नई दिल्ली. केंद्रीय कर्मचारियों को झटका लगा है. दरअसल, वित्त मंत्रालय (Ministry of Finance) ने साफ किया है कि महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) के 18 महीने का बकाया नहीं मिलेगा. कोरोना काल में केंद्रीय कर्मचारियों को छमाही आधार पर मिलने वाले महंगाई भत्ता (DA) और पेंशनभोगियों के महंगाई राहत (DR) पर रोक लगा दी गई थी.







