Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home व्यापार

आम बजट में कैपेक्स 10% बढ़ने की उम्मीद, इंफ्रास्ट्रक्चर को तय करना है लंबा रास्ता

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 5, 2026
in व्यापार
A A
budget
17
SHARES
574
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) आर शंकर रमन को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पेश होने वाले बजट में पूंजीगत व्यय (कैपिटल एक्सपेंडिचर) 10 प्रतिशत बढ़ सकता है।रमन ने कहा कि उन्हें सरकार के उच्च खर्च के कारण प्राइवेट इनवेस्टमेंट के लिए संसाधनों की कमी का डर नहीं है। सिस्टम में पर्याप्त नकदी इस तरह के निवेश को सपोर्ट करेगी। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक रमन का कहना है, ”अगर भारत को 2047 तक एक विकसित अर्थव्यवस्था बनना है, तो इंफ्रास्ट्रक्चर को एक बड़ी भूमिका निभानी होगी। मुझे लगता है कि सरकार को यह बात पता है। मुझे उम्मीद है कि वह इसके लिए बजट में पर्याप्त फंड एलोकेट करेगी।”

वित्त वर्ष 2025-26 के आम बजट में कैपेक्स के लिए 11 लाख करोड़ रुपये से अधिक की प्रतिबद्धता जताई गई थी। रमन ने कहा कि नया बजट 2026 इसी तर्ज पर होगा। उम्मीद है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कैपेक्स में 10 प्रतिशत की वृद्धि करेंगी। रमन ने कहा कि बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की संख्या में पहले ही उछाल आया है, और इंफ्रास्ट्रक्चर को अभी लंबा रास्ता तय करना है। हालांकि, उन्होंने अफसोस जताया कि कभी-कभी प्रोजेक्ट सबसे कम बोली लगाने वाले को सौंप दिए जाते हैं, जो तकनीकी रूप से बेस्ट तैयारी नहीं रखते हैं। इससे काम पूरा होने में देरी होती है।

इन्हें भी पढ़े

EPFO

7 करोड़ से ज्‍यादा पीएफ खाते में कब ट्रांसफर होगा ब्‍याज का पैसा, आप कैसे चेक करेंगे बैलेंस

March 3, 2026
oil game

तेल के खेल में कौन किससे आगे, किसके पास अधिक ऑयल भंडार?

March 3, 2026
stock market

पश्चिम एशिया में भारी तनाव से लहूलुहान भारतीय बाजार, जानिए बड़ी वजहें

March 2, 2026
Indian economic

जापान को पछाड़ने की राह पर भारत, GDP ने पकड़ी 7.8% की रफ्तार

February 28, 2026
Load More

रमन ने कहा कि सरकार ने सभी विभागों से क्वालिटी बेस्ड प्राइसिंग मैकेनिज्म अपनाने की सिफारिश की है, इसके तहत प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने और अन्य पहलुओं को भी महत्व दिया जाता है। उन्होंने कहा कि जब तक बोली की कीमत और किसी एंटिटी की समय पर काम पूरा करने की क्षमता जैसे दूसरे पहलुओं के बीच संतुलन बना रहता है, तब तक अच्छी कंपनियों को कॉन्ट्रैक्ट मिलेंगे।

मैनपावर को लेकर चुनौतियां अभी भी बरकरार

मैनपावर की कमी को लेकर रमन ने कहा कि चुनौतियां अभी भी बनी हुई हैं। विकल्पों की उपलब्धता के कारण कंस्ट्रक्शन का काम कम पसंद किया जाने वाला पेशा बन गया है। इसके अलावा सरकार की ओर से 125 दिनों तक रोजगार देने के वादे के कारण, लोग अपने मूल स्थान से दूर जाने से पहले दो बार सोचते हैं। रमन ने कहा कि महामारी ने लोगों की सोच बदल दी है, क्योंकि लॉकडाउन के बाद संकट के समय उन्हें अपने घरों तक पहुंचने में मुश्किल हो रही थी। इससे भी सोच में कुछ बदलाव आया है।

तो फिर क्या है उपाय

L&T के CFO ने कहा, “इसका सबसे अच्छा उपाय यह होगा कि प्रोजेक्ट्स को उनके रहने की जगहों के करीब लाया जाए, जिसका मतलब है कि आपको देश के अंदरूनी हिस्सों में जाना होगा। मुझे लगता है कि सरकार यही कर रही है, और हम सभी भी यही करने की कोशिश कर रहे हैं।” प्राइवेट कैपिटल खर्च के मोर्चे पर रमन का कहना है कि ऑटोमोबाइल, कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट, स्टील, मिनरल्स और मेटल्स, सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे सेक्टर्स की कंपनियां अभी निवेश कर रही हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

पुस्तक समीक्षा : रिपोर्टर ऑन द ग्राउंड, माइक पकड़ने से पहले कलम पकड़िए

August 16, 2025
Nanjundaiah Subba Rao

भाईजी बोले तो सलेम नांजुंदैया सुब्बाराव

February 7, 2023

नीतीश से चिंतित होगी भाजपा

August 16, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखंड में वृद्ध महिलाओं को मिलेगा ‘दादी-नानी योजना’ का सहारा!
  • तेल के दाम बढ़ने को लेकर टेंशन में दुनिया!
  • पत्नी की अश्लील तस्वीर और फोन नंबर इंटरनेट पर डाला, लगाई ऑनलाइन बोली

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.