Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट : बिहार ने रखा ऊर्जा क्षेत्र का विस्तृत रोडमैप, निवेश और सुधारों पर जोर

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 21, 2026
in राज्य, विशेष
A A
भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट
18
SHARES
597
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
  • फोकस स्टेट पार्टनर’ के रूप में बिहार का विशेष सत्र आयोजित।
  • घाटे से मुनाफे तक पहुंचा बिजली क्षेत्र, सुधारों की झलक।
  • अधिकतम मांग 8,700 मेगावाट से अधिक, आपूर्ति में उल्लेखनीय वृद्धि।
  • 87 लाख से अधिक स्मार्ट प्रीपेड मीटर स्थापित।
  • AT&C हानियां घटकर लगभग 15.5%।
  • अगले पांच वर्षों में ₹81,000 करोड़ से अधिक निवेश का लक्ष्य।
  • 2030 तक 24 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता विकसित करने की योजना।  

मुरार सिंह कंडारी


नई दिल्ली। भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026 के दौरान ‘फोकस स्टेट पार्टनर’ के रूप में बिहार ने अपने ऊर्जा क्षेत्र में हुए बदलाव और आगे की योजनाओं को एक सुव्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत किया। यशोभूमि (इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर) के गुलमोहर हॉल में आयोजित राज्य सत्र “Powering Bihar’s Growth: Innovation, Inclusion & Investment” में राज्य सरकार की प्राथमिकताओं और ऊर्जा क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की स्पष्ट झलक देखने को मिली।

इन्हें भी पढ़े

NSG

अयोध्या राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था सशक्त होगी, NSG कमांडो ने लिया जायजा

September 26, 2026
Dhami

₹39.87 करोड़ की विकास योजनाओं को CM धामी की मंजूरी, जानें पूरी परियोजना

September 25, 2026
Jhandewala Devi Temple

झण्डेवाला देवी मंदिर में बप्पा को भावभीनी विदाई, विसर्जन में सम्मिलित हुए भक्तगण

September 25, 2026
Five-day elephant festival

बांधवगढ़ में हाथियों का पांच दिवसीय महोत्सव शुरू, नहाने-मालिश के साथ मिलेगा पसंदीदा खाना

September 25, 2026
Load More

सत्र में बिहार सरकार के ऊर्जा सचिव एवं बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री मनोज कुमार सिंह (भा.प्र.से.) के साथ राज्य की बिजली कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े उद्योग प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत के साथ हुई, जहां साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (SBPDCL) एवं बिहार स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड (BSPGCL) के प्रबंध निदेशक श्री महेंद्र कुमार (भा.प्र.से.) ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद एक लघु फिल्म के माध्यम से बिहार के ऊर्जा क्षेत्र में हुए बदलावों और प्रमुख पहलों को सरल तरीके से प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में ऊर्जा सचिव श्री मनोज कुमार सिंह ने राज्य के ऊर्जा क्षेत्र की वर्तमान स्थिति और आगे की दिशा को विस्तार से रखा। उन्होंने बताया कि बीते वर्षों में बिजली क्षेत्र में वित्तीय और परिचालन दोनों स्तरों पर उल्लेखनीय सुधार हुआ है। जहां एक समय राज्य की ट्रांसमिशन यूटिलिटी को वित्त वर्ष 2014 में ₹342 करोड़ का घाटा होता था, वहीं अब यह वित्त वर्ष 2025 में ₹2,004 करोड़ के लाभ तक पहुंच चुकी है।

उन्होंने यह भी बताया कि राज्य में बिजली की उपलब्धता और मांग दोनों में लगातार वृद्धि हुई है। अधिकतम मांग की पूर्ति 8,700 मेगावाट से अधिक तक पहुंचना इस बात का संकेत है कि राज्य में आर्थिक गतिविधियां बढ़ रही हैं और बिजली आपूर्ति में सुधार हुआ है। वितरण कंपनियों ने भी अपनी कार्यप्रणाली में सुधार किया है, जिससे AT&C हानियां घटकर लगभग 15.5 प्रतिशत रह गई हैं और बिलिंग व राजस्व संग्रह में बेहतर परिणाम देखने को मिले हैं।

डिजिटल पहल के रूप में बिहार स्मार्ट प्रीपेड मीटरिंग में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है। राज्य में 87 लाख से अधिक स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जा चुके हैं, जिससे पारदर्शिता बढ़ी है और उपभोक्ताओं को भी अपने बिजली उपयोग पर बेहतर नियंत्रण मिला है।
भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए ऊर्जा सचिव ने बताया कि बिहार ने वर्ष 2030 तक 24 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता विकसित करने का लक्ष्य रखा है। इसके साथ ही उत्पादन, संचारण और वितरण क्षेत्रों में अगले पांच वर्षों के दौरान ₹81,000 करोड़ से अधिक निवेश आकर्षित करने की योजना है, जिससे राज्य की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ औद्योगिक विकास को भी गति मिलेगी।

सत्र के दौरान “Powering Bihar’s Growth: Innovation, Inclusion & Investment” विषय पर एक उच्च-स्तरीय पैनल चर्चा भी हुई, जिसमें एनटीपीसी लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री गुरदीप सिंह, केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (CEA) के अध्यक्ष श्री घनश्याम प्रसाद, अडानी समूह के प्रेसिडेंट एवं एडवाइजर श्री दीपक अमिताभ, ACME Solar के सीईओ श्री निखिल ढींगरा, Secure Meters के सीईओ (APAC) श्री संजीव ढल, Greenko के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट श्री परवीन मित्तल नंदा तथा L&T के वीपी एवं हेड (रिन्यूएबल्स) श्री दीपक कुमार नायक सहित कई उद्योग प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

इस चर्चा में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने बिहार की नीतियों और यहां उपलब्ध अवसरों पर अपने विचार रखे और राज्य में निवेश को लेकर सकारात्मक रुख दिखाया। कार्यक्रम का संचालन PwC इंडिया के प्रबंध निदेशक श्री अभिजीत रे ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) एवं बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (BSPTCL) के प्रबंध निदेशक श्री राहुल कुमार (भा.प्र.से.) ने किया।

इस अवसर पर ऊर्जा सचिव श्री मनोज कुमार सिंह ने कहा कि राज्य में ऊर्जा क्षेत्र में हो रहा बदलाव मजबूत नीतियों और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने निवेशकों को भरोसा दिलाया कि बिहार में प्रक्रियाएं समयबद्ध और सरल हैं, जिससे परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आई है। साथ ही उन्होंने बताया कि शेष लगभग 2.5 लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर को भी जल्द लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
इस सत्र के माध्यम से बिहार ने यह स्पष्ट किया कि वह ऊर्जा क्षेत्र में सुधार, निवेश और तकनीकी विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में इस क्षेत्र में और बेहतर परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

सीएसआईआर में ‘पशुओं के उपयोग एक विहंगावलोकन’ विषय पर हो रहा कार्यशाला का आयोजन

April 16, 2024
WCL

WCL प्रवास पर रहे मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी, वेकोलि मुख्यालय में ली समीक्षा बैठक

February 13, 2025
water

पानी के बिना जीवन संभव नहीं, धन बचाने से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है जल बचाना

March 22, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • IRCTC पर सर्वर डाउन के बावजूद AI ने सेकेंडों में काटा कन्फर्म तत्काल टिकट
  • कौन हैं पेटल गहलोत, जिन्होंने UNGA में पाकिस्तान को धो डाला!
  • ऑनलाइन पर नई फिल्मों-सीरीज का आया तूफान, ये वीकेंड होगा धमाकेदार

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.