Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

क्‍या RSS में मुस्लिम शामिल हो सकते हैं? मोहन भागवत ने दिया ऐसा जवाब

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 9, 2025
in राष्ट्रीय
A A
Mohan Bhagwat
22
SHARES
741
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ (RSS) की स्‍थापना के 100 साल पूरे हो चुके हैं. ऐसे में संघ इस साल को शताब्‍दी वर्ष के तौर पर मना रहा है. इस मौके पर देश के विभिन्‍न हिस्‍सों में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आयोजित ऐसे ही एक प्रोग्राम में आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने भी शिरकत किया. इस मौके पर संघ प्रमुख से एक दिलचस्‍प सवाल पूछा गया. उनसे पूछा गया कि क्‍या RSS में मुस्लिमों को शामिल होने की अनुमति है? मोहन भागवत ने इसका दिलचस्‍प जवाब दिया, जिसके बाद पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा.

RSS में मुसलमानों के शामिल होने की अनुमति को लेकर पूछे गए सवाल का मोहन भागवत ने अपने अंदाज में जवाब दिया. उन्‍होंने कहा, ‘संगठन (संघ) में किसी ब्राह्मण को अलग से मान्यता नहीं है. किसी अन्य जाति को भी अलग से मान्यता नहीं है. कोई मुसलमान अनुमति के आधार पर नहीं है, न ही कोई ईसाई संघ में अलग पहचान के साथ स्वीकार किया जाता है. केवल हिंदू के रूप में लोग स्वीकार होते हैं. इसलिए विभिन्न पंथों के लोग (मुसलमान, ईसाई या किसी भी पंथ के) संघ में आ सकते हैं, पर अपनी अलग पहचान बाहर छोड़ना होगा.

इन्हें भी पढ़े

kisan

किसानों के लिए KCC में होने जा रहे ये 4 बड़े बदलाव, RBI का ऐलान!

February 14, 2026
Supreme court

चुनी हुई सरकार को काम नहीं करने दे रहा है हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट नाराज

February 14, 2026
BJP and Congress

चुनावी ट्रस्ट से मिले चंदे से मालामाल हुई BJP, कांग्रेस का क्या हाल?

February 14, 2026
Sarla Maheshwari

दिल्ली 6 से बीबीसी तक का सफर… दूरदर्शन की प्रसिद्ध समाचार वाचिका सरला माहेश्वरी का निधन !

February 14, 2026
Load More

आपकी विशेषता स्वागतयोग्य है, लेकिन जब आप शाखा में आते हैं, तो आप भारत माता के पुत्र और इस हिन्दू समाज के सदस्य के रूप में आते हैं.’ मोहन भागवत ने आगे कहा कि मुसलमान शाखा में आते हैं, ईसाई शाखा में आते हैं, जैसे कि तथाकथित हिंदू समाज की अन्य जातियों के लोग भी शाखा में आते हैं. लेकिन हम उनकी संख्या दर्ज नहीं करते और न ही यह पूछते हैं कि वे कौन हैं. हम सब भारत माता के पुत्र हैं. यही संघ का कार्य करने का तरीका है.’

पाकिस्‍तान पर कड़ा रुख

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि भारत हमेशा पाकिस्तान के साथ शांति चाहता है, लेकिन पड़ोसी देश ऐसा नहीं चाहता है. उन्होंने कहा, ‘हम हमेशा पाकिस्तान के साथ शांति चाहते हैं. पाकिस्तान ही है जो हमारे साथ शांति नहीं चाहता. जब तक पाकिस्तान को भारत को नुकसान पहुंचाने से कोई संतोष मिलता रहेगा, वह ऐसा करता रहेगा. हमें उनकी बार-बार की कोशिशों का जोरदार जवाब देना होगा.

मोहन भागवत ने आगे कहा कि पाकिस्तान के साथ शांति का मार्ग संघर्ष शुरू करना नहीं है. उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान के साथ शांति का तरीका यह नहीं है कि हम अपनी तरफ से समझौते को तोड़ें. यदि पाकिस्तान इसे तोड़ता है, तो वह सफल नहीं होगा. जितना वे कोशिश करेंगे, उतना ही वे अपने लिए परेशानी पैदा करेंगे.’

1971 के युद्ध की दिलाई याद

आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने यह भी याद दिलाया कि पाकिस्तान ने 1971 में आक्रमण किया था और अपनी 90,000 की पूरी सेना खो दी थी. उन्होंने कहा, ‘यदि वह ऐसा करता रहेगा, तो उसे सबक मिलेगा. पाकिस्तान को समझना चाहिए कि भारत से सहयोग करना प्रतिस्पर्धा या लड़ाई करने से बेहतर है. पास आना बेहतर है, नहीं तो उसे नुकसान होगा, लेकिन वे इस भाषा को समझते नहीं दिखते. इसलिए हमें उसी भाषा में बात करनी होगी जिसे वे समझते हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

तेल का खेल है

July 3, 2022
धर्मांतरण

धर्मांतरण रोकने हेतु बने कठोर केंद्रीय कानून : विहिप

July 23, 2025

समाज से कब धुलेगा गैरबराबरी का कलंक

January 18, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अभिषेक शर्मा के फिट होने की दुआ क्यों कर रहा पाकिस्तान?
  • शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये 6 गलतियां!
  • किसानों के लिए KCC में होने जा रहे ये 4 बड़े बदलाव, RBI का ऐलान!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.