Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

बीजेपी का नए चेहरों पर भरोसा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 13, 2023
in राज्य, विशेष
A A
Modi cabinet
25
SHARES
826
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

प्रकाश मेहरा


भारतीय राजनीति ने फिर सिद्ध कर दिया कि यहां कुछ भी असंभव नहीं। अनेक विधायकों की उम्र बीत जाती है मुख्यमंत्री पद का इंतजार करते, पर र राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार जीतकर विधानसभा पहुंचे भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाकर एक ऐसा संदेश दिया है, जिसका असर पार्टी में निचले स्तर के कार्यकर्ताओं तक एक खुशखबरी की तरह पहुंचेगा। ऐसे फैसले कम होते हैं, पर जब होते हैं, तब लोकतंत्र और उसकी जमीनी राजनीति के प्रति आम लोगों का भरोसा बढ़ता है। यह भी गौर करने की बात है कि राजस्थान की राजनीति में अब पीढ़ी परिवर्तन का बिगुल बज गया है।

इन्हें भी पढ़े

Electricity bill

उत्तराखंड : बकाया बिल पर UPCL सख्त, कई सरकारी दफ्तरों की बिजली काटी

March 25, 2026
Tehri Rockstars became champions of DSF Trophy 2025–26

तीन हफ्तों का उत्तराखंड क्रिकेट महाकुंभ संपन्न, टिहरी रॉकस्टार्स बनी DSF ट्रॉफी 2025–26 की चैंपियन

March 24, 2026
cm dhami

भाजपा सरकार के 4 साल, CM धामी ने याद किया पीएम मोदी का संकल्प

March 23, 2026
cm dhami

CM धामी ने किया विभागों का बंटवारा, जानें किसे मिला कौन सा मंत्रालय?

March 23, 2026
Load More

राजस्थान की कमान साल 1998 से ही अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे बारी- बारी संभालते आ रहे थे। अशोक गहलोत हठ के साथ तीन बार मुख्यमंत्री रहे, मगर वसुंधरा राजे को तीसरी बार से पहले मना लिया गया। हालांकि, राजस्थान की राजनीति में पूर्व-रजवाड़ों के अनुकूल रहने वाले समाज को निराश नहीं किया गया है। जहां पूर्व राजघराने से ताल्लुक रखने वाली दीया कुमारी को उप-मुख्यमंत्री बनाया गया है, वहीं दलित नेता प्रेम चंद बैरवा भी उप-मुख्यमंत्री बनाए गए हैं।

वास्तव में, भाजपा ने इस बार जितने अध्ययन और चिंतन से अपने प्रादेशिक चेहरों का चयन किया है, वह एक मिसाल है। राजस्थान की ही बात करें, तो ब्राह्मण मुख्यमंत्री,राजपूत और दलित, दो उप- मुख्यमंत्री, साथ ही, सिंधी समाज से आने वाले वरिष्ठ नेता वासुदेव देवनानी को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है। यह सामाजिक समीकरण के अनुरूप कुशल राजनीतिक अभियांत्रिकी है, जिसका अभ्यास सभी पार्टियों को करना चाहिए। ठीक यही अभियांत्रिकी मध्य प्रदेश में दिखी है, जहां मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाकर उत्तर प्रदेश और बिहार को भी संदेश दिया गया है। लगभग 32 प्रतिशत आदिवासी आबादी वाले छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेता विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री बनाकर जो राजनीतिक व्यूह रचना हुई है, उसका लाभ भाजपा को आगामी चुनावों में मिल सकता है। भाजपा को इन राज्यों में साफ तौर पर पता है कि वोटों के मामले में कांग्रेस उससे ज्यादा पीछे नहीं है। अतः वह इन तीनों राज्यों की सभी 65 लोकसभा सीटों को जीतने का लक्ष्य बनाकर चल रही है। कांग्रेस और उसके इंडिया ब्लॉक को चुनाव जीतने के लिए भाजपा की राजनीतिक अभियांत्रिकी का तोड़ खोजना होगा। विपक्ष हमेशा की तरह सत्ता पक्ष में दरार पर निगाह लगाएगा, अतः भाजपा के लिए भी जरूरी है कि वह नए नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए पुराने कद्दावर नेताओं में कमतरी का एहसास न पैदा होने दे। इसलिए कहा जाता है, राजनीति अंदर और बाहर से निरंतर सेवा खोजती है।

छत्तीसगढ़ हो या मध्य प्रदेश या राजस्थान, तीनों ही जगह दिल्ली से गए भाजपा के पर्यवेक्षक नेताओं ने जो बेहतरीन काम किया है, उसकी प्रशंसा होनी चाहिए, पर शासन-प्रशासन और आगे राजनीति तय करने के लिए ये कुशल नेता रायपुर, भोपाल, जयपुर में नहीं रहेंगे। शासन- प्रशासन की जिम्मेदारी विष्णु देव, मोहन यादव और भजनलाल शर्मा को ही निभानी पड़ेगी। जैसी कवायद से ये तीनों मुख्यमंत्री बने हैं, वैसी ही कवायद के साथ उन्हें आगे भी बढ़ना चाहिए। ध्यान रखना होगा कि कई बार जमीन से उठे अच्छे नेता भी नौकरशाही के साये में जाकर चमक गंवा देते हैं। हिंदी पट्टी के इन राज्यों के नेतृत्व से यही उम्मीद रहेगी कि इन राज्यों में विकास की लकीरें तेजी से लंबी हों।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Ram temple

सामयिक : आगे भी मंदिर है

January 25, 2023

ये पूरा घटनाक्रम संदिग्ध

August 17, 2022
bihar

बिहार चुनावी सर्वेक्षण 2025: कौन बनेगा मुख्यमंत्री? कौन किस पर हावी ?

October 25, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मीन राशि में शनि-मंगल-बुध की युति, त्रिग्रही योग करेगा इन राशियों पर खुशियों की बौछार
  • मिनटों में खाना पचाता है पान का शरबत, जानें कैसे बनाएं?
  • क्रिमिनल जस्टिस’ को फेल करती है 8 एपिसोड वाली सीरीज, अब आ रहा नया सीजन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.