रोहतक/लाखनमाजरा: रोहतक जिले के गांव लाखनमाजरा निवासी एवं मास्टर जयभगवान राठी कबड्डी कोच के भतीेजे ईशान्त राठी का तीसरे युथ एशियन गेम्स में भारत के लिये स्वर्ण पदक जीतने पर चान्दी टाॅल प्लाजा पर पहुंचने पर प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता एवं भारतीय अनुसूचित जाति पिछड़ा एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष, वरिष्ठ भाजपा नेता डा. मनजीत सिंह दहिया लाखनमाजरा, भाजपा हरियाणा के प्रदेश सहमीडिया प्रमुख शमशेर खरक, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नवीन ढुल, ग्राम पंचायत नांदल के सरपंच जयप्रकाश, लाखनमाजरा के सरपंच प्रतिनिधि संदीप उर्फ मोटा सरपंच, इन्द्रगढ़ के सरपंच विनोद निनानिया, कैप्टन ईश्वर शर्मा चेयरमैन, मार्किट कमेटी महम, ब्लाॅक समिति लाखनमाजरा के सदस्य संदीप राठी, अनिल राठी ब्लाॅक समिति सदस्य प्रतिनिधि लाखनमाजरा, अजमेर सरपंच खरक जाटान, कैप्टन अजमेर खरक, अमन जांगड़ा सरपंच बैंसी, जितेन्द्र दूम सरपंच ग्राम पंचायत गुगाहेड़ी, अजमेर गोयत महम समाज सेवी, पंच समीर उर्फ ढीलु, राजबीर बजाड़, पवन कुमार हाडवा, करतार सिंह, सत्यव्रत गांव मकड़ौली कला, राजकुमार राठी, मास्टर ठाठ सिंह, नीतू जीमवाला, सोनू मान, जगन दहिया, बलबीर राठी, कबड्डी कोच राजबीर राठी, हरभगवान राठी, राजकुमार उर्फ रिंकु पहलवान कबड्डी कोच, भाजपा नेता सतबीर राठी, यशपाल गुड़गांव, मास्टर बिंदर, वकील चन्द वर्मा, डा. लक्ष्मण चांदी, ओमप्रकाश राठी सहित हजारों गणमान्य व्यक्तियों ने ईशान्त राठी का नोटों व फूलों की मालाओं से भव्य स्वागत किया।

वहीं भाजपा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन फणी चन्द शर्मा, भाजपा जिला रोहतक के अध्यक्ष रणबीर ढाका, दीपक हुड्डा अर्जुन अवार्डी भारतीय कबड्डी टीम कोच, कुलदीप दलाल सचिव एशियन कबड्डी समिति चेयरमैन, ऐमच्योर कबड्डी एसोसिएशन हरियाणा, अनिल राठी प्रधान एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन रोहतक सहित कई अन्तराष्ट्रीय व राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने ईशान्त राठी का तीसरे युथ एशियन गेम्स में भारत के लिये स्वर्ण पदक जीतने पर स्वागत किया वहीं प्रख्यात समाजसेवी डा. मनजीत सिंह दहिया ने कहां कि भारतीय अंडर 18 कबड्डी टीम के कप्तान लाखमाजरा निवासी मेरे संघर्ष के साथी मास्टर जयभगवान राठी के भतीजे ईशान्त राठी ने अपनी कप्तान में युथ एशियन गेम्स बहरीन में स्वर्ण पदक जीतकर देश व प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।
उन्होंने इस ऐतिहासिक जीत के लिये पूरी टीम को बधाई देते हुए कहां कि कबड्डी कोच मास्टर जयभगवान राठी, राजकुमार उर्फ रिन्कु पहलवान कबड्डी कोच राजबीर राठी आदि को शुभकामनाएं देते हुए कहां कि इन सभी कोचों की वजह से ईशान्त राठी ने युथ एशियन गेम्स बहरीन में स्वर्ण पदक जीतकर विश्व में हरियाणा का नाम चमकाया है।






