारत में सभी के दिमाग अब बिना आप्शन और विचार के हैं। हिंदू दिमाग में धर्म के अलावा कुछ नहीं तो मुसलमान की मनोदशा भी ऐसी ही। लोगों को न वर्तमान की सुध है और न भविष्य की। जिंदगी की सच्चाईयों, समझदारी, ज्ञान-विज्ञान आधुनिकता, वैज्ञानिकता, विकल्पों का तो खैर सवाल ही नहीं।
उस नाते नरेंद्र मोदी, भाजपा सरकार और संघ परिवार सचमुच कामयाब है। भारत का जन-जन नई दिमागी अवस्था में है। धर्म ने दिमाग में बाकी सभी चीजों की सफाई कर दी है। ब्रेनवाश की यह अवस्था हिंदू और मुसलमान दोनों में समान गहराई से है। सब मोटा-मोटी यह ख्याल बनाए हुए हैं कि हमें धर्म के लिए लडऩा है। बताना है कि हम अधिक धार्मिक हैं। धर्म ही जीवन, धर्म ही समाज, धर्म ही आर्थिकी, धर्म ही राजनीति और धर्म से ही रक्षा तथा आन-बान-शान है! इसलिए भारत का हर शहर, हर कस्बा, और हर गांव लोगों की इस दिनचर्या में जीता हुआ है कि आज का दिन धर्म-कर्म पर क्या व्हाट्सएप चर्चा लिए हुए है। हिंदू क्या करता हुआ है तो मुसलमान क्या? हम कम नहीं हैं। बता देंगे इनको इनकी औकात।
एक छोटे शहर की दिनचर्या में लोगों का ऐसे कितना सोचना हो गया है, इसका हाल में मैंने प्रत्यक्ष अनुभव लिया। हर बात का अंत हिंदू और मुसलमान में मिला। कोई माने या न माने भारत का हिंदू अब इसलिए कर्मकांडी हिंदू है क्योंकि उसे इस्लाम और मुसलमान को दिखलाना है कि हम तुमसे अधिक धर्मावलंबी हैं! सचमुच पाठकों को भी अपने शहर, अड़ोस-पड़ोस की धार्मिक गतिविधियों पर गौर करना चाहिए। धार्मिक गतिविधियों की कैसी स्थायी सुनामी हो गई है। मुझे बचपन की याद में ध्यान है कि पहले घरों में कभी-कभार सत्यनारायण की कथा होती थी। मंगलवार को हनुमानजी के मंदिर जाते थे। महिलाएं व्रत, उपवास रखा करती थीं लेकिन अब हर दिन, धर्म का दिन और कई तरह की कथाओं व पुरूषों के भी दिन विशेष या एकादशियों पर व्रत, धार्मिक आयोजनों का सामाजिक दिखावा सामान्य बात है।

इन्हें भी पढ़े

Crude oil

भारत ने तलाशा होमुर्ज का विकल्प, अब इन रास्तों से आ रहा 70% कच्चा तेल

March 11, 2026
gas cylinder

25 दिन से पहले नहीं बुक होगा LPG, सरकार ने नियमों में किया बड़ा बदलाव

March 11, 2026
pm modi

वैश्विक संकट पर राजनीति कर रही कांग्रेस, हम हो रहे आत्मनिर्भर : पीएम मोदी

March 11, 2026
india-china

अब भारत में चीन कर सकेगा ये काम, अन्‍य पड़ोसी देशों को भी मौका!

