Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home Uncategorized

CBI ने मनीष सिसोदिया पर FIR दर्ज करने के लिए LG से मांगी अनुमति

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 8, 2023
in Uncategorized
A A
LG VK Saxena
19
SHARES
638
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली की चुनी हुई सरकार पर सीबीआइ का शिकंजा लगातार कस रहा है। सीबीआइ ने कहा है कि दिल्ली सरकार की फीड बैक यूनिट (एफबीयू) ने राजनीतिक जासूसी की है। सीबीआइ ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और अधिकारियों के खिलाफ केस चलाने के लिए मंजूरी मांगी है।

सत्ता में आने के बाद AAP ने बनाई थी फीडबैक यूनिट
इस मामले में एलजी ने गृह मंत्रालय व वित्त मंत्रालय को फाइल भेजी है। 2015 में सत्ता में आने के बाद आम आदमी पार्टी सरकार ने अपने सतर्कता विभाग को मजबूत करने के लिए फीडबैक यूनिट बनाई थी। आरोप है कि इसके माध्यम से नेताओं की कराई गई जासूसी थी।

इन्हें भी पढ़े

us-iran war

US ने एक और यू-टर्न से दुनिया को चौंकाया!

April 7, 2026
india iran

युद्ध के बीच ईरान ने भारत को दिया बड़ा आश्वासन, सुरक्षा पर क्या बोला?

April 2, 2026
Kalaratri

पूर्ण विधि-विधान के साथ सर्वकष्ट हरने वाली देवी माँ कालरात्रि की हुई पूजा-अर्चना

March 25, 2026
REC

आरईसी ने ‘पीएसयू में सर्वश्रेष्ठ सीएसआर प्रोजेक्ट्स’ श्रेणी के प्रतिष्ठित ग्लोबल सीएसआर एक्सीलेंस एंड लीडरशिप अवार्ड्स जीते

February 25, 2026
Load More

दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार फीडबैक यूनिट का इस्तेमाल राजनीतिक जासूसी के लिए कर रही थी, सीबीआइ ने अपनी रिपोर्ट में इस बार से पर्दा उठाया है।सीबीआइ ने कहा है कि यह यूनिट वैसे तो दिल्ली सरकार के विभागों में कामकाज की निगरानी के लिए बनाई गई थी। लेकिन असल मकसद कुछ और निकला। सीबीआइ ने मनीष सिसोदिया के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने की अनुमति मांगी है।

एफबीयू का गठन 2015 में किया गया था। 2016 में सतर्कता विभाग के एक अधिकारी ने शिकायत दर्ज करायी थी कि इसकी आड़ में जासूसी की जा रही है। 2015 में ही इस यूनिट के खिलाफ आवाज उठी थी और बाद में मामला सीबीआई को सुपुर्द कर दिया गया था।

मामला उठा तो CBI को सौंपा गया जांच का जिम्मा
उपराज्यपाल अनिल बैजल ने ज्वाइन करने के कुछ माह बाद परियोजनाओं की फीडबैक लेने और कर्मचारियों के भ्रष्टाचार की जानकारी देने के लिए आप सरकार द्वारा गठित फीडबैक यूनिट के कर्मचारियों को बर्खास्त कर इसके दफ्तर को हमेशा के लिए बंद कर दिया गया था। इससे पूर्व उपराज्यपाल रहे नजीब जंग ने उपराज्यपाल की मंजूरी लिए बिना गोपनीय तरीके से फीडबैक यूनिट बनाने के जांच का मामला सीबीआइ को सौंपा था और उस समय से सीबीआइ इस मामले की जांच कर रही है।

