Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली : मुफ्त बिजली योजना रोकना चाहती है भाजपा…

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 22, 2023
in दिल्ली
A A
free electricity scheme
25
SHARES
845
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली । दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के बीच तनातनी थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा टकराव दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग (डीईआरसी) के नए चेयरमैन की नियुक्ति को लेकर है। इस मामले को लेकर दिल्ली सरकार की बिजली मंत्री आतिशी ने आज गुरुवार को कहा कि कल रात 10 बजे भाजपा शासित केंद्र सरकार ने लोकतंत्र की हत्या करने के लिए आम आदमी पार्टी की चुनी हुई सरकार पर एक और हमला किया है।

उन्होने कहा कि रात के अंधेरे में एक और अधिसूचना जारी कर गैरकानूनी व असंवैधानिक तरीके से डीईआरसी के चेयरमैन की नियुक्ति कर दी गई। यह दिल्ली की बिजली व्यवस्था को ध्वस्त करने, सस्ती और मुफ्त बिजली रोकने के लिए है। भाजपा दिल्ली को बिजली आपूर्ति के मामले में नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम जैसा बनाना चाहती है, जहां बिजली कटौती की गंभीर समस्या है। केंद्र और राज्य सरकार के अधिकार को लेकर पिछले कई वर्षों से अदालत में लड़ाई चल रही है। सुप्रीम कोर्ट ने कई बार कहा है कि भूमि, कानून व्यवस्था और पुलिस के अलावा अन्य विषयों पर निर्वाचित सरकार की सलाह जरूरी है।

इन्हें भी पढ़े

raghav chadha

राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा

April 2, 2026
akshardham temple

26 मार्च को दिल्ली का अक्षरधाम बनेगा एतिहासिक पल का गवाह!

March 25, 2026
Delhi Police

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, किया आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

March 24, 2026
electricity

दिल्ली में महंगी होगी बिजली, जानिए सरकार का प्लान

March 23, 2026
Load More

आतिशी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि 21 जून को दिल्ली सरकार द्वारा डीईआरसी के चेयरमैन के लिए राजस्थान हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति संगीत लोढ़ा का नाम एलजी को भेजा गया। इसे नहीं मानते हुए उमेश कुमार को चेयरमैन बना दिया। यह असंवैधानिक व दिल्ली के लोगों के खिलाफ फैसला है। यह दिल्ली के लोगों को परेशान करने के लिए है। दिल्ली के लोग प्रत्येक बार अरविंद केजरीवाल को भारी बहुमत से सत्ता में भेजते हैं। भाजपा को लगता है कि यह दिल्ली के लोगों की सबसे बड़ी गलती है। इस गैरकानूनी फैसले के खिलाफ दिल्ली सरकार लड़ाई लड़ेगी। सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जाएगी।

दिल्ली में मिलती है सबसे सस्ती बिजली- आतिशी

आतिशी ने कहा कि दिल्ली में सबसे सस्ती बिजली मिलती है। यहां 300 यूनिट तक बिना सब्सिडी बिजली की दर प्रति यूनिट 4.50 रुपये है। वहीं, असम में 300 यूनिट तक 8.20 रुपये प्रति यूनिट, उत्तर प्रदेश में 6.50 रुपये, मध्यप्रदेश में 6.20 रुपये और महाराष्ट्र में 10 रुपये प्रति यूनिट बिजली मिलती है।

2015 से नहीं बढ़ी बिजली की दरें

केजरीवाल के मुख्यमंत्री बनने से पहले दिल्ली में प्रत्येक छह माह में बिजली के बिल बढ़ जाते थे। आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने के बाद 2015 से 2023 तक बिजली की दरें नहीं बढ़ी है।

दिल्ली में 41 लाख परिवारों को मिलती मुफ्त बिजली- आतिशी

आतिशी ने दावा किया कि दिल्ली में 41 लाख परिवारों को मुफ्त बिजली मिलती है। उन्होंंने कहा कि भाजपा दिल्ली में 24 घंटे बिजली आपूर्ति रोकने, 41 लाख परिवारों को मुफ्त बिजली रोकने, भाजपा शासित राज्यों की तरह महंगी बिजली देने के लिए काम कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
uni office sealed

यूएनआई दफ़्तर सील, दिन में कोर्ट का फ़ैसला, शाम को दिल्ली पुलिस ने खाली कराया परिसर !

March 21, 2026
atishi marlena

कहीं AAP के लिए ‘मांझी- चंपई’ तो नहीं बन जाएंगी आतिशी?

September 17, 2024
israel-iran war

तनाव की आग में मध्य-पूर्व… ट्रंप की धमकी, इजरायल का हमला और भारत की शांति की पुकार !

June 14, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • आम आदमी की जिंदगी आसान करेगा जन विश्वास बिल!
  • अभिषेक शर्मा पर हो गया बड़ा एक्शन, आईपीएल ने क्यों ठोका बड़ा जुर्माना
  • विदेशी हो जाएगा ये देसी बैंक! RBI ने दी मंजूरी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.