Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

भाजपा का संकल्प पत्र जारी; महिलाओं, युवाओं और गरीबों से किए ये वादे

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 14, 2024
in राजनीति, राष्ट्रीय
A A
17
SHARES
577
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पर अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया. बीजेपी ने घोषणा पत्र को ‘संकल्प पत्र’ का नाम दिया है. पार्टी के ‘संकल्प पत्र’ जारी करने में खास बात ये रही कि बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र ‘गरीब, युवा, अन्नदाता, नारी’ पर लक्षित अपनी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ शेयर करते हुए जारी किया. बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में आगामी लोकसभा चुनावों के लिए अपना चुनावी घोषणापत्र जारी किया.

किन-किन लाभार्थियों को दिया गया ‘संकल्प पत्र’

इन्हें भी पढ़े

Tax

आज से नया टैक्‍स कानून, बदल जाएंगे HRA समेत ये 10 नियम!

April 1, 2026
crude oil

कच्चा तेल 100 डॉलर के पार, फिर डीजल बिकता 193 रुपये लीटर, जानिए सस्ता क्यों?

April 1, 2026
RSS

संघ की वैचारिक यात्रा का ऐतिहासिक दस्तावेज ‘आरएसएस @100’

April 1, 2026
toll plazas

एक अप्रैल से नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा, बढ़ जाएगा टैक्‍स

March 29, 2026
Load More
  • पीएम स्वनिधि के लाभार्थी दिल्ली के गांधीनगर में छोले-कुलचे बेचने वाले रघुवीर
  • आवास योजना के लाभार्थी गाजियाबाद के रहने वाले रवि कुमार
  • PM किसान निधि फसल बीमा योजना के लाभार्थी हरियाणा के झज्जर के रहने वाले किसान रामबीर
  • उज्ज्वला योजना की लाभार्थी छत्तीसगढ़ की रहने वाली नीलामती मौर्य

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के संकल्प पत्र जारी करने के मौके पर अपने संबोधन में कहा, ‘हम जानते हैं कि आज संकल्प पत्र का लोकार्पण होगा. लेकिन हम सबको ये भी ध्यान में रखना चाहिए कि भाजपा और शुरू में जनसंघ काल से एक विचारधारा आधारित पार्टी होने के नाते, उन विचारों को लगातार आगे बढ़ाते हुए वैचारिक अधिष्ठान की यात्रा में हम सब लोग सम्मिलित हैं. हर बार जब चुनाव आता है, तो उसी वैचारिक यात्रा को आगे बढ़ाने का काम हम सब लोगों ने किया है.’

पार्टी का घोषणा पत्र जारी करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा “पूरे देश को बीजेपी के संकल्प पत्र का बहुत इंतजार रहता है. इसका एक बड़ा कारण है. 10 वर्षों में बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र के हर बिंदु को गारंटी के रूप में जमीन पर उतारा है. बीजेपी ने घोषणापत्र की सूचिता को फिर स्थापित किया है. ये संकल्प पत्र विकसित भारत के 4 मजबूत स्तंभ, युवा शक्ति, नारी शक्ति, गरीब, किसान, इन सभी को सशक्त करता है. इस संकल्प पत्र में अवसरों की मात्रा और अवसरों की गुणवत्ता पर जोर दिया गया है.”

‘गरीब, गांव, और समाज…’

जेपी नड्डा ने कहा कि 2014 में, जब प्रधानमंत्री मोदी जी संसदीय दल के नेता चुने गए थे, तब उन्होंने कहा था, ‘हमारी सरकार गरीब, गांव, और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को समर्पित है’. उसी को कार्यरूप देते हुए पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश ने इन सारे आयामों को आगे बढ़ाने का काम किया है.

जेपी नड्डा ने आगे कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, ‘जब नागरिक स्पष्ट जनादेश देते हैं तो परिणाम भी स्पष्ट होते हैं. 2019 में हमने 2014 का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया. 2019 का जनादेश हमारी महिलाओं, गरीबों को समर्पित था. स्पष्ट जनादेश ने अनुच्छेद 370 को निरस्त करने में मदद की. कांग्रेस के वकीलों ने राम मंदिर के निर्माण में अड़ंगा लगाया, लेकिन बीजेपी की सरकार में यह संकल्प भी पूरा हुआ. प्रधानमंत्री ने तीन तलाक को समाप्त किया और हमारी मुस्लिम बहनों को न्याय दिलाया. 30 साल तक महिला आरक्षण के लिए किसी ने कुछ नहीं किया.

‘हम जो कहते हैं, करते हैं…’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बीजेपी का संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा, ‘जो हम कहते हैं वो हम करते हैं. ये बात भाजपा के लोग ही नहीं भारत के लोग भी ये बात मानने लगे हैं. हम जो कहते हैं वो हम करते हैं. BJP के जिस संकल्प पत्र को हम सामने रखने वाले हैं वो बहुत गहन शोध और सुझावों पर अमल करने के बाद हमने तैयार किया है. मोदी की गारंटी 24 कैरेट सोने जैसी खरी है.’

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
गाय

गोचर भूमि में गायों के आश्रय का कानून

June 24, 2025
india-us-3

भारत के सामने घुटने टेकेंगे अमेरिका और चीन

January 1, 2024
Russia-Ukraine

विश्वयुद्ध हुआ तो रूस-यूक्रेन के पक्ष में कौन… विश्व शांति की पुकार, एकता में है बल अपार !

June 3, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना
  • हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी
  • अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.