Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

भाजपा जीत गई तीन सीटें, 6 राज्यों के उपचुनाव में किसका क्या हाल

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 8, 2023
in राज्य
A A
26
SHARES
878
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : देश में INDIA और एनडीए गठबंधन के शक्ति प्रदर्शन के बीच 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के जो नतीजे आए हैं, वह सभी के लिए कहीं खुशी तो कहीं गम वाले हैं। भाजपा ने कुल 7 सीटों में से 3 पर जीत हासिल कर ली है, लेकिन यूपी के घोसी से वह सपा के मुकाबले बड़े अंतर से पीछे चल रही है। अब तक के रुझानों में घोसी से सपा के सुधाकर सिंह 25 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं भाजपा में शामिल होकर फिर उतरे दारा सिंह चौहान दूसरे नंबर पर हैं। इसके अलावा टीएमसी, कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा को भी एक-एक सीट मिल गई है।

डुमरी सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा की बेबी देवी 15 हजार वोटों से जीत गई हैं। ईडी के छापों और भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच सीएम हेमंत सोरेन के लिए यह बड़ी राहत है। बंगाल की धुपगुड़ी सीट पर जरूर मुकाबला कड़ा दिखा है। यहां टीएमसी के उम्मीदवार निर्मल चंद्र रॉय 4000 के करीब वोटों से ही जीत पाए। भाजपा की उम्मीदवार तपसी राय भी 92 हजार से ज्यादा वोट पाकर दूसरे नंबर पर रही हैं। भाजपा के लिए सबसे बड़ी राहत त्रिपुरा के नतीजे रहे हैं, जहां धनपुर और बोक्सानगर सीटों पर वह जीत गई है। इस तरह राज्य में उसने अपनी सरकार का इकबाल कायम रखने में सफलता पाई है। बोक्सानगर से भाजपा ने तफज्जल हुसैन और धनपुर से बिंदु देबनाथ को मुकाबले में उतारा था।

इन्हें भी पढ़े

aawas yojana

जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना

April 1, 2026
शराब

उत्तराखंड में आज से शराब महंगी, जानें नए रेट

April 1, 2026
गिरफ्तार

साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते प्रोवाइड कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

March 29, 2026
Sri Ram Katha

हैदराबाद : श्री राम नवमी पर हुई 9 दिवसीय श्री राम कथा की भव्य पूर्णाहुति, सूर्य तिलक बना आकर्षण

March 27, 2026
Load More

देवभूमि उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर भी भाजपा को जीत मिल गई है। यहां भाजपा की पार्वती दास ने कांग्रेस उम्मीदवार को बसंत कुमार को करीब ढाई हजार मतों से हरा दिया। कांग्रेस को एकमात्र केरल की पुथुपल्ली सीट से अच्छी खबर मिली है। यहां उसके कैंडिडेट चांडी ओमान ने लेफ्ट के जैक थॉमस को 37 हजार वोटों के बड़े अंतर से मात दे दी। माना जा रहा है कि कांग्रेस उम्मीदवार को अपने पिता और सीनियर नेता ओमान चांडी के निधन के चलते सहानुभूति का फायदा भी मिला है।

घोसी सीट पर सपा का परचम बढ़ाएगा अखिलेश का हौसला

उत्तर प्रदेश में पिछड़ों की राजनीति का केंद्र बनी घोसी सीट पर अखिलेश यादव को सफलता मिलती दिख रही है। सपा कैंडिडेट सुधाकर सिंह ने भाजपा के दारा सिंह चौहान के मुकाबले 19वें राउंड तक बढ़त बना रखी है। फिलहाल जितना अंतर है, उसे देखते हुए सपा की जीत तय मानी जा रही है। दरअसल 2022 विधानसभा चुनाव से पहले पिछड़ों की उपेक्षा के नाम पर दारा सिंह चौहान सपा में चले गए थे। लेकिन पिछले दिनों फिर से भाजपा में ही लौट आए। ऐसे में घोसी पिछड़ा वर्ग की राजनीति का केंद्र बन गई थी। इस जीत से सपा के हौसले जरूर कुछ बढ़ सकते हैं, जो लगातार 4 चुनावों की हार के बाद से निराश थी।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

‘एक पेड़ मां के नाम’: दिल्ली के सरस्वती कैंप में वृक्षारोपण कार्यक्रम, समाज को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश!

July 31, 2025
Rachna Vishwa Apartment

रचना विश्व अपार्टमेंट ने ईको फ्रेंडली गणेशजी का हर्षोल्लास के साथ किया विसर्जन

September 18, 2024
मॉक ड्रिल

देशभर में बज गए सायरन… दिल्ली-मुंबई में तैयारियां, युद्ध से बचने के लिए मॉक ड्रिल !

May 7, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना
  • हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी
  • अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.