Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में बवाल, कैसे भड़का था उपद्रव?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 8, 2026
in दिल्ली, राज्य
A A
delhi turkman gate area
12
SHARES
411
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: दिल्ली के तुर्कमान गेट क्षेत्र में एक मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने के दौरान हिंसा भड़क गई। फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के अमले और पुलिसकर्मियों पर उग्र भीड़ ने पथराव कर दिया, जिसमें एसएचओ समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। बेकाबू भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज के साथ ही आंसू गैस के गोले दागने पड़े। पुलिस ने पांच उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 25 अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने बुधवार सुबह चांदनी महल थाने में विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। तनाव के मद्देनजर इलाके में अर्द्धसैनिक बलों की कई कंपनियां तैनात की गई हैं। गिरफ्तार आरोपियों में काशिफ, मो. कैफ, मो. अरीब, अदनान व समीर शामिल हैं।

इन्हें भी पढ़े

Hindu organizations protests

उत्तराखंड : विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों ने किया थानों में धरना-प्रदर्शन

March 3, 2026
CM Rekha Gupta

सीएम रेखा गुप्ता ने चार ऐतिहासिक योजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं

March 2, 2026
CBI

दिल्ली आबकारी केस : CBI ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में दी चुनौती!

March 2, 2026
MK Stalin

तिरुप्परनकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद पर एम के स्टालिन का बयान, जानें क्या बोले?

March 2, 2026
Load More

सीसीटीवी कैमरों से अन्य उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। क्षेत्र में भीड़ जुटने पर पाबंदी लगा दी गई है। जोन के उपायुक्त विवेक अग्रवाल ने बताया, हाईकोर्ट के आदेश पर पुरानी दिल्ली के तुर्कमान गेट क्षेत्र में मंगलवार देर रात अभियान चलाकर फैज-ए-इलाही मस्जिद के आसपास करीब 36 हजार वर्गफीट जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई गई।

रामपुर के सपा सांसद नदवी पर लगे भड़काने के आरोप

यूपी के रामपुर के सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी पर भीड़ को भड़काने के आरोप लगे हैं। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि इसकी जांच की जा रही है। वहीं, आरोपों को गलत बताते हुए नदवी ने कहा कि वह लोगों से अमन और शांति की अपील करने गए थे। नदवी ने कहा, कार्रवाई से पहले मस्जिद कमेटी को समय दिया जाना चाहिए था।

मोहिबुल्लाह नदवी ने तुर्कमान गेट पर की थी मीटिंग

दरगाह फैज इलाही पर एमसीडी के एक्शन से पहले यूपी, रामपुर के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने तुर्कमान गेट इलाके में पहुंचकर स्थानीय लोगों के साथ बैठक की। मध्य रेंज के संयुक्त आयुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि कुछ लोगों के बुलाने पर सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी मंगलवार देर रात करीब 11.15 बजे तुर्कमान गेट पर आए थे।

इस दौरान उन्होंने कई लोगों से मुलाकात की। करीब एक घंटे रुककर वह लोगों से मिले। करीब 12 बजे वह वापस रामपुर लौट गए। पुलिस पता लगाने का प्रयास रही कि मीटिंग के दौरान क्या हुआ और कौन-कौन इसमें शामिल थे। पुलिस जल्द ही सांसद और मीटिंग में मौजूद लोगों को बुलाकर पूछताछ कर सकती है।

सोशल मीडिया पोस्ट से भड़का उपद्रव

पुलिस ने बताया कि उपद्रव तब शुरू हुआ जब सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की गई कि अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान तुर्कमान गेट के सामने मस्जिद को गिराया जा रहा है। इसके बाद 30 से 35 उपद्रवियों ने एमसीडी के खिलाफ नारे लगाने शुरू किए और पथराव कर दिया। उपद्रव के बीच भी सोशल मीडिया पर वीडियो साझा किए गए। पुलिस सोशल मीडिया के जरिये भीड़ को उकसाने वालों की तलाश कर रही है।

पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के 5000 से अधिक जवान तैनात

तुर्कमान गेट इलाके में मंगलवार देर रात हुए एक्शन के बाद पूरे एरिया में भारी पुलिस का तैनात कर दिया गया है। पुलिस पूरे हालात पर नजर रखे हुए है। फिलहाल एहतियात के तौर पर पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के 5000 जवानों को तुर्कमान गेट और उसके आसपास तैनात किया गया है। पूरे हालात पर नजर रखी जा रही है। 24 घंटे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। लगातार एरिया के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।

सुरक्षा बलों के घेरे में पूरा क्षेत्र, चप्पे-चप्पे पर नजर

रामलीला मैदान के पास दरगाह फैज-ए-इलाही पर अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई के दौरान पूरा तुर्कमान गेट इलाका छावनी में तब्दील रहा। मंगलवार देर रात हुए बवाल के बाद पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ मिलकर पूरे एरिया की घेराबंदी कर दी। चप्पे-चप्पे पर नजर रही। एरिया में कर्फ्यू जैसे हालात बन गए। बुधवार सुबह ज्यादातर लोग घरों में कैद रहे। नगर निगम की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है।

बीएनएस की इन धाराओं में मामला दर्ज

बुधवार सुबह पुलिस ने बीएनएस की धारा 221/132/121/191(2)/191(3),223(A)/3(5) और 3 पीडीपीपी एक्ट-1984 (सरकारी काम में बाधा डालने, सरकारी कर्मचारी पर हमला, गंभीर चोट पहुंचाने, बलवा, हथियार लेकर बलवा करने, सरकारी आदेश का उल्लंघन, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने) की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
India-Canada

G-7 में मोदी की गैरमौजूदगी… क्या भारत-कनाडा तनाव तोड़ेगा 6 साल की परंपरा ?

June 2, 2025
PM Modi

PM मोदी का पाक को कड़ा संदेश… आतंकियों को मिट्टी में मिला देंगे…!

April 24, 2025
pregnant

उत्तराखंड : अतिथि शिक्षिकाओं को भी मिलेगा मातृत्व अवकाश, आदेश जारी

September 7, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 7 करोड़ से ज्‍यादा पीएफ खाते में कब ट्रांसफर होगा ब्‍याज का पैसा, आप कैसे चेक करेंगे बैलेंस
  • भारत का वो एयर डिफेंस सिस्‍टम, जो चीनी HQ-9B का है बाप
  • तेल के खेल में कौन किससे आगे, किसके पास अधिक ऑयल भंडार?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.