Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

हिमाचल : विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करेगी BJP?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 2, 2024
in राजनीति, राज्य
A A
Himachal Assembly Speaker
16
SHARES
522
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

शिमला: हिमाचल विधानसभा में बीजेपी विधायक दल को विधानसभा अध्यक्ष पर विश्वास नहीं है. ऐसे में जल्द ही बीजेपी विधायक दल उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाला है. इसके लिए नोटिस भी दिया गया है.

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही दोपहर दो बजे शुरू हुई. कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विधानसभा परिसर में सियासी पारा चढ़ गया. भारतीय जनता पार्टी विधायक दल नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा के पास पहुंच गया. यहां भारतीय जनता पार्टी विधायक दल ने नियम- 274 के तहत विधानसभा अध्यक्ष को पद से हटाने के लिए नोटिस दिया.

इन्हें भी पढ़े

loksabha

लोकसभा स्पीकर को हटाने की 3 कोशिशें फेल, ओम बिरला की कुर्सी कितनी सेफ?

February 12, 2026
योगी सरकार के बजट

UP : शहरी विकास में मील का पत्थर साबित होगा बजट

February 12, 2026
Harish rawat

उत्तराखंड : आखिर हरीश रावत ने क्यों कहा ‘छोड़ दूंगा राजनीति’?

February 11, 2026
Bhagat

उत्तराखंड के लिए गौरव का क्षण… भगत ‘दा’ को पद्म भूषण !

February 11, 2026
Load More

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष का इन दिनों जो रवैया है, वह पक्षपातपूर्ण है. वह किसी की भी बात नहीं सुनते. उन्होंने शुक्रवार को निंदा प्रस्ताव के दौरान विपक्ष को बोलने का मौका नहीं दिया. इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष विपक्ष की बातों को अनसुना करते हैं. ऐसे में भारतीय जनता पार्टी विधायक दल को उन पर विश्वास नहीं है.

विधानसभा में विपक्ष का हंगामा

दोपहर दो बजे विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई, तो भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्वाइंट ऑफ ऑर्डर की मांग उठी. भारतीय जनता पार्टी विधायक दल चाहता था कि विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा को जो नोटिस दिया गया है, इस पर विधानसभा अध्यक्ष संज्ञान ले और नैतिकता के आधार पर आसान को छोड़ दें. ऐसा न होने पर भारतीय जनता पार्टी विधायक दल ने सदन से वॉकआउट कर दिया. विधानसभा अध्यक्ष चाहते थे कि पहले प्रश्न काल पूरा हो जाए.

सदन से बाहर आकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष विपक्ष की बात नहीं सुन रहे हैं. हिमाचल प्रदेश में आर्थिक संकट का भी मुद्दा उठाया. जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य में आर्थिक हालत ठीक नहीं है. सितंबर महीने की दूसरी तारीख आ चुकी है और कर्मचारियों को वेतन के साथ रिटायर्ड कर्मचारियों को पेंशन नहीं मिली है. उन्होंने कहा कि पहले तो आर्थिक संकट आने की बात कही जा रही थी, लेकिन अभी आर्थिक संकट राज्य में आ चुका है.

राज्यपाल के पास जाने की तैयारी में बीजेपी विधायक दल

विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष पक्षपाती हैं. वे विपक्ष की बात नहीं सुनते. उन्होंने हिमाचल प्रदेश के लोगों से जुड़ा हुआ मुद्दा उठाना चाहा, तो इसकी अनुमति भी विधानसभा अध्यक्ष की ओर से नहीं दी गई.

वॉकआउट के बाद अब भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की अहम बैठक हुई. इस बैठक के बाद भारतीय जनता पार्टी का विधायक दल नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से मुलाकात करने के लिए राजभवन जा सकता है. सत्तापक्ष कांग्रेस के पास 40 और विपक्ष में बैठी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पास 28 विधायक हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
population

जनगणना 2025: देश की तस्वीर को बनाएगा और सशक्त, यहां जानिए सभी सवालों के जवाब!

June 6, 2025
border

पाकिस्तान की शर्मनाक हरकत, बॉर्डर पर अपने नागरिकों के लिए बंद किए गेट!

May 2, 2025
CSIR - IHBT

CSIR-IHBT में न्यूट्रास्युटिकल डिलीवरी में नैनोटेक्नोलॉजी” विषय पर होगा सेमीनार का आयोजन

July 18, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • लिवर में इंफेक्शन होने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, न करें नजरअंदाज
  • पतंजलि फूड्स की ‘सुपरफास्ट’ कमाई! मार्केट में मचाया तहलका
  • जितने रन नहीं, उससे ज्यादा वर्ल्ड कप खिताब… भारतीय स्टार का ये सच चौंका देगा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.