देहरादून: आज राजधानी देहरादून में भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुग प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा पूर्व सांसद जमयांग सेरिंग नामग्याल ने प्रदेश में चल रहे संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की और पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।
श्री चुग ने प्रत्येक विधायक से अपने अपने बूथ प्रबंधन को मजबूत करने पर जोर दिया और तीसरी बार लगातार राज्य में बीजेपी की सरकार बनाने के लिए कमर कसने का आह्वान किया। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल जी, सांसद अजय भट्ट, राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, प्रदेश महामंत्री कुन्दन परिहार, प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वा सहित सभी कैबिनेट मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, विधायक, जिला प्रभारी, सह-प्रभारी एवं जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे।






