प्रकाश मेहरा
नई दिल्ली: भारत में जनवरी में प्रस्तावित क्वाड देशों की बैठक फिलहाल टल गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही इस बैठक की नई तिथि तय होगी। पहले इस बैठक के 27 जनवरी के आसपास होने की संभावना थी। ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के गणतंत्र दिवस समारोह में शिरकत करने के लिए भारत आने के आसार भी नहीं के बराबर हैं।







