रुड़की। एसपी परमेंद्र सिंह डोभाल ने देर रात 7 इंस्पेक्टर सहित कई दरोगा के फेरबदल किए हैं। अब रुड़की सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट को बनाया गया है। पिछले काफी समय से थाना कोतवाली के इंस्पेक्टर और दरोगाओं के ट्रांसफर को लेकर चर्चा का माहौल गर्म चल रहा था इसी के मद्देनजर देर रात एसपी परमेंद्र सिंह डोभाल ने 7 इंस्पेक्टर सहित कई दरोगाओं के ट्रांसफर इधर से उधर किए हैं।
बताया गया है कि रुड़की सिविल लाइन कोतवाली के प्रभारी आरके सकलानी को प्रभारी एसआईएस व हाईकोर्ट सैल भेजा है तो वही नरेंद्र बिष्ट को रुड़की सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी बनाया है। एसएसपी द्वारा देर रात थाना कोतवाली में किए गए फेरबदल को लेकर मामला अभी तक चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया गया है कि अभी और इंस्पेक्टर और दरोगाओं के तबादले होने हैं।






