Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

151 सांसदों और विधायकों पर महिलाओं के खिलाफ अपराध के केस, 16 पर रेप तक का चार्ज!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 22, 2024
in जुर्म, राजनीति
A A
neta cartun
16
SHARES
535
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में एक ट्रेनी लेडी डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के मामले में देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के बीच ठाणे में दो बच्चों के यौन उत्पीड़न की खबर ने सबको शर्मसार कर दिया है. इस दौरान एक रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के 25 मौजूदा सांसदों और विधायकों पर महिलाओं के खिलाफ अपराधों से संबंधित आरोप हैं.

पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा सांसद-विधायकों पर एफआईआर

इन्हें भी पढ़े

cm dhami

SIR पर सीएम धामी का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- घुसपैठियों को वोट का अधिकार मिलना चाहिए क्या?

October 6, 2026
BJP

कौन हैं ये आठ चेहरे जिन्हें UP से राज्यसभा भेजना चाहती है BJP!

October 5, 2026
cm Dhami

थारू, बोक्सा, जौनसारी और राजी जनजातीय की संस्कृति ने दिया ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश

October 5, 2026
cm yogi

2047 तक विकसित भारत का संकल्प जन-जन तक पहुंचाएं शिक्षक : CM योगी

October 4, 2026
Load More

पश्चिम बंगाल के बाद आंध्र प्रदेश में 21 सांसद और विधायक और ओडिशा में 17 सांसद और विधायकों के खिलाफ महिलाओं के खिलाफ अपराधों से संबंधित मामले दर्ज हैं. चुनाव सुधार से जुड़ी एक संस्था की चौंकाने वाली हालिया रिपोर्ट के अनुसार, कम से कम 151 मौजूदा सांसदों और विधायकों ने अपने चुनावी हलफनामों में महिलाओं के खिलाफ अपराध से संबंधित मामलों का जिक्र किया है. इसमें पश्चिम बंगाल में ऐसे मामलों का सामना करने वाले सांसदों की संख्या सबसे ज्यादा है.

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने साल 2019 और 2024 के बीच चुनावों के दौरान भारतीय चुनाव आयोग को सौंपे गए मौजूदा सांसदों और विधायकों के 4,809 हलफनामों में से 4,693 की जांच की. संगठन ने इस दौरान महिलाओं के खिलाफ अपराध से संबंधित मामलों का सामना करने वाले 16 सांसदों और 135 विधायकों की शिनाख्त की.

16 मौजूदा सांसद और विधायक के खिलाफ रेप के मामले

एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, 16 मौजूदा सांसद और विधायक ऐसे हैं जिन्होंने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 के तहत बलात्कार से संबंधित मामलों की घोषणा की है. इसमें न्यूनतम 10 साल की सजा का प्रावधान है और इसे आजीवन कारावास तक बढ़ाया जा सकता है. इनमें से दो सांसद और 14 विधायक शामिल हैं. आरोपों में एक ही पीड़ित के खिलाफ बार-बार अपराध करना भी शामिल है, जो इन मामलों की गंभीरता को और रेखांकित करता है.

राजनीतिक दलों में, महिलाओं के खिलाफ अपराध से संबंधित मामले घोषित करने वाले नेताओं में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रतिनिधियों (54 सांसदों और विधायकों) की संख्या सबसे अधिक है. इसके बाद कांग्रेस के 23 और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के17 ऐसे ही सांसद और विधायक हैं. भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के पांच-पांच मौजूदा विधायक बलात्कार के आरोपों का सामना कर रहे हैं.

चुनाव आयोग, सियासी पार्टियों, कोर्ट और वोटर्स से अपील

एडीआर ने इन निष्कर्षों के आधार पर जारी अपनी सिफारिशों में चुनाव आयोग, राजनीतिक पार्टियों, कोर्ट और वोटर्स से अपील की हैं. इसमें राजनीतिक दलों को आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों, विशेषकर बलात्कार और महिलाओं के खिलाफ अन्य अपराधों के आरोपों वाले उम्मीदवारों को टिकट देने से परहेज करने की जरूरत पर जोर दिया गया है.

रिपोर्ट में सांसदों और विधायकों के खिलाफ अदालती मामलों की तेजी से सुनवाई करने, पुलिस द्वारा पेशेवर और गहन जांच सुनिश्चित करने की अपील भी की गई है. साथ ही एडीआर ने मतदाताओं से ऐसे आरोपों वाले उम्मीदवारों को चुनने से बचने का आग्रह भी किया है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
form 6 voter id

फॉर्म 6 का राज़, बदलाव किसने किया और किसके आदेश पर? चुनाव आयोग की शक्ति पर सुप्रीम सवाल, जानिए फॉर्म 6, 7 और 8 का पूरा सच !

October 6, 2026
trouser staging

पतलून का मंचन

May 3, 2023
Akhilesh Rahul Gandhi

कांग्रेस के ‘सॉरी’ से नरम पड़े अखिलेश के तेवर, राहुल ने बदला गेम प्लान

October 23, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते
  • परिवहन और एमएसएमई क्षेत्र के लिए केंद्रीय सरकार का बड़ा एलान, कैसे होगा फायदा?
  • HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.