दिल्ली सरकार के सूत्रों के अनुसार उपराज्यपाल द्वारा फीडबैक यूनिट पर सवाल खड़ा करने से पूरी यूनिट विवादों के घेरे में आ गई थी। सरकार ने बाकायदा कैबिनेट निर्णय के जरिए फीडबैक यूनिट का गठन 2015 में किया था। इसमें 39 लोगों की भर्ती करने की प्लांनिंग की गई थी। लेकिन सरकार 20 लोगों की ही भर्ती कर पाई थी कि इस पर विवाद शुरू हो गया था।जिन लोगों की भर्ती की गई वे ज्यादातर अर्धसैनिक बलों से असिस्टेंट कमांडेट व इंस्पेक्टर रैंक से रिटायर्ड कर्मचारी थे।

फीडबैक यूनिट को करना था विजिलेंस विभाग के अधीन काम
एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक फीडबैक यूनिट को भले ही परियोजनाओं की फीडबैक लेने और भ्रष्टाचार की जानकारी देने के नाम पर गठित की गई थी लेकिन इसकी गतिविधियां रहस्यमयी थीं। सतर्कता विभाग के सचिव ने सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय के अधीन काम करने वाली फीडबैक यूनिट की जानकारी कई बार पत्र लिखकर मांगी थी लेकिन उन्हें कभी जानकारी नहीं दी गई। जबकि फीडबैक यूनिट को विजिलेंस विभाग के अधीन काम करना था। सूत्र बताते हैं कि इसके फंड व खर्च आदि को लेकर भी गोपनीयता बरती गई।

उपराज्यपाल द्वारा फीडबैक यूनिट पर कड़े तेवर दिखाने के बाद दिल्ली सरकार का विजिलेंस विभाग भी सतर्क हो गया।उसने कई कर्मचारियों के काम को एक साल का मियाद पूरी होने के बाद कांट्रैक्ट को आगे नहीं बढ़ाया। वहीं कई कर्मचारियों ने यूनिट को लेकर बढ़ते विवाद को देखते हुए नौकरी छोड़ दी। बाकी बचे कर्मचारियों को बर्खास्त कर यूनिट को हमेशा के लिए बंद करने का आदेश जारी किया गया।एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक यूनिट के स्टाफ को वेतन के अलावा गाड़ी, आफिस व टेलिफोन आदि की सुविधा दी गई थी।

नई आबकारी नीति में CBI की चार्जशीट में भी सिसोदिया का नाम शामिल
इन लोगों पर आरोप था कि सरकार इन लोगों के जरिए राजनीतिक जासूसी करा रही थी। इस तरह की शिकायत के बाद सीबीआइ ने जांच शुरू की थी और 2021 में सीबीआइ ने अपने निदेशक को प्राथमिक जांच रिपोर्ट सौंपी थी। अब इस सिलसिले में सीबीआइ ने एलजी दफ्तर से मनीष सिसोदिया और अन्य अधिकारियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने की इजाजत मांगी है। इससे पहले दिल्ली की नई आबकारी नीति में सीबीआइ की दायर चार्जशीट में मनीष सिसोदिया का नाम शामिल है। अब इस चार्जशीट में सीएम अरविंद केजरीवाल के नाम के शामिल होने की बात सामने आ रही है।

उधर, आम आदमी पार्टी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने कहा है कि ये सरासर झूठ है। पूरा देश जानता है कि राजनीतिक जासूसी मोदी जी करवाते हैं, मनीष सिसोदिया नहीं। एफआइआर मोदी जी के खिलाफ होनी चाहिए, ना कि मनीष जी के खिलाफ ।

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
court

अभिव्यक्ति की आजादी पर न्यायालय की मुहर

April 13, 2023
israel-iran war

इसराइल-ईरान तनाव : परमाणु और सैन्य ठिकानों पर हमले, क्षेत्रीय शांति पर सवाल !

June 13, 2025
Dangers of AI Tools

भारत में नहीं होगी AI की राह आसान!

June 9, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सीएम रेखा गुप्ता का निर्देश, दिल्ली में सरकारी शराब की दुकानों का होगा ऑडिट
  • शांतिवार्ता फेल होते ही पाकिस्तान हुआ बर्बाद!
  • कैसे-कब और क्यों शुरू हुआ नोएडा का मजदूर आंदोलन?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.