Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

‘BJP संविधान को सर माथे पर लगाती है’… राजनाथ ने दिया कांग्रेस को जवाब

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 13, 2024
in राजनीति, राष्ट्रीय
A A
rajnath singh
16
SHARES
538
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: राजनाथ सिंह ने संसद में संविधान पर चर्चा के दौरान जवाब दिया है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ शिंह ने पहले संविधान को अपनाने के 75 साल पूरे होने के मौके पर देशवासियों को बधाई दी और उसके बाद कांग्रेस पर बारी-बारी से हमला किया। राजनाथ सिंह ने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि आज विपक्ष के कई नेता संविधान की प्रति अपनी जेब में रखकर घूमते हैं। असल में उन्होंने बचपन से ही यही सीखा है। उन्होंने पीढ़ियों से अपने परिवार में संविधान को जेब में ही रखे देखा है। लेकिन बीजेपी संविधान कोसर माथे पर लगाती है।

लोकसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान रक्षा मंत्री ने कहा कि हमारा संविधान स्वाधीनता संग्राम के हवन कुंड से निकला अमृत है। हमारा संविधान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग से सिंचित हमारा स्वाभिमान है। हमारा संविधान सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक जीवन के सभी पहलुओं को छूते हुए राष्ट्र-निर्माण का मार्ग प्रशस्त करता है। राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी सरकार भारत के संविधान में निहित धर्म और न्याय की भावना के अनुरूप कार्य कर रही है।

इन्हें भी पढ़े

Supreme court

सुप्रीम कोर्ट ने एक साथ कर दिया 61 मुकदमों का निपटारा!

April 4, 2026
जन विश्वास बिल

आम आदमी की जिंदगी आसान करेगा जन विश्वास बिल!

April 3, 2026

विदेशी हो जाएगा ये देसी बैंक! RBI ने दी मंजूरी

April 3, 2026
getting rewards for giving garbage

प्लास्टिक बोतल दो, इनाम लो! कचरा देने पर मिल रहा रिवॉर्ड, जानिए क्या है ये अनोखी पहल?

April 3, 2026
Load More

कांग्रेस पर राजनाथ सिंह ने बोला हमला

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि पिछले कुछ सालों में देश में एक ऐसा माहौल बनाने का प्रयास किया गया है कि संविधान एक पार्टी विशेष की देन है। संविधान निर्माण में बहुत से लोगों की भूमिका को जानबूझ कर नकार दिया गया है। जबकि हमारा संविधान सांस्कृतिक मूल्यों का एक्सप्रेशन है। उन्होंने कहा कि एक पार्टी विशेष की ओर से संविधान निर्माण के काम को हाइजैक और एप्रोप्रियेट करने की कोशिश हमेशा से की गई है। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात का गर्व है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ‘सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की भावना के साथ काम कर रही है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने अनेक मौकों पर संविधान और संवैधानिक भावनाओं का निरादर किया है। उन्हें कभी भी संस्थानों की स्वतंत्रता और स्वायत्तता हजम नहीं हुई। उन्होंने हमेशा एक प्रतिबद्ध न्यायपालिका, प्रतिबद्ध नौकरशाही और प्रतिबद्ध संस्थाएं बनाने का काम किया। कांग्रेस ने हमेशा संविधान को राजनैतिक हित साधने का माध्यम बनाया। उसकी मूल भावना को तहस-नहस करने का काम किया। उनके मुंह से संविधान की रक्षा जैसी बातें शोभा नहीं देती हैं।

बिना नाम लिए राहुल गांधी पर कटाक्ष

बिना नाम राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि आज विपक्ष के कई नेता संविधान की प्रति अपनी जेब में रखकर घूमते हैं। असल में उन्होंने (राहुल गांधी) बचपन से ही यही सीखा है। उन्होंने पीढ़ियों से अपने परिवार में संविधान को जेब में ही रखे देखा है। लेकिन बीजेपी संविधान कोसर माथे पर लगाती है। हमारा कमिटमेंट संविधान के प्रतिपूरी तरह साफ है। कांग्रेस की तरह हमने संविधान को कभी भी राजनैतिक हित साधने का जरिया नहीं बनाया। हमने संविधान को जिया है। हमने सजग और सच्चे सिपाही की तरह संविधान के खिलाफ की जा रही साजिशों का सामना किया है। उसकी रक्षा के लिए बड़े से बड़ा कष्ट भी उठाया है।

हम कभी संविधान के मूल चरित्र को बदलने नहीं देंगे- राजनाथ

राजनाथ सिंह ने कहा कि आप आजाद भारत का इतिहास देख लीजिए, कांग्रेस ने सिर्फ संविधान संशोधन नहीं किया, बल्कि दुर्भावना के साथ धीरे-धीरे संविधान बदलने का प्रयास किया है। पंडित नेहरू जब प्रधानमंत्री थे तो लगभग 17 बार संविधान में बदलाव किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने न कभी संविधान, न संवैधानिक मूल्यों, न संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान किया है। कांग्रेस के नेताओं ने हमेशा निजी हितों को संवैधानिक मूल्य और संस्थागत गरिमा के ऊपर रखा है। राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस चाहे कितनी भी कोशिश कर ले, लेकिन हम कभी भी संविधान के मूल चरित्र को बदलने नहीं देंगे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

रोजगार पर गहरी मार

January 28, 2023
PM modi

कितना सही था अविश्वास प्रस्ताव पर PM मोदी का विपक्ष पर तंज?

August 11, 2023

आरईसी ने ₹ 3.50 प्रति शेयर का पहला अंतरिम लाभांश घोषित किया

July 29, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ट्रंप को बड़ा झटका, ईरान ने मिसाइल से मार गिराए दो मिलिट्री जेट
  • AC कर रहा जेब खाली? अपनाएं ये 7 स्मार्ट तरीके और बिजली के बिल को करें आधा
  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में नया खेल! सामने आया नया रास्ता

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.