Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

पीएम मोदी के बयान से साफ, गारंटी बड़ा चुनावी मुद्दा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 7, 2023
in राज्य, राष्ट्रीय
A A
pm modi
23
SHARES
754
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव का औपचारिक ऐलान अभी भले न हुआ हो, लेकिन सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. कांग्रेस अपनी सत्ता को बचाए रखने के लिए मशक्कत कर रही है तो बीजेपी भी अपनी वापसी को बेताब है. पीएम मोदी ने शुक्रवार को 2023 का चुनावी शंखनाद करते हुए केंद्र सरकार की योजनाओं की तारीफ की और भूपेश सरकार पर जमकर हमलावर रहे. साथ ही पीएम मोदी ने अपनी योजनाओं को असली गारंटी बताया तो कांग्रेस की गारंटी को नकली करार दिया.

पीएम मोदी ने रायपुर में साढ़े 700 करोड़ की योजनाओं की सौगात देने के बाद बीजेपी की विजय संकल्प रैली को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस के साल 2018 के चुनावी वादों की याद दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार और कुशासन का मॉडल बन चुकी है. पीएम मोदी ने कहा कि करप्शन में डूबी कांग्रेस अब झूठी गारंटियों से भ्रष्टाचार के दाग को छुपाने की कोशिश कर रही है.

इन्हें भी पढ़े

51 वर्ष बाद भी लोकतंत्र की पवित्रता नहीं समझ पाई कांग्रेस : स्मृति ईरानी

October 10, 2026
CM Samrat Chaudhary

सीएम सम्राट ने BJP के बागी नेताओं को नामांकन वापस लेने की चेतावनी, नहीं तो जाएगी सदस्यता

October 10, 2026
pm modi

पीएम मोदी का चेन्नई दौरा, 13,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास

October 10, 2026
Rajnath Singh

अपने आस-पड़ोस और उससे बाहरी क्षेत्र के घटनाक्रम पर भारत की लगातार नजर : राजनाथ सिंह

October 10, 2026
Load More

नकली गारंटियों से सतर्क और सावधान रहने की जरूरत- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने भूपेश बघेल सरकार पर हमला करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भी सिर्फ करप्शन हुआ है, लेकिन हर भ्रष्टाचारी सुन ले भ्रष्टाचार पर कार्रवाई की गारंटी है. इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ के लोगों से कहा कि ऐसी नकली गारंटियों से सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है. साथ ही पीएम मोदी ने आयुष्मान योजना का कार्ड अपने हाथों में लेकर दिखाते हुए कहा कि यह बीजेपी ही है, जो असली गारंटी देती है, जो वादे करती है और उसे पूरा करके दिखाती है.

पीएम मोदी ने अपनी केंद्र की योजनाओं को असली गारंटी और कांग्रेस की गारंटी को नकली यूं ही नहीं बताया बल्कि यह सोची समझी रणनीति मानी जा रही है. कांग्रेस हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में लोकलुभावने वादों की योजनाओं की गारंटी देकर बीजेपी को मात देकर सत्ता की सियासी बाजी अपने नाम कर चुकी है. कांग्रेस का यह फॉर्मूला का मंत्र बन गया है, जिसके चलते मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में भी गारंटी कार्ड खेल रही है.

कांग्रेस की गारंटियों से बीजेपी को नुकसान!

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश,तेलंगाना में सरकार बनने पर पुरानी पेंशन बहाली, 100 युनिट बिजली बिल माफ और 200 युनिट तक हाफ, महिलाओं को 1500 रुपये हर महीने पेंशन योजना, 500 रुपये में गैस सिंलेडर किसानों की कर्जमाफी का वादा कर रखा है, जिसे पूरा करने की गारंटी ले रही है. कांग्रेस ने मुफ्त बिजली, बसों में महिलाओं का मुफ्त सफर, युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्ता जैसे वादे हर राज्य में कर रही है. बीजेपी को कांग्रेस की इन गारंटी से सियासी तौर पर काफी नुकसान की संभावना दिख रही है, जिसको लेकर पीएम मोदी अब अपनी योजनाओं के जरिए उसे काउंटर करने का सियासी दांव चल रहे हैं.

राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनाव में कांग्रेस ने गहलोत और भूपेश बघेल के विकास मॉडल को लेकर चुनावी मैदान में उतरने की रणनीति बनाई है. बघेल सरकार जनता को गोबर से लेकर मूत्र तक का पैसा दे रही है तो राजस्थान में गहलोत सरकार ने 25 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज की योजना लाई है. दोनों ही राज्यों में पुरानी पेंशन योजना का लाभ भी मिल रहा है. इतना ही नहीं राजस्थान में महंगाई के कैंप भी लगाए गए हैं और साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए भी गांव-गांव में प्रचार प्रसार कर रही है. सीएम गहलोत तो लाभार्थियों की रैली भी कर रहे हैं.

सियासी तौर पर हिट रहा है कि कांग्रेस को गारंटी का फॉर्मूला

कांग्रेस को गारंटी का फॉर्मूला सियासी तौर पर हिट हो रहा है, जिसके चलते 2024 के चुनाव में भी इन्हीं कामों और गारंटी के दांव पर सियासी बिसात को बिछाने की कवायद है. कांग्रेस इस बात को समझ गई है कि लोकलुभावने वादों की गारंटी के जरिए अपनी खोई हुई सियासत को दोबारा से हासिल किया जा सकता है तो बीजेपी को लगता है कि यह दांव उसके सियासी राह में बाधा बन सकता है. इसीलिए बीजेपी और मोदी सरकार ने पूरी तरह से कांग्रेस की गारंटी वादों के जवाब में अपनी सरकार के की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों को गिनाना शुरू कर दिया है.

बीजेपी साल 2019 के लोकसभा चुनाव में उज्जवला योजना, पीएम आवास योजना और सौचालय योजना के जरिए सियासी बाजी जीत चुकी है. इतना ही नहीं कोरोना काल में मुफ्त में शुरू की गई राशन योजना भी हिट रही है और उसका राजनीतिक लाभ भी बीजेपी को बिहार, यूपी, उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में मिला था. इसीलिए मोदी सरकार ने इस योजना को अभी तक शुरू कर रखा है. इसके अलावा मोदी सरकार ने पांच लाख रुपये तक की मुफ्त इलाज वाली अयुष्मान योजना भी ट्रंप कार्ड साबित हो सकती है.

गारंटी कार्ड अब बड़ा चुनावी मुद्दा

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के रायपुर, मध्य प्रदेश के शहडोल और भोपाल की रैली में आयुष्मान योजना का कार्ड दिखाते हुए अपनी योजना को असली गारंटी बताया, जबकि कांग्रेस के वादों को नकली गारंटी बताते नजर आए. इतना ही नहीं विपक्षी सरकारों की योजनाओं की अचोलना करते हुए नरेंद्र मोदी ने उसे भ्रष्टाचार से जोड़ दिया और कहा कि गारंटी की आड़ में करप्शन का दाग छुपा रहे हैं. इससे साफ जाहिर होता है कि कांग्रेस की गारंटी कार्ड बड़ा चुनावी मुद्दा बनता जा रहा है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
अयोध्या राम मंदिर के लिए पुजारियों की निकाली भर्ती

क्या अदालत का फ़ैसला समलैंगिक के प्रति भारतीय संस्कृति की जीत?

October 23, 2023

रात बाकी.. बात बाकी.. तो फिर 2जी घोटाला बड़ा फ्रॉड कैसे?

November 4, 2021

कर्नाटक के जनादेश का बड़ा मतलब

May 16, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 51 वर्ष बाद भी लोकतंत्र की पवित्रता नहीं समझ पाई कांग्रेस : स्मृति ईरानी
  • आर्कटिक की पिघलती बर्फ से मालामाल होगा रूस या घर पर दस्तक देगा सबसे बड़ा दुश्‍मन?
  • सीएम सम्राट ने BJP के बागी नेताओं को नामांकन वापस लेने की चेतावनी, नहीं तो जाएगी सदस्यता

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.