इस दौरान 6600 संदिग्धों की चेकिंग की गई, 127 नए मामले दर्ज किए गए और 175 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान बड़ी मात्रा में विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थ भी बरामद किए गए। इस अभियान के तहत ड्रग्स तस्करी से जुड़ी सूचनाओं को तेजी के साथ ले देकर इस कारोबार से जुड़े वैश्विक नेटवर्क को भी तोड़ने की कोशिश की गई। इतना ही नहीं इंटरपोल की मदद से अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत कारर्वाई भी सुनिश्चित कराई गई।
एनसीबी और इंटरपोल के साथ मिलकर दुनिया भर और विशेष रूप से हिंद महासागर के क्षेत्र में ड्रग्स के अवैध कारोबार के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन भी शुरू किया गया। जिन भी राज्यों में यह अभियान चलाया गया वहां की पुलिस के साथ मिलकर सीबीआई और एनसीबी ने काम किया। जानकारियों को सांझा करने के साथ साथ अभियान को चलाए जाने की प्रक्रिया पर भी पूरे समन्वय के साथ काम किया गया। इस अभियान में सीबीआई और एनसीबी के साथ आठ राज्यों पंजाब, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली और मणिपुर ने भी हिस्सा लिया था।







