Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

वैश्विक संकट पर राजनीति कर रही कांग्रेस, हम हो रहे आत्मनिर्भर : पीएम मोदी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 11, 2026
in राजनीति, राष्ट्रीय
A A
pm modi
17
SHARES
577
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को केरल के कोच्चि में अखिल केरल धीवरा सभा के स्वर्ण जयंती सम्मेलन को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने मिडिल ईस्ट में चल रहे जंग को लेकर चिंता भी जताई. उन्होंने कहा कि गल्फ में जो हो रहा है उससे आप सभी का चिंतित होना स्वभाविक है. हमारे लाखों भाई-बहन वहां काम करते है.देश मे आज बीजेपी-एनडीए की सरकार है. भारत हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर का प्रयास कर रहा है. सभी मित्र देशों की सरकारे हमारे लोगों का ध्यान रख रही है. मैं उनका आभारी हूं.

भाषण के बीच उन्होंने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला. पीएम ने कहा कि कांग्रेस इतने बड़े वैश्विक संकट में राजनीति कर रही है. कांग्रेस जानकर उक्साने वाले बयान दे रही है ताकि हालात बिगड़ जाए. पीएम ने कहा कि आज का भारत अपने नागरिको को संकट में नही छोड़ता है.हमारा प्रयास युद्ध में फंसे भारतीयों को सुरक्षा मिले. पीएम मोदी ने कहा कि ये लोग मिलकर मोदी को गाली दे रहे हैं. जल्द ही गाली देने का रील बनाने का काम शुरु कर सकते हैं. इस बीच उन्होंने क्षेत्रीय दल एलडीएफ या यूडीएफ पर हमला बोला. उन्होंने दोनों के नाम अलग लेकिन कारनामे एक जैसे हैं. दोनो करप्शन और क्राइम में पार्टनर हैं. साथ ही विकास रोकने में पार्टनर हैं.

इन्हें भी पढ़े

climate change

क्लाइमेट चेंज का सबसे ज्यादा असर झेल रहे भारत के बच्चे, UNICEF रिपोर्टसावधान!

June 25, 2026
ice of the arctic

आर्कटिक की पिघलती बर्फ में भारत तलाश रहा अपना भविष्य!

June 25, 2026
BJP and Congress

नागरिकता पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा, BJP ने किया पलटवार!

June 25, 2026
shiv sena ubt

शिवसेना यूबीटी को लगेगा एक और झटका! छिन सकता है संसद भवन का ऑफिसशिव

June 24, 2026
Load More

इस दौरान उन्होंने मछुआरा समुदाय की भूमिका और योगदान की सराहना करते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में इस समुदाय की बड़ी ताकत है.प्रधानमंत्री ने कहा कि अखिल केरल धीवरा सभा बुधवार को अपनी 50वीं वर्षगांठ मना रही है और पिछले पांच दशकों से यह संगठन मछुआरा समुदाय के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार काम कर रहा है. उन्होंने इस अवसर पर केरल के सभी मछुआरा साथियों और सभा के सदस्यों को बधाई दी.

पीएम मोदी ने कहा कि आज उनके बीच खड़े होकर पूरे राज्य में खुशी का माहौल दिखाई दे रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1999 में आई भीषण बाढ़ का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय मछुआरा समुदाय ने साहस और सेवा भावना का परिचय दिया था. संकट के समय फंसे हुए परिवारों को बचाने के लिए समुदाय के लोगों ने अपनी नावों को जोखिम में डालकर लोगों की मदद की थी, जिसे देश कभी नहीं भूल सकता.

मत्स्य संपदा योजना के तहत केरल को दिए 1400 करोड़
प्रधानमंत्री ने कहा कि मछुआरा समुदाय की मेहनत और क्षमता में देश की अर्थव्यवस्था को नई गति देने की ताकत है। उन्होंने आरोप लगाया कि दशकों तक इस समुदाय की अनदेखी की गई, लेकिन अब भाजपा-एनडीए सरकार इसकी अपार क्षमता को पहचान रही है.

उन्होंने बताया कि सरकार ब्लू इकॉनमी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मछुआरा समुदाय को सशक्त बनाने के लिए काम कर रही है. प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत केरल के लिए करीब 1,400 करोड़ रुपये की राशि दी गई है, जिससे राज्य में मछली पालन क्षेत्र को तेजी से बढ़ावा मिला है।

केरलम को बीजेपी की NDA सरकार ने दी मंजूरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान कहा, आज, जब मैं आपके बीच खड़ा हूं, तो पूरे राज्य में खुशी का माहौल है. मेरे मलयाली भाइयों और बहनों का लंबा इंतजार खत्म हुआ है. आप सभी सालों से मांग कर रहे थे कि केरल का नाम बदलकर केरलम कर दिया जाए. केंद्र में हमारी BJP की NDA सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. मैं आप सभी के चेहरों पर खुशी देख सकता हूं. पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज अखिल केरल धीवर सभा की 50वीं सालगिरह हमें इसके महान कामों को याद करने का मौका दे रही है। आपने आगे बढ़कर राष्ट्रीय चेतना से जुड़े हर मुद्दे की ज़िम्मेदारी ली है. आपने सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने में अहम योगदान दिया है.

केरल में करोड़ों के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास
इस दौरान केरल के एर्नाकुलम में प्रधानमंत्री ने करीब 10,800 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इसमें कोच्चि रिफाइनरी में एक नई इकाई की आधारशिला रखी. जिससे प्लास्टिक और मेडिकल उपकरण बनाने के लिए कच्चा माल मिलेगा और आयात पर निर्भरता कम होगी. साथ ही, मुंबई-कन्याकुमारी कॉरिडोर के तहत नई सड़कों और कोझिकोड बाईपास का उद्घाटन किया, जिससे घंटों का सफर मिनटों में सिमट जाएगा. प्रधानमंत्री यहां ग्रामीण सड़कों, आधुनिक रेलवे स्टेशनों और कोल्लम में पानी पर तैरने वाले एक बड़े सौर ऊर्जा प्लांट की भी शुरुआत की.

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

इतिहास के पन्नों में सच्चाई छुपती नहीं, देश के लिए कौन लड़ा, कौन झुका, ये जनता देखती है !

June 3, 2025
era of floods

बाढ़ के नए दौर में नगर नियोजन की समस्या

November 16, 2025
israel-iran war

‘पहले इजरायल रोके हमले’ घुटनों पर ईरान, लगाईं नेतन्याहू से युद्धविराम की गुहार !

June 15, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • RBI ने बदले डिजिटल पेमेंट फ्रॉड के नियम, ऐसे मिलेगा मुआवजा
  • दिल्ली : MCD पार्किंग में बनेंगे बड़े EV चार्जिंग हब, मिलेगी बैटरी बदलने की भी सुविधा
  • मिर्जापुर का नया पोस्टर रिलीज, जानें कब आएगा फिल्म का टीजर

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.