March 11, 2026
Load More

तभी नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार से ब्राह्मण धन्य हैं। आठ वर्षों में महानगरों, नगरों, गांव-कस्बों में सर्वाधिक मांग पंडितों, पुजारियों की बढ़ी है और सर्वाधिक विस्तार मंदिरों का हुआ है। ब्राह्मणों की सामाजिक प्रतिष्ठा और कमाई बढ़ी है तो कथावाचकों के नाते ब्रांडिंग भी गजब! भाजपा के सांसदों, विधायकों और नेताओं की देखा-देखी अब दूसरी पार्टियो के नेताओं से लेकर नगर सेठों, एससी-एसटी सभी छोटी-बड़ी जातियों में होड़ है कि वे भी धर्म-कर्म की गतिविधियों में आगे दिखलाई दें। तभी पूजा-पाठ, भक्ति, प्रवचन, पर्व कथाओं और मूर्तियों-मंदिरों के नवीनीकरण, पुनर्स्थापना, पुन:प्राण प्रतिष्ठा आदि आयोजनों की बाढ़ आई है। मंदिरों, तीर्थयात्राओं में गजब भीड़। लगता है छुट्टियों में घूमने और पर्यटन का पुराना आइडिया अब 70-80 फीसदी धार्मिक यात्रा में परिवर्तित है। हर मंदिर नई रौनक, नए शृंगार में चकाचक। लोग कथा सुनने के लिए राजस्थान से रामेश्वर जा रहे हैं। चारधाम की यात्राओं के लिए हेलीकॉप्टर सेवा के लिए मारामारी है तो एक यात्रा पूरी हुई नहीं कि अगली कैलाश यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर यात्रा के साथ यह चर्चा भी कि वहां कुछ पैदल चलना होगा, क्या चल पाएंगें! प्रदेश सरकारों ने तीर्थयात्रा करवाने की स्कीमें बनाईं लेकिन अब सांसद-विधायक और हिंदू सेनानी चुपचाप पूरी रेल या डिब्बे बुक करवा कर शहर में हल्ला करवाते हैं कि फलांजी की कथा रामेश्वर में हो रही है तो गर्मियों में साउथ घूमने के साथ वहां भागवत कथा का भी आनंद लो।

मोटा-मोटी हर दिन भागवत कथा, सुंदरकांड, नरसिंह कथा, फलां पर्व, फलां ग्यारस-एकादशी, सोमवार, मंगलवार, गुरूवार, शनिवार के व्रत और पाठ में पंडितों, कथावाचकों की वह नई डिमांड है जो शायद जिलों और शहरों में डॉक्टरों की भी नहीं होगी।
और सबसे चौंकाने वाली बात जो पुण्य प्राप्ति-इच्छा-रोग निदान के लिए साधु-संतों, ज्योतिषियों, पंडितों, कथा, कथावाचकों की डिमांड में भी मेडिकल और शिक्षा संस्थाओं के एजेंटों जैसा ताना-बाना। एक दिलचस्प किस्सा सुनने को मिला। कलक्टरी के एक बाबू ने रिटायर होने से साल भर पहले प्रधानों-सरपंचों को पटा कर अपने आपको कथाज्ञानी बतला गांवों में भागवत बांची। कथावाचक के रूप में चर्चा कराई। रिटायर होने तक इतनी चर्चा करा दी कि अब पूरे जिले में वह भी कई कथावाचकों में एक स्थापित कथावाचक। रिटायर होने के बाद पैसा तो लोग पांव भी छूते हुए।

कुल मिलाकर जैसे मुसलमान की दिनचर्या में पांच दफा नमाज है तो हिंदू नौजवान हो या प्रौढ़, सभी सुबह उठते ही धर्म दिखलाते मिलेंगे। भगवानजी के दर्शनों के व्हाट्सएप पोस्ट देखेंगे, भेजेंगे, फारवर्ड करेंगें और बहस बनाएंगे कि फलां एकादशी आज है या कल। गीता, रामायण, भागवत या पर्व विशेष की कथा का सार बनाकर भक्तों को मैसेज प्रसारित करेंगे। तभी यदि कोई व्हाट्सएप पर धर्म चर्चा का हिसाब लगाए तो निश्चि ही हिंदू उसमें नंबर एक साबित होंगे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

झंडेवाला देवी मंदिर में वासंतिक नवरात्र आरंभ

March 22, 2023

अमेरिका की साम्राज्यवादी नीतियां तीसरे विश्व युद्ध की नींव रख रही हैं!

January 9, 2026
court

हाई कोर्ट: न्यूड होने का मतलब हमेशा अश्लीलता नहीं

June 6, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • e-PAN कार्ड को लेकर सरकार ने दी बड़ी चेतावनी, कहा- भूलकर भी ना करें ये गलती
  • भारत ने तलाशा होमुर्ज का विकल्प, अब इन रास्तों से आ रहा 70% कच्चा तेल
  • भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई सख्त, एक अधिकारी गिरफ्तार

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.