Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home व्यापार

वृद्धावस्था पेंशन नियमों में हुआ बदलाव, जल्द करें ये काम नहीं तो रुक जाएगी पेंशन

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 18, 2026
in व्यापार
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

फिरोजाबाद: अगर कोई बृद्धावस्था पेंशन ले रहा है या फिर नए सिरे से पेंशन लेने की तैयारी कर रहा है, तो यह खबर ऐसे लोगों के लिए बड़े काम की हो सकती है. बृद्धावस्था पेंशन के लिए आयु के लिए जो प्रमाणपत्र लगता था, उसमें बदलाव कर दिया गया है. अब आधार कार्ड मान्य नहीं होगा बल्कि कुछ भी ऐसे दस्तावेज हैं जिन्हें लगाना जरूरी है, आइए जानते हैं.

जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती राजवती के मुताबिक उत्तर प्रदेश शासन की तरफ से वृद्धावस्था पेंशन योजना के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन के लिए जन्म तिथि, प्रमाण पत्र के सम्बंध में नवीन दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. शासनादेश के अनुसार आधार कार्ड को जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में मान्यता प्राप्त नहीं है.

इन्हें भी पढ़े

EPFO

नौकरी छोड़ने के बाद EPF का ब्याज टैक्स फ्री नहीं होता, जानें क्यों?

October 5, 2026
Post Office

Post Office की गदर स्कीम, 5 साल में सिर्फ ब्याज से ₹450000 की कमाई

October 5, 2026
fund

भारत पर बढ़ा वैश्विक भरोसा, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास क्षमता से निवेशकों की पसंद बना

October 4, 2026

क्या है अमेरिका का वीजा बॉन्ड और 50 देशों पर क्यों हुआ लागू? भारत को मिली छूट

October 4, 2026
Load More

शासन की तरफ से आयु प्रमाण के रूप में निर्धारित अभिलेखों के अनुसार साल 2024 के बाद ऑनलाइन कराने वाले ऐसे लाभार्थी जिनको अभी तक पेंशन की एक भी किश्त प्राप्त नहीं हुई है, उनको आयु प्रमाण-पत्र हेतु अपने ऑनलाइन आवेदन में ग्रामीण क्षेत्र में लाभार्थी द्वारा परिवार रजिस्टर की नकल या शैक्षिक प्रमाण-पत्र और नगरीय क्षेत्र में शैक्षिक प्रमाण-पत्र, राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट में से किसी एक अभिलेख संलग्न कराना अनिवार्य है, नहीं तो निर्धारित अभिलेख उपलब्ध न होने की स्थिति में भविष्य में पेंशन संबंधी कार्रवाई प्रभावित हो सकती है.

आवेदक इन अभिलेखों को नजदीकी जनसेवा केन्द्र या सीएससी पर जाकर अपलोड करा सकते हैं. इसके अतिरिक्त लाभार्थियों की सुविधा को देखते हुए, जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, विकास भवन दबरई, फिरोजाबाद के कक्ष संख्या-19 में एक हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है. इस हेल्प डेस्क पर तैनात कार्मिक द्वारा आवेदकों के अभिलेखों का ऑनलाइन अपलोड कार्य निःशुल्क किया जाएगा.

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि पेंशन पंजीकरण संख्या, बैंक खाते का विवरण, आधार कार्ड, शासन द्वारा निर्धारित वैध आयु प्रमाण-पत्रों में से कोई एक दस्तावेज, मोबाइल नंबर (ओ.टी.पी. के लिये), साथ लेकर आए.

अधिकारी श्रीमती राजवती ने जनपद के 2024 के पश्चात् ऑनलाइन कराने वाले वृद्धावस्था पेंशन आवेदकों से अनुरोध किया है कि वे यथाशीघ्र अपने अभिलेख सम्मिट कराकर शासन की मंशा के अनुरूप अपनी पेंशन संबंधी अभिलेखीय प्रक्रिया पूर्ण करा लें, जिससे निदेशालय समाज कल्याण उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा आगामी किश्त में शासन पेंशन धनराशि आधार लिंक बैंक खाते में प्राप्त हो सके. जिन लाभार्थियों को योजना के अंतर्गत साल 2026 में पेंशन धनराशि का भुगतान प्राप्त हो रहा है, उन्हें किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं करनी है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Yogi

योगी सरकार अयोध्या में सजाएगी ‘वैश्विक राम दरबार’

January 2, 2024

रोजगार पर गहरी मार

January 28, 2023
opposition to unite

राष्ट्रीय गठजोड़ के फेर में विपक्ष न पड़े!

May 20, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मामाजी की पत्रकारिता सिखाती है कलम का धर्म
  • पंजाब BJP अध्यक्ष बोले, ‘AAP सरकार के भ्रष्टाचार का घड़ा भरा, इसका…’
  • 5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.