Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

कांग्रेस के झटके से बैकफुट पर बीजेपी, अब बनाना होगा ‘महाप्लान’

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 7, 2023
in राष्ट्रीय, विशेष
A A
26
SHARES
859
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: कांग्रेस के कई राज्यों में ओल्ड पेंशन स्कीम लागू होने और उसके चुनावी फायदे ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सोचने पर मजबूर कर दिया है। इस साल कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं और भगवा दल वहां इसके चुनावी नफा-नुकसान का आकलन कर रहा है। कांग्रेस ने ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने के नाम पर हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ा था। पार्टी को वहां बड़ी जीत मिला और राज्य में ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू कर दिया गया है। निश्चित तौर इस मुद्दे ने कांग्रेस को बढ़त दी है और अगले साल होने वाले आम चुनाव से पहले बीजेपी सतर्क हो गई है। पार्टी अब इसकी तोड़ निकालने के लिए ‘महाप्लान’ पर काम कर रही है। इस साल कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीगसढ़ जैसे अहम राज्यों में चुनाव होने हैं। ऐसे में बीजेपी एक ऐसे स्कीम पर विचार कर रही है जिससे कांग्रेस का तोड़ निकाला जा सके।

कांग्रेस ने कर दिया मजबूर?

इन्हें भी पढ़े

infrastructure india

विकसित भारत का रोडमैप तैयार! सरकार ने बनाया मास्टर प्लान

February 26, 2026
Nitin Gadkari

नितिन गडकरी ने दिल्ली में वाहनों पर लगने वाले ग्रीन टैक्स पर उठाए सवाल!

February 26, 2026
cji surya kant

NCERT किताब विवाद पर CJI सूर्यकांत: ये गहरी साजिश, जिम्मेदारी तय हो

February 26, 2026
railway

रेलवे में e-RCT सिस्टम से अब क्लेम करना होगा आसान, घर बैठे मिलेगा मुआवजा

February 26, 2026
Load More

कांग्रेस की हिमाचल में बड़ी जीत ने बीजेपी को अपने स्टैंड पर सोचने को मजबूर तो कर ही दिया है। कांग्रेस की राजस्थान और छत्तीसगढ़ की सरकार ने भी राज्य में ओल्ड पेंशन स्कीम लागू कर दिया है। खास बात ये है कि इन राज्यों में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं। बीजेपी को डर है कि यहां भी हिमाचल वाला झटका उसे न लग जाए। ऐसे में बीजेपी कुछ विकल्पों पर विचार कर रही है, जिससे कांग्रेस की ओल्ड पेंशन स्कीम वाली बढ़त को रोका जा सके। बहरहाल, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में जिस तरह से पार्टी ने ओल्ड पेंशन स्कीम का प्रचार किया है उससे पार्टी को इन विधानसभा चुनावों में बढ़त का अनुमान है। बीजेपी को इस बात का इल्म है और पार्टी इन चुनावों में अब कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं है।

न्यू पेंशन स्कीम का विकल्प ढूंढ रही बीजेपी

सरकारी कर्मचारी पिछले काफी वक्त से ओल्ड पेंशन स्कीम को फिर से लागू करने की मांग कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक मोदी सरकार और पेंशन रेगुलटेर के बीच तीन अलग-अलग विकल्पों पर चर्चा चल रही है। सरकार ओल्ड पेंशन स्कीम की तरह पेंशन देने के मुद्दे पर विचार तो कर रही है लेकिन इसके लिए कर्मचारियों से भी अंशदान लिया जाएगा। यानी कर्मचारी की अंतिम सैलरी के आधे रकम के बराबर पेंशन तो मिले पर उसके लिए कर्मचारी खुद भी योगदान करते रहें। दूसरा विकल्प है कि मौजूदा एनपीएस सिस्टम में ही न्यूनतम पेंशन तय कर दी जाए। तीसरा विकल्प ये है कि अटल पेंशन योजना की तरह सबको एक न्यूनतम पेंशन की गारंटी दी जाए।

बीजेपी की चिंता का कारण भी समझिए

दरअसल, 2024 चुनाव से पहले बीजेपी की चिंता का वाजिब कारण भी है। बीजेपी कार्याकारिणी की बैठक में पीएम मोदी ने कहा था कि ये सोच रखना सही नहीं है कि हर बार मोदी आकर जीत दिला देगा। उन्होंने पार्टी के नेताओं को जमीन पर जाकर मेहनत करने की सीख दी थी। हिमाचल प्रदेश चुनाव में बीजेपी को कांग्रेस से मिली हार के बाद भगवा दल भी सतर्क हो गया है। पीएम मोदी के बयान को उसी से जोड़कर देखा गया। वैसे भी कांग्रेस ने जिस तरह से ओल्ड पेंशन स्कीम पर बीजेपी को घेरा है, उससे पार्टी बैकफुट पर आ गई है। बीजेपी को दिल्ली एमसीडी चुनावों में भी हार का सामना करना पड़ा था। यानी भगवा दल की टेंशन जायज है।

कांग्रेस हो गई है आक्रामक

ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर कांग्रेस अब आक्रामक हो गई है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी इसपर भी चर्चा करते थे। पार्टी अब दूसरे राज्यों में भी ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने की बात कह रही है। 2024 के आम चुनाव से पहले पार्टी इस साल होने वाले 9 राज्यों के विधानसभा चुनावों में भी में भी इसे मुद्दा बना सकती है। कांग्रेस के इस दांव से बचने के लिए अब बीजेपी ने भी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। हां इतना जरूर है कि कांग्रेस ने इस मुद्दे पर बीजेपी को बैकफुट पर जरूर धकेल दिया है। पार्टी अब इशकी काट ढूंढ रही है क्योंकि 2024 के चुनाव में बस एक साल का वक्त है जबकि इस साल 9 राज्यों के विधानसभा चुनाव तो हैं ही।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
WCL

वेकोलि कर रहा सतर्कता जागरूकता के कई प्रयास

October 20, 2023
Jhandewala Devi Temple

नवरात्र के दूसरे दिन माँ ब्रह्मचारिणी देवी व चंद्रघंटा देवी की हुई पूजा-अर्चना

March 31, 2025

RSS का नाम सुनते ही विपक्ष मे इतनी तिलमिलाहट क्यों?

August 2, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बिना सिम के WhatsApp चलाना होगा बंद, 1 मार्च से लागू होंगे नियम
  • होलाष्टक के चौथे दिन शुक्र होंगे उग्र, क्या करने से होंगे शांत?
  • दिल्ली: मेड ने कराई ED की फर्जी रेड, आ गई ‘स्पेशल 26’ की याद

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.