Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली : दलित पर दांव खेल सकती है भाजपा, पीएम मोदी लेंगे अंतिम फैसला

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 11, 2025
in दिल्ली, राजनीति
A A
pm modi-amit shah
16
SHARES
535
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 13 फरवरी के बाद होने की संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10-13 फरवरी तक फ्रांस और अमेरिका के दौरे पर रहेंगे। 26 साल बाद सत्ता में वापसी कर रही भाजपा चाहती है कि नई सरकार के शपथ ग्रहण में पीएम भी मौजूद रहे हैं।

इस बीच, नए मुख्यमंत्री को चुनने के लिए पार्टी में कवायद भी तेज हो गई है। रविवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, नड्डा और शाह की करीब डेढ़ घंटे चली बैठक में सीएम पद के लिए चेहरा तय करने और सरकार के गठन पर बातचीत हुई।

इन्हें भी पढ़े

PM modi

पीएम मोदी का सुशासन के लिए बड़ा संदेश, ‘नागरिक प्रथम’ मंत्र को अपनाने की आवश्यकता

April 3, 2026
raghav chadha

राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा

April 2, 2026
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

BHU में जाति पूछकर सपा नेता ने ब्राह्मण छात्र को थप्पड़ मारा, केस दर्ज

April 2, 2026
Petrol-Diesel

पेट्रोल-डीजल के टैक्स कटौती पर बोली कांग्रेस- यह सिर्फ दिखावा

March 27, 2026
Load More

अभी कुछ और बैठकें हो सकती हैं। शनिवार को विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद भाजपा मुख्यालय में शीर्ष पार्टी नेताओं की बैठक हुई थी। इसमें प्रधानमंत्री भी मौजूद रहे। सीएम पद के लिए केजरीवाल को शिकस्त देने वाले प्रवेश वर्मा सहित कई नाम हैं।

इस पद पर चेहरा तय करते समय बिहार विधानसभा चुनाव सहित कई सियासी समीकरणों का ध्यान रखा जाएगा। इस पद की जिम्मेदारी किसी दलित चेहरे को भी दी जा सकती है।

वैसे पार्टी कोई चौंकाने वाला फैसला भी ले सकती है और किसी लो प्रोफाइल वाले नेता को भी सीएम बना सकती है, जैसा कि अन्य राज्यों में किया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि मुख्यमंत्री पर निर्णय पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व करेगा।

शीशमहल में नहीं रहेगा नया मुख्यमंत्री

विधानसभा चुनाव में चर्चा में रहा पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल का सरकारी आवास चुनाव के बाद भी चर्चा के केंद्र में है। भाजपा ने तय किया है कि 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित यह इमारत नए मुख्यमंत्री का आवास नहीं रहेगा।

भाजपा ने 45 करोड़ रुपये खर्च कर बनाए गए इस आवास को शीशमहल का नाम दिया था। इसे अस्थायी तौर पर लोगों के दर्शन के लिए खाली भी रखा जा सकता है।

नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों ने निकाली विजय रैली

विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले नेता अपने-अपने क्षेत्र की जनता का धन्यवाद कर रहे है। जीत का जश्न मना कर अपने हाथों से लड्डू भी खिला रहे है। करावल नगर से जीत दर्ज करने वाले कपिल मिश्रा, आदर्श नगर विधानसभा से जीतने वाले राजकुमार भाटिया, जंगपुरा से जीतने वाले तरविंदर सिंह मारवाह, मालवीय नगर से जीत करने वाले सतीश उपाध्याय समेत कई विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र में विजय रैली निकाल कर जनता का धन्यवाद किया।

प्रवेश वर्मा ने अपने क्षेत्र के निवासियों के साथ अपनी सफलता का जश्न मनाया। उन्होंने जीत के बाद अपने क्षेत्र के लोगों को अपने हाथों से लड्डू खिलाए और सभी का आभार व्यक्त किया। रोहिणी विधानसभा से जीत दर्ज किए विजेंद्र गुप्ता ने जीत के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात की और भावी नीतियों पर चर्चा की।

मीडिया से बातचीत में प्रवेश वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का दिल्ली के लिए जो विजन है, उसी ने हमारी सफलता को संभव बनाया। यह जीत सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक की है। विधायक विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि विधानसभा में सीएजी की 14 रिपोर्ट्स आते ही आप सरकार के भ्रष्टाचार का काला चिट्ठा खुल जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Nutrivise 2025

न्यूट्रिवाइज 2025 एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

September 13, 2025
CSIR-IHBT

आम लोगों के लिए खुला ट्यूलिप गार्डन

February 3, 2024

नेत्रदान से नेत्रहीनों की जिंदगियों में खुशियां

January 4, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • आम आदमी की जिंदगी आसान करेगा जन विश्वास बिल!
  • अभिषेक शर्मा पर हो गया बड़ा एक्शन, आईपीएल ने क्यों ठोका बड़ा जुर्माना
  • विदेशी हो जाएगा ये देसी बैंक! RBI ने दी मंजूरी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.