Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

निजी विद्यालयों में भी शुरू किया जाएगा ‘बिजनेस ब्लास्टर्स’ कार्यक्रम : सिसोदिया

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 6, 2022
in दिल्ली
A A
manish sisodia
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्लीः दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को कहा कि विद्यार्थियों में उद्यमिता सोच को प्रोत्साहित करने पर केंद्रित दिल्ली सरकार का ‘बिजनेस ब्लास्टर्स’ कार्यक्रम अगले साल से निजी विद्यालयों में भी शुरू किया जाएगा। सिसोदिया यहां त्यागराज स्टेडियम में ‘बिजनेस ब्लास्टर्स इनवेस्टमेंट समिट एवं एक्सपो’ में शामिल हुए थे, जहां सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने कारोबार से संबंधित 100 से अधिक विचार निवेशकों के सामने पेश किये। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों के बच्चों की कड़ी मेहनत के कारण यह कार्यक्रम सफल रहा।

सिसोदिया ने कहा, ‘‘बिजनेस ब्लास्टर्स कार्यक्रम का अगले साल से निजी विद्यालयों में विस्तार किया जाएगा। कार्यक्रम शुरू करने को लेकर सात मार्च को निजी स्कूलों के साथ एक बैठक की जाएगी।” मंत्री ने कहा कि नौकरी पाने की मानसिकता के साथ भारत पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य हासिल नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘देश भर के छात्रों में उद्यमशीलता की मानसिकता विकसित करके ही हम देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं। ‘बिजनेस ब्लास्टर्स’ कार्यक्रम ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों के लाखों बच्चों का विश्वास बढ़ाया है, अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार के लिए यह सबसे बड़ी उपलब्धि है।”

इन्हें भी पढ़े

CM Rekha Gupta

सीएम रेखा गुप्ता ने चार ऐतिहासिक योजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं

March 2, 2026
CBI

दिल्ली आबकारी केस : CBI ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में दी चुनौती!

March 2, 2026
Chief Minister Rekha Gupta

दिल्‍ली की बेटियों को मिलेंगे 1 लाख रुपये, माननी होंगी बस ये शर्तें

March 1, 2026
health scheme

एमसीडी हेल्थ स्कीम लागू, पर कर्मचारियों को नहीं मिल रहा लाभ

March 1, 2026
Load More

सिसोदिया ने कार्यक्रम में हर एक टीम से मुलाकात की और उनके साथ चर्चा की कि कैसे अपने बिजनेस आइडिया को बेहतर तरीके से चलाया जाए। मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार दिल्ली के हर बच्चे को बेहतर शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में ‘बिजनेस ब्लास्टर्स’ जैसे कार्यक्रमों के जरिए बी आर आंबेडकर के सपनों को पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि ‘बिजनेस ब्लास्टर्स इन्वेस्टमेंट समिट एंड एक्सपो’ देश और दुनिया में बच्चों के लिए अपनी तरह का पहला कार्यक्रम है। उन्होंने निवेशकों से बच्चों के स्टार्ट-अप में निवेश करने और उन्हें मार्गदर्शन देने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी सरकार इस तरह के प्रयोग एक निश्चित स्तर तक ही कर सकती है। इसे यहां से आगे ले जाना उद्यमियों का काम है।”

मंत्री ने कहा कि आज के इन युवा कारोबारी सितारों में से कल के टाटा और बिड़ला सामने आएंगे जो अब से 20 साल बाद दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों की स्थापना करेंगे। सिसोदिया ने कहा, इसलिए उद्योग जगत को इन कारोबारी सितारों को आगे बढ़ाने में सहयोग करना चाहिए। एक सरकारी बयान के मुताबिक, निवेशकों ने छात्रों के स्टार्ट-अप में करोड़ों रुपए का निवेश किया।

शिक्षा विभाग का भी कामकाज देख रहे उपमुख्यमंत्री ने कहा कि फेसबुक और ट्विटर जैसी बड़ी वैश्विक कंपनियां भारत से भी निकलनी चाहिए और ‘बिजनेस ब्लास्टर्स’ कार्यक्रम विद्यार्थियों में उद्यमिता सोच विकसित करती है। ‘बिजनेस ब्लास्टर्स’ दिल्ली सरकार का स्टार्ट-अप कार्यक्रम है, जहां 11वीं और 12वीं कक्षाओं के विद्यार्थी बिजनेस आइडिया लेकर आते हैं और सरकार उसे आकार देने में उनकी मदद करती है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

आटे  दाल का भाव

August 2, 2022

बीज से वटवृक्ष : संघशक्ति का विस्तार

October 5, 2022
Attack-in-Pahalgam

धर्म पूछकर नरसंहार… आतंक पर फाइनल प्रहार, सर्जिकल स्ट्राइक करो सरकार!

April 24, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखंड में वृद्ध महिलाओं को मिलेगा ‘दादी-नानी योजना’ का सहारा!
  • तेल के दाम बढ़ने को लेकर टेंशन में दुनिया!
  • पत्नी की अश्लील तस्वीर और फोन नंबर इंटरनेट पर डाला, लगाई ऑनलाइन बोली

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.