Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

जहांगीरपुरी में बुलडोजर पर बवाल, BJP ने राहुल गांधी पर लगाया नफरत के बीज बोने का आरोप

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 20, 2022
in दिल्ली, राष्ट्रीय
A A
Jahangirpuri Violence
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली l  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजधानी दिल्ली के दंगा प्रभावित इलाकों में बुडोजर के इस्तेमाल पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा तो बीजेपी ने उनपर देश की छवि को बदनाम करने और घृणा के बीज बोने के आरोप जड़ दिए. बीजेपी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेमलन में ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ के तहत केंद्र सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करने के बाद जहांगीरपुरी की घटना के संदर्भ में राहुल गांधी के बयान के बारे में पूछे एक गए सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ‘‘जिनका इतिहास भ्रष्टाचार और दंगों से संबंधित रहा है, उनसे यही उम्मीद की जा सकती है.’’

राहुल देश की छवि को धूमिल कर रहे- बीजेपी

इन्हें भी पढ़े

EPFO

7 करोड़ से ज्‍यादा पीएफ खाते में कब ट्रांसफर होगा ब्‍याज का पैसा, आप कैसे चेक करेंगे बैलेंस

March 3, 2026
akash missile system

भारत का वो एयर डिफेंस सिस्‍टम, जो चीनी HQ-9B का है बाप

March 3, 2026
oil game

तेल के खेल में कौन किससे आगे, किसके पास अधिक ऑयल भंडार?

March 3, 2026
india-nepal border

भारत-नेपाल बॉर्डर 72 घंटे के लिए सील, क्या है वजह?

March 3, 2026
Load More

अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘‘घृणा के बीज बो कर वह देश का कोई भला नहीं कर रहे हैं. वह देश की छवि को धूमिल कर रहे हैं.’’ ज्ञात हो कि राहुल गांधी ने दिल्ली और मध्य प्रदेश के दंगा प्रभावित इलाकों में बुलडोजर चलाए जाने को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि बुलडोजर से मकान नहीं, बल्कि देश के संविधान को ध्वस्त किया जा रहा है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि ‘नफरत के बुलडोजर’ को रोका जाए और उसकी जगह ऊर्जा संयंत्रों को शुरू किया जाए.

दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी पर दंगों को भंड़काने के आरोप लगाए जाने पर भी बीजेपी ने पलटवार किया. ठाकुर ने कहा कि यह एक ऐसी पार्टी है जो सत्ता के लिए आतंकवादियों से भी समझौता कर सकती है और इसके तो मुख्यालय पर ही बुलढोजर चला दिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि राजनीति का मतलब विचारधारा और नीतियों से समाज में बदलाव लाना होता हे लेकिन कुछ लोग इस मानदंड को नीचे गिराने पर तुले हुए हैं.

पूर्व की सरकारों के द्वारा आयोजित कार्यक्रम चुनिंदा लोगों के लिए होते थे- बीजेपी

आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम पर चर्चा करते हुए ठाकुर ने कहा कि इसकी शुरुआत 12 मार्च 2021 को प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के साबरमती में की थी और इसके तहत अब तक देश और विदेश में इस साल 18 अप्रैल तक कुल 25,000 कार्याक्रम आयोजित किए गए हैं. उन्होंने कहा कि इस अवधि में प्रतिदिन औसतन 50 कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. उनके मुताबिक इनमें से मंत्रालय और विभागों के द्वारा 8,616 कार्यक्रम अब तक किये जा चुके हैं जबकि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा 9,516 कार्यक्रम किये गए हैं.

कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए ठाकुर ने कहा कि पूर्व की सरकारों के द्वारा आयोजित कार्यक्रम चुनिंदा लोगों के लिए होते थे. उन्होंने कहा कि आज सरकार के कार्यक्रमों के केंद्र में वैसे लोग हैं जिन्होंने स्वंतत्रता आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाई लेकिन वे गुमनाम रहे. ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार ने इस आयोजन के जरिए लोगों को देश की संस्कृति और उसकी विरासत से लोगों को जोड़ने का काम किया है.

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Delhi Pollution

बात होती है दिल्ली की!

November 29, 2022

17 मई क्रांतिकारी महावीर सिंह के शहीदी दिवस पर दी जाएगी श्रद्धांजलि

May 16, 2023
Jhandewala Devi Temple

झण्डेवाला देवी मंदिर में मां के 5वें स्वरूप ‘स्कन्द माता’ की पूर्ण विधि-विधान से हुई श्रृंगार व पूजा अर्चना

April 2, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 7 करोड़ से ज्‍यादा पीएफ खाते में कब ट्रांसफर होगा ब्‍याज का पैसा, आप कैसे चेक करेंगे बैलेंस
  • भारत का वो एयर डिफेंस सिस्‍टम, जो चीनी HQ-9B का है बाप
  • तेल के खेल में कौन किससे आगे, किसके पास अधिक ऑयल भंडार?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.