Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

3 पूर्व सांसदों को दिल्ली से विधानसभा चुनाव लड़ा सकती है भाजपा!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 16, 2024
in दिल्ली, राजनीति, राज्य
A A
BJP
13
SHARES
426
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अगले साल होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अभी से ही अपनी तैयारी तेज कर दी है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी दिल्ली के अपने 6 में से 3 पूर्व सांसदों को अपनी क्षमता साबित करने का एक और मौका दे सकती है। इतना ही नहीं, पार्टी द्वारा आने वाले दिनों में कई अहम बैठकें करने और राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक बदलाव किए जाने की भी उम्मीद है। भाजपा ने इस साल लोकसभा चुनाव में दिल्ली के अपने सात में से छह सांसदों को बदल दिया था।

लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने मनोज तिवारी को छोड़कर अपने सभी 7 में से 6 सांसदों- मीनाक्षी लेखी, गौतम गंभीर, रमेश बिधूड़ी, डॉ. हर्षवर्धन, प्रवेश वर्मा और हंसराज हंस के टिकट काट दिए थे।

इन्हें भी पढ़े

raghav chadha

राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा

April 2, 2026
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

BHU में जाति पूछकर सपा नेता ने ब्राह्मण छात्र को थप्पड़ मारा, केस दर्ज

April 2, 2026
aawas yojana

जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना

April 1, 2026
शराब

उत्तराखंड में आज से शराब महंगी, जानें नए रेट

April 1, 2026
Load More

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि भाजपा हाईकमान ने अपने तीन पूर्व सांसदों – मीनाक्षी लेखी, प्रवेश वर्मा और रमेश बिधूड़ी- को अगले साल होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी संभावित उम्मीदवारी के लिए ग्राउंड तैयार करने के लिए कहा है।

दो सांसद पहले भी रह चुके हैं विधायक

सूत्रों के अनुसार, मीनाक्षी लेखी को कस्तूरबा नगर या ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से मैदान में उतारा जा सकता है। रमेश बिधूड़ी को तुगलकाबाद या बदरपुर और प्रवेश वर्मा को मटियाला, नजफगढ़ या महरौली निर्वाचन क्षेत्रों से मैदान में उतारा जा सकता है। बता दें कि, रमेश बिधूड़ी और प्रवेश वर्मा दोनों को विधायक के रूप में काम करने का पहले का अनुभव है। बिधूड़ी 2003 से 2013 तक लगातार तीन बार तुगलकाबाद से दिल्ली विधानसभा के लिए चुने गए थे, जबकि प्रवेश वर्मा 2013 में महरौली से चुने गए थे। इससे पहले उन्हें 2014 के लोकसभा चुनावों में पहली बार पश्चिमी दिल्ली से मैदान में उतारा गया था।

एक भाजपा नेता ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए दिल्ली के सात पूर्व भाजपा सांसदों में से तीन – गौतम गंभीर, हंसराज हंस और डॉ. हर्षवर्धन के नामों पर उम्मीदवार के रूप में विचार किए जाने की संभावना नहीं है। वहीं, तीन अन्य पूर्व सांसदों मीनाक्षी लेखी, प्रवेश वर्मा और रमेश बिधूड़ी को विधानसभा स्तर पर काम शुरू करने के लिए कहा गया है।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली से तीसरी बार भाजपा की जीत का परचम लहराने वाले मनोज तिवारी एकमात्र ऐसे सांसद हैं, जिन्हें पार्टी ने तीसरी बार चुनाव मैदान में उतारा था और वे चुनाव जीते।

चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र में डॉ. हर्षवर्धन की जगह प्रवीण खंडेलवाल को, नई दिल्ली में मीनाक्षी लेखी की जगह बांसुरी स्वराज को, पश्चिमी दिल्ली में प्रवेश वर्मा की जगह कमलजीत सहरावत को, दक्षिण दिल्ली में रमेश बिधूड़ी की जगह रामवीर सिंह बिधूड़ी को और पूर्वी दिल्ली में गौतम गंभीर की जगह हर्ष मल्होत्रा ​​को चुना गया था।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Pakistan

बदहाल पाकिस्तान को कैसे मिल जाते हैं करोड़ों डॉलर के एयरक्राफ्ट, सबमरीन और हथियार?

May 16, 2024
marriage

हर शादी पर पर्यावरण बचाने का अभियान : मैती आंदोलन

November 25, 2022
PM Modi

आतंकवाद और सिंधु जल संधि से पाक को मिर्ची, PM मोदी के जवाब से बौखलाया पाक !

May 23, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अब PF निकालना चुटकियों का काम, UPI से मिनटों में मिलेगा पैसा
  • राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा
  • एमएस धोनी जल्द कर सकते हैं मैदान पर वापसी?